Responsive Scrollable Menu

किशोर दा का वो गाना जिसे सुनकर हर प्रेमी हो जाता है बेकरार, कल्याणजी-आनंदजी के जादू ने रोमांस को दी नई पहचान

जब सुपरहिट, सदाबहार और सदी के सबसे रोमांटिक गानों की बात की जाती है तो फिल्म ब्लैक मेल के गाने 'पल-पल दिल के पास' का जिक्र जरूर आता है. प्लेबैक किंग किशोर कुमार के गाए इस गाने को आज भी उसी तरह गाया-गुनगुनाया जाता है जिस तरह इसे 70 के दशक में गाया जाता था. यह महज एक गाना नहीं, बल्कि 1973 का वो जादुई पल है जो आज भी दिलों को छू लेता है। किशोर कुमार की मधुर, भावपूर्ण और रोमांटिक आवाज में सिमटा यह गीत फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का सबसे यादगार गाना है. कल्यानजी-आनंदजी के संगीत और इंदीवर के गीतों में बसा यह गाना धर्मेंद्र और राखी की जोड़ी पर फिल्माया गया था. नरम धुन, गहरी भावनाएं और किशोर दा की वो खास सांस-सी लगने वाली आवाज... ‘पल पल दिल के पास’ ने उस दौर में रोमांटिक गीतों का नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया. फिल्म में जब धर्मेंद्र राखी को देखकर यह गीत गाते हैं, तो स्क्रीन पर प्रेम की मिठास चारों तरफ फैल जाती है. आज भी जब यह गाना बजता है, तो सुनने वाला पल भर के लिए रुक जाता है. पांच दशक बीत जाने के बाद भी यह गीत उतना ही ताजा, उतना ही सुंदर और उतना ही दिलकश है.

Continue reading on the app

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं, आज इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है, निचली अदालत ने मामला दर्ज करने से पिछले दिनों इंकार कर दिया था जिसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दोश्री नागरिकता वाला मामला फिर गरमा गया है, अदालत में विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि राहुल गांधी के पास भारत और ब्रिटिश दो नागरिकता है और भारत के कानून के मुताबिक ये अपराध है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच करने का आदेश दिया।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया था एफआईआर दर्ज करने से इंकार 

दर असल पिछले दिनों एमपी-एमएलए कोर्ट ने इसी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को ख़ारिज कर दिया था, उसक एबाद याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में इसे चुनौती दी है जिसपर आज सुनवाई हुई। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश ही वकील ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जाँच की मांग की जिसपर कोर्ट ने कहा इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर इसे सीबीआई को ट्रांसफर किया जाये और वो इसकी जाँच करे।

राहुल गांधी के इंग्लैड का मतदाता होने का दावा 

याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर की तरफ से दावा किया गया है कि उनके पास राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता से संबंधित पुख्ता सबूत हैं, इस मामले पर आज विस्तार से सुनवाई हुई, बात अदेन इस मामले में गृह मंत्रालय की ओर से भी पक्ष रखा गया है याचिकाकर्ता का दावा है कि हलफनामा उनके आरोपों के समर्थन में महत्वपूर्ण साबित होगा। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने ऐसे दस्तावेज और साक्ष्य पेश किये हैं जो ये बताते हिन् कि राहुल गांधी  इंग्लैड के मतदाता रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli: विराट कोहली ने फोटो लाइक ट्रोलिंग के बाद किया ये काम, जर्मन मॉडल ने भी तोड़ी चुप्पी

Virat Kohli: विराट कोहली ने जर्मन मॉडल की फोटो को गलती से लाइक कर दिया है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने ये कदम उठाया है, साथ ही जर्मन मॉडल ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। Sat, 18 Apr 2026 08:30:29 +0530

  Videos
See all

Bihar Breaking News: सीएम बनते ही शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान | Liquor Ban in Bihar |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:30:36+00:00

Women’s Reservation Bill: 'हमने महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया': Akhilesh Yadav | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:03+00:00

Super Fast News LIVE: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Iran US War Ceasefire Talks Fail | Israel | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:32:56+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire Talks Fail | 18 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:37:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers