Responsive Scrollable Menu

1200 के अंदर खरीदें रनिंग शूज के ये 6 टॉप रेटेड विकल्प, कंफर्ट की फुल गारंटी

क्या आपको भी रनिंग और जॉगिंग के लिए जूतों की तलाश है? तो यहां खरीदें टॉप रेटेड जूते वो भी 1200 रुपए के अंदर।

Continue reading on the app

कर्नाटक कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी समेत 16 दोषियों को उम्रकैद:2016 में भाजपा नेता के हत्याकांड में सभी दोषी साबित; CBI ने जांच की थी

कर्नाटक के चर्चित योगेश गौड़ा गौदार हत्याकांड में बेंगलुरु के स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी समेत 16 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कर्नाटक के धारवाड़ में 15 जून 2016 को बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा की उनके जिम में हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में स्थानीय पुलिस ने जांच की, लेकिन राजनीतिक दबाव और आरोपों के चलते 2019 में मामला CBI को सौंप दिया गया था। कोर्ट ने 15 अप्रैल को कांग्रेस विधायक और 15 अन्य लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया था। स्पेशल जज संतोष गजानन भट ने कहा कि सभी दोषियों ने मिलकर हत्या की आपराधिक साजिश रची थी। सजा के बाद कांग्रेस विधायक की सदस्यता जाने की संभावना मामले में कांग्रेस विधायक को मुख्य साजिशकर्ता माना गया। कोर्ट के फैसले के बाद कुलकर्णी की विधानसभा सदस्यता पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि कानून के मुताबिक दो साल या उससे अधिक सजा मिलने पर जनप्रतिनिधि अयोग्य हो जाता है। दो आरोपियों को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी किया विधायक के अलावा आरोपियों में विक्रम बेल्लारी, कीर्ति कुमार, संदीप सावदत्ती, विनायक कटगी, महाबलेश्वर होंगल उर्फ ​​मुदाका, संतोष सावदत्ती, दिनेश एम, एस अश्वथ, केएस सुनील, नजीर अहमद, शानवाज, के नूतन, सी हर्षित, विनय शामिल हैं। आरोपियों में शामिल दो लोगों, वासुदेव रामा नीलेकानी और सोमशेखर न्यामगौड़ा को सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया गया। योगेश गौड़ा मर्डर केस की टाइमलाइन 1. 15 जून 2016: धारवाड़ के सप्तापुर जिम में योगेश गौड़ा गौडर की हत्या हुई। 2. 2016-2018: स्थानीय पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य चार्जशीट में विनय कुलकर्णी का नाम नहीं था। 3. सितंबर 2019: सरकार बदलने के बाद केस CBI को सौंपा गया। 4. 5 नवंबर 2020: CBI ने विनय कुलकर्णी को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया। 5. 11 अगस्त 2021: सुप्रीम कोर्ट ने कुलकर्णी को सशर्त जमानत दी, धारवाड़ जाने पर रोक लगा दिया। 6. 7 जून 2025: सुप्रीम कोर्ट ने गवाह प्रभावित करने के आरोप में कुलकर्णी की जमानत रद्द की। 7. 27 फरवरी 2026: कुलकर्णी को सभी मुख्य गवाहों की गवाही के बाद सुप्रीम कोर्ट से फिर जमानत मिली। 8. 15 अप्रैल 2026: स्पेशल जज संतोष गजानन भट ने कुलकर्णी समेत 17 को दोषी ठहराया। 9. 17 अप्रैल 2026: कोर्ट ने सभी 17 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

Continue reading on the app

  Sports

13 की उम्र में करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट... 14 में शतक, आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का स्वर्णिम एक साल, 10 रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाया

Vaibhav Sooryavanshi 1 years Completed in IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आज आईपीएल में अपना एक साल पूरा कर लिया. 13 साल की उम्र में करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने से लेकर जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने तक, इस युवा खब्बू बल्लेबाज ने वो कर दिखाया है जो अच्छे-अच्छे दिग्गज अपने पूरे करियर में नहीं कर पाते. पढ़िए, वैभव के उन 10 रिकॉर्ड्स की कहानी जिन्होंने आईपीएल का इतिहास बदल दिया. Sun, 19 Apr 2026 17:16:10 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today | Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीय पर सोने-चांदी को लेकर क्या है आउटलुक ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:30:56+00:00

Congress Protest: महिला आरक्षण बिल पर गरमाई सियासत, दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:35:47+00:00

Himanta Biswa on Bangladeshi Muslims: 'बांग्लादेश से आए लोग वोट नहीं दे' #himantabiswasarma #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:37:17+00:00

Hormuz Blockade Update: होर्मुज में घुस रहे जहाजों को IRGC की चेतावनी! | US | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:31:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers