Responsive Scrollable Menu

TCS नासिक केस- मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी:फरार आरोपी निदा ने खुद को प्रेग्नेंट बताया, कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी

नासिक के TCS ऑफिस में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के DGP समेत कई विभागों से रिपोर्ट मांगी है। इस बीच फरार आरोपी निदा खान ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। उन्होंने बताया कि वह गर्भवती है। वहीं, निदा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी के खिलाफ साजिस हुई है। इस मामले में अब तक 8 लोगों के खिलाफ 9 FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर किया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार इसमें शामिल मॉड्यूल का पर्दाफाश करेंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। परिवार का आरोप- निदा के खिलाफ साजिश हुई निदा के परिवार ने सभी आरोपों को गलत और राजनीतिक साजिश बताया है। यह मामला जानबूझकर बनाया गया है। पिता ने कहा कि यह मामला नासिक के बाबा अशोक खरात से जुड़े विवाद को दबाने के लिए खड़ा किया गया है। निदा ने शिकायत करने वाली महिला से कभी बात तक नहीं की और न ही किसी को धर्म परिवर्तन के लिए कहा। उनका परिवार सभी धर्मों का सम्मान करता है। परिवार ने बताया कि निदा इस समय गर्भवती है और भिवंडी स्थित अपने ससुराल में रह रही हैं। वकील का दावा- FIR में धर्मांतरण का आरोप नहीं निदा के वकील बाबा सैयद ने कहा कि FIR में जबरन धर्मांतरण का कोई जिक्र नहीं है। निदा को एक मामले में नामजद किया गया है। उन पर सिर्फ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। वकील ने कहा कि कहा कि मुख्य आरोपी दानिश शैख है, जबकि नीदा खान और अन्य सह-आरोपी हैं। निदा को मास्टरमाइंड क्यों कहा जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। निदा खान सस्पेंड, कंपनी ने गंभीर मामला बताया मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, TCS ने 9 अप्रैल को निदा को सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंड में कहा गया कि उनके खिलाफ गंभीर मामला सामने आया है। कंपनी ने उनका सिस्टम एक्सेस बंद कर दिया है। सभी कंपनी एसेट्स लौटाने के निर्देश दिए हैं। लेटर पर नासिक-पुणे-गोवा क्षेत्र के HR हेड शेखर कांबले के हस्ताक्षर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निदा खान ने दिसंबर 2021 में कंपनी जॉइन की थी। वह प्रोसेस एसोसिएट के पद पर काम कर रही थीं। SIT जांच कर रही, 7 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 9 शिकायतों की जांच हो रही है। इनमें 8 महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उनके सीनियर ने उनके साथ मानसिक और यौन उत्पीड़न किया। ये घटनाएं फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच की बताई गई हैं। पुलिस ने इस मामले में सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला HR शामिल हैं। सभी आरोपियों को कंपनी ने निलंबित कर दिया है। जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है, जो शिकायतों की जांच कर रही है। शादी का झांसा, जबरन संबंध और धार्मिक दबाव के आरोप शिकायतों में कहा गया कि एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर कर्मचारी के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा आपत्तिजनक तरीके से छूने और निजी जीवन को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप भी हैं। पुलिस के मुताबिक, एक मामले में एक कर्मचारी को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही उसके धर्म का अपमान करने का भी आरोप है। शिकायत यह भी कहा गया है कि ऑफिस के अंदर और बाहर छेड़छाड़ की गई, आपत्तिजनक टिप्पणियां और इशारे किए गए। एक मामले में महिला को ऑफिस में ही जबरन पकड़ने की कोशिश का आरोप है। कुछ पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएम ने कहा- पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश करेंगे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के कहा कि सरकार इस पूरे मामले में शामिल मॉड्यूल का पर्दाफाश करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और एक संगठित मॉड्यूल के तहत किया गया है। हम इस मॉड्यूल को तोड़ेंगे। इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है। ------------- ये खबर भी पढ़ें… नासिक TCS में यौन शोषण-धर्मांतरण केस के पीछे संगठित नेटवर्क:आर्थिक रूप से कमजोर नई कर्मचारियों को टारगेट करते थे, शिकायत करने पर फटकारती थी मैनेजर महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS कंपनी ऑफिस में धर्म परिवर्तन, यौन शोषण केस की पुलिस जांच में सामने आया है कि एक संगठित नेटवर्क नए कर्मचारियों को निशाना बनाता था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

China Big Action on Trump LIVE: आज रात America पर हमला? | Iran US Israel Ceasefire | Putin | PM Modi

China Big Action on Trump LIVE: आज रात America पर हमला? | Iran US Israel Ceasefire | Putin | PM Modi #TrumpHormuzBlockade #StraitOfHormuz #TrumpIran #USIranWar #TrumpBlockade #IranWar #HormuzCrisis #TrumpVsIran #Trump #Iran #Israel #USIsraelIran #MiddleEastWar #GulfCrisis #OilCrisis #NavalBlockade #IranBlockade #PersianGulf #IranWarLive #HormuzLive #TrumpIranUpdates #MiddleEastCrisis2026 #OilPricesSpike ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs RR: वैभव की तूफानी पारी, जुरेल की स्टंपिंग, रिंकू का विनिंग सिक्स, कोलकाता-राजस्थान मैच के मोमेंट-रिकॉर्ड

KKR vs RR Top Moments and Records: कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 में 6 मुकाबलों के बाद अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से शिकस्त दी. रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार साझेदारी से केकेआर ने जीत का खाता खोला. इस सीजन शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर का मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. इसके बाद टीम ने लगातार 3 मैच हारे. जीत का खाता खुलने के बाद केकेआर पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ, जीत का चौका लगाने के बाद आरआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. यह मैच गंवाने के बाद रॉयल्स तीसरे स्थान पर मौजूद है. आइए इस मुकाबले के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं. Sun, 19 Apr 2026 20:39:13 +0530

  Videos
See all

Women Reservation Bill को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन #viralnews #viralvideo #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:13:18+00:00

Viral Video | मलेशिया में भीषण आग! 200 घर जलकर खाक #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:17:12+00:00

Aar Paar : महिला आरक्षण और मोदी पर क्या बात हुई?| Women Reservation Bill | Delimitation|Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:15:04+00:00

Viral Video | बिलासपुर में बादाम से विरोध, VIDEO वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers