Responsive Scrollable Menu

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी UP से गिरफ्तार:शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा है प्रदीप; सोशल मीडिया के जरिए बना था अपराधी

यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में 9वीं गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आगरा से आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गांठ को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कुख्यात शुभम लोणकर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर आगरा-एटा रोड के पास से उसे दबोचा गया। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए शुभम लोणकर गैंग के संपर्क में आया था। सोशल मीडिया पर ही उसे गैंग की गतिविधियों के लिए 'रेडिकलाइज' किया गया। प्रदीप ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों सनी, दीपू और सोनू के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। उसका मकसद अंडरवर्ल्ड में अपना 'दबदबा' कायम करना था। अब तक 9 गिरफ्तार, मकोका के तहत केस दर्ज रोहित शेट्टी केस में यह 9वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, दीपक और विष्णु कुशवाहा समेत 8 लोगों को अलग-अलग राज्यों से पकड़ चुकी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) जैसी सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को अब ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा। 1 फरवरी को हुई थी फायरिंग पूरा मामला 1 फरवरी 2026 की रात का है। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित 'शेट्टी टावर' पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला शुभम लोणकर गैंग ने करवाया था। हमलावरों का मकसद फिल्म इंडस्ट्री में डर फैलाना और वसूली करना था। इस घटना के बाद से ही मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच इस गैंग के गुर्गों की तलाश में जुटी हुई थी। फियर साइकोसिस पैदा करना था मकसद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुभम लोणकर गैंग फिल्म जगत के बड़े नामों को निशाना बनाकर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के पीछे भी यही मंशा थी कि इंडस्ट्री और आम जनता के बीच खौफ पैदा किया जा सके। फिलहाल, गिरफ्तार प्रदीप को बाह पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां से कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Continue reading on the app

अब शुभमन गिल की टीम पर चोट की मार, टी20 में 4 शतक ठोकने वाला IPL से बाहर, किसने किया रिप्लेसमेंट टेस्ट पार?

Connor Esterhuizen replaced tom banton in Gujarat titans: गुजरात टाइटंस को अपने स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है. शुभमन गिल की टीम को बचे आईपीएल सीजन में टॉम बैंटन की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, क्योंकि वह चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

जोस बटलर ने टी20 में बना डाला अनोखा ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड, सिर्फ 3 खिलाड़ी कर पाए थे ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर इस सीजन तीसरी जीत दर्ज की. मैच के दौरान टीम के विकेटकीपर जोस बटलर ने टी20 में अपने 300 कैच पूरे किए. ऐसा करने वाले वो दुनिया के महज चौथे खिलाड़ी हैं. Sat, 18 Apr 2026 07:38:58 +0530

  Videos
See all

Women’s Reservation Bill: 'हमने महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया': Akhilesh Yadav | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:03+00:00

Bihar Breaking News: सीएम बनते ही शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान | Liquor Ban in Bihar |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:30:36+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire Talks Fail | 18 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:37:50+00:00

UP Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट और BJP संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी | CM Yogi |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers