Kal Ka Mausam: कहीं बारिश और ओले तो कहीं लू का प्रकोप, IMD ने जारी किया मिक्स्ड वेदर अलर्ट; जानिए मौसम का मिजाज
Kal Ka Mausam: भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है. आने वाले दिन आम जनता के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. भारतीय मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक साथ दो तरह की चेतावनियां जारी की हैं. एक तरफ जहां उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर शुरू होने वाला है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वी और मध्य भारत के इलाकों में सूरज के तीखे तेवर लोगों को परेशान करेंगे. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मिक्स्ड वेदर वाले होंगे, जिसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ेगा.
उत्तर भारत में बारिश और आंधी की आहट
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की भी पूरी संभावना है. इस बदलाव से पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चुभती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. चंडीगढ़ और उत्तराखंड में भी शनिवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं.
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ओले का संकट
पहाड़ों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है. 17 से 19 अप्रैल के बीच इन इलाकों में न केवल बारिश होगी, बल्कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है. इसके अलावा कुछ मैदानी और निचली पहाड़ियों वाले इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. सैलानियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि अचानक होने वाली इस बर्फबारी से रास्तों पर फिसलन और यातायात में बाधा आ सकती है.
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश
देश के पूर्वी हिस्से यानी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. विशेष रूप से सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश का अनुमान है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है. यहां भारी बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है.
दक्षिण और मध्य भारत का हाल
दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भी मौसम मेहरबान रहेगा. इन राज्यों के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. कर्नाटक के कुछ जिलों में तो ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है. तटीय इलाकों में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, इसलिए लोगों को खराब मौसम में पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी गई है. मध्य भारत में विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 20-21 अप्रैल के आसपास मौसम बदलेगा और हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.
भीषण गर्मी और लू का प्रकोप
राहत की खबरों के बीच कुछ राज्यों के लिए गर्मी बड़ी मुसीबत बनकर आने वाली है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में लू यानी हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और तेलंगाना में भी तापमान काफी बढ़ सकता है. तटीय इलाकों में बढ़ती उमस लोगों के पसीने छुड़ाएगी. ओडिशा में तो स्थिति यह रहेगी कि दिन के साथ-साथ रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है.
गर्मी से बचने की सलाह
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि गर्मी वाले इलाकों में लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें. वहीं बारिश और आंधी वाले क्षेत्रों में किसानों को अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने का सुझाव दिया गया है. कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिन देश के लिए मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव वाले साबित होने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Weather Update: देश में भीषण गर्मी का दौर शुरू, IMD ने 11 राज्यों के लिए जारी किया हीटवेव का अलर्ट
GT vs KKR मैच में जोस बटलर की 'ट्रिपल सेंचुरी', पोलार्ड और डी कॉक के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री
GT vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिक्य रहाणे ने टॉस जीता और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को पहले बॉलिंग करने का न्योता दिया. केकेआर की टीम ने शुरुआत में ही अपने 3 बड़े विकेट खो दिए. इस दौरान ही गुजरात टाइंटस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने एक खास रिकॉर्ड बना डाला है.
जोस बटलर के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहमदबाद में खेलते हुए ट्रिपल सेंचुरी पूरी कर ली है. दरअसल, उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 कैच पूरे कर लिए हैं.
जोस बटलर ने लगाई कैचों की ट्रिपल सेंचुरी
इस मुकाबले में पारी के दूसरे ओवर की अंतिम बॉल पर केकेआर के 21 वर्षीय बैटर अंगकृष सूर्यवंशी (8) को कगीस रवाडा की गेंद पर कैच आउट के जरिए पवेलियन भेजकर अपना टी20 क्रिकेट में 300वां कैच पकड़ा. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के स्टार कायरन पोलार्ड और साउथ अफ्रीका स्टार डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक के क्लब में धमाकेदार एंट्री मार ली है.
Perfect start for @gujarat_titans ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026
???? Kagiso Rabada roaring with 2️⃣ early wickets ☝️
Updates ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/Sk4217EZfy
बटलर इस खास क्लब में हुए शामिल
आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट कायरन पोलार्ड के नाम हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 405 कैच लिए हैं. उनके बाद सबसे ज्यादा कैच लेने वालों में साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर शामिल हैं. उन्होंने 332 कैच पकड़े हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर क्विटंन डी कॉक का नाम दर्ज है. उन्होंने 316 कैच लिए हैं. अब इस खास क्लब में जोस बटलर की भी एंट्री हो चुकी है.
Get. Set. Go ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026
Let's play in Ahmedabad ????
Updates ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/lIzIrtUflx
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच
- 405 - कीरोन पोलार्ड
- 332 - डेविड मिलर
- 316 - क्विंटन डी कॉक
- 300 - जोस बटलर*
- 275 - डीजे ब्रावो
ये भी पढ़ें : मिल गया CSK को खलील अहमद का रिप्लेसमेंट, मुंबई इंडियंस के लिए IPL में कर चुका है तूफानी प्रदर्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















