Responsive Scrollable Menu

यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव उमेरोव ने अजित डोभाल और जयशंकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने शुक्रवार को भारत दौरे के दौरान एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और रूस-यूक्रेन संघर्ष की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी साझा करते हुए ल‍िखा, यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने 17 अप्रैल 2026 को एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। एनएसए ने भारत के सैद्धांतिक रुख को दोहराया और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया।

भारत दौरे के दौरान यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने व‍िदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।

व‍िदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी साझा करते हुए ल‍िखा, यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव से मिलकर खुशी हुई। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की और यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

वैश्‍व‍िक तनातनी के हालातों के बीच यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव का यह दौरा भारत के संबंधों को और बेहतर करने ल‍िहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

म‍िड‍िल ईस्ट में लंबे तनाव के बाद, पहले ईरान-अमेर‍िका सीजफायर और अब इजरायल-लेबनान सीजफायर के बाद हालात कुछ बेहतर होते द‍िख रहे हैं।

ईरान ने हालातों को बेहतर बनाते हुए शुक्रवार को एक बड़ा फैसला ल‍िया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने लेबनान में जारी सीजफायर के संदर्भ में एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।

ईरान के इस फैसले पर अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी सराहना की। ट्रंप ने होर्मुज स्‍ट्रेट को पूरी तरह खोलने के ल‍िए ईरान को धन्‍यवाद क‍िया।

होर्मुज स्‍ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। अब सभी कमर्शियल जहाजों के लिए यह रास्ता पूरी तरह खुलने से व‍िश्‍व व्‍यापर को बड़ी राहत म‍िलेगी।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

MP के खंडवा में प्रेमिका के परिवार को थार से कुचला, मां-बेटे की मौत, 3 गंभीर… कहीं और तय हो गई थी शादी

मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रेम प्रसंग के विवाद में थार कार से टक्कर मारकर मां-बेटे की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने इसे सुनियोजित घटना मानते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill: शुभमन गिल ने लगाई खास ‘हैट्रिक’, विराट कोहली भी छूट गए पीछे

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी जोरदार फॉर्म को जारी रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल पारी खेली. उन्होंने लगातार तीसरी बार फिफ्टी प्लस स्कोर लगाया. Fri, 17 Apr 2026 22:40:28 +0530

  Videos
See all

Amit Shah vs Opposition:परिसीमन पर Amit Shah का रौद्र रूप! संसद में विपक्ष को जमकर धोया! Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T17:45:05+00:00

Rahul Gandhi FIR News: राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज होगी FIR! | Latest Political News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T17:42:36+00:00

पूर्व CM Charanjit Singh Channi की बढ़ेंगी मुश्किलें! | Punjab Vigilance Inquiry | Goa Property Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T17:41:19+00:00

Akhilesh Yadav on Women Reservation: आधी आबादी के हक पर अखिलेश का अल्टीमेटम! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T17:46:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers