Responsive Scrollable Menu

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..

पश्चिम बंगाल में बड़ा विवाद हुआ था जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था जब भीड़ ने जजों को घेर लिया था। बंगाल की कानून व्यवस्था को लेकर पहले से ही कई सवाल उठ रहे थे। अब नया मामला सामने आया है जिसने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। बहस को और भी ज्यादा तेज कर दिया है। पुलिस ने एक भारतीय सेना के ब्रिगेडियर को रोका। शुरुआत में सख्ती दिखाई गई।  लेकिन इसके बाद जो हुआ वो बहुत कुछ सिखाता है आम लोगों को। ना कोई गुस्सा, ना कोई बहस, ना कोई भी यहां पर पावर शो बल्कि ब्रिगेडियर ने पूरे संयम और गरिमा के साथ अपनी बात को पुलिस वालों के सामने रखा। हर शब्द में अनुशासन, हर व्यवहार में प्रोफेशनलिज्म। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब

सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ही वर्दियां देश की सुरक्षा के लिए है। टकराव के लिए नहीं। जिस तरीके से ब्रिगेडियर ने संयम दिखाया उसने बहुत कुछ सिखाया। जब पहले जजों को भीड़ ने घेर लिया और अब सेना के अधिकारी को इस तरीके से सड़क पर रोका तो यह साफ संकेत है कि ग्राउंड लेवल पर बेहतर तालमेल और कंट्रोल की सख्त आवश्यकता भी है जरूरत भी है। लेकिन इस पूरे मामले में एक चीज तो बिल्कुल साफ दिखी कि पावर नहीं अनुशासन जीत गया। भारतीय सेना का यही चरित्र है। शांत रहकर भी सबसे मजबूत रहे। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है और वरिष्ठ अधिकारी राज्यभर के जिलों का दौरा कर शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 15 मार्च को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने नकदी समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं जब्त की है, जिनकी कुल कीमत 416 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन में वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर तैयारियों, मतदान कर्मियों की आवाजाही और मतदाता जागरुकता उपायों का जायजा लेने के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं, ताकि दो चरणों में होने वाले चुनावों को सुचारू रूप से कराया जा सके। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में एक टीम ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और पर्यवेक्षकों के साथ पूर्व बर्धमान, बांकुड़ा और हुगली में तैयारियों की समीक्षा की। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त पवन कुमार शर्मा की अगुवाई वाले एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने नदिया और मुर्शिदाबाद में इसी तरह की बैठकें कीं। 

Continue reading on the app

KKR vs GT Live Streaming: कहां-कैसे देखें आज का IPL मैच, जानें हर एक डिटेल

IPL 2026 के 25वें मैच में आज शुक्रवार 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता जहां अपनी पहली जीत की तलाश में है, वहीं गुजरात टाइटंस दो जीत के बाद अब अपने अंक बढ़ाने की कोशिश करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: गुजरात ने एक जीत से लगाई दमदार छलांग, अंक तालिका में इन टीमों को पीछे छोड़ा

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के नतीजे से पॉइंट्स टेबल में न पहले स्थान पर कोई फर्क पड़ा और न ही आखिरी स्थान पर. जो बदलाव हुआ, वो टेबल के बीच के हिस्से में हुआ, जहां GT ने बाकी टीमों से आगे निकल गई. Fri, 17 Apr 2026 23:41:11 +0530

  Videos
See all

Viral Video | नगर निगम के इंस्पेक्टर कर्मचारियों पर हाथ उठाया! #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T21:51:00+00:00

Viral Video | MLA's Son दिनेश लोधी पर केस, सड़क पर मचा हड़कंप #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T21:45:00+00:00

Viral Video | मंत्री के स्वागत में झुके तहसीलदार #viralnews #viralvideo #shrots #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T21:37:00+00:00

Sad Love Story: प्रेमिका के लिए दे दी जान! A Heartbreaking Love Story | Short Film | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T21:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers