Responsive Scrollable Menu

'मैं बनूंगी महाठग के खिलाफ सरकारी गवाह', सुकेश चंद्रशेखर के केस में जैकलीन फर्नांडिस ने दी कोर्ट में अर्जी

Jacqueline Fernandez Approver: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकनीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने सुकेश चंद्रशेकर के खिलाफ सरकारी गवाह बनने के लिए कहा है. उन्होंने दिल्ली की एक अदालत को इस मामले में अर्जी दी है. सुकेश पर 200 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में केस चल रहा है. जैकलीन का इस केस में नाम जुड़ जाने की वजह से यह केस और भी ज्यादा चर्चा के केंद्र में आ गया है. दरअसल, इससे पहले उन्होंने सुकेश चंद्रशेकर (Sukesh Chandrashekhar) के खिलाफ गवाही देने से मना कर दिया था. लेकिन उन्होंने सुकेश के खिलाफ गवाही देने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है. अब इस केस में नया ट्विस्ट देखने के मिला है. आइए इस मामले को विस्तार से समझते हैं. 

जैकलीन को ईडी के पास देनी होगी अर्जी

दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने एक्ट्रेस को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में गवाही देने के लिए आपको प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अर्जी देनी होगी क्योंकि इसके बाद ही आपकी गवाही ली जाएगी. बता दें कि ये पूरा मामला 200 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा हुआ है, सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की वाइफ अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी. कहा जाता है कि सुकेश ने इन्हीं ठगी के रुपये से जैकलीन को करोड़ों रुपये के महंगे-महंगे गिफ्ट्स दिए थे. इन गिफ्ट में हीरे की ज्वेलरी, लग्जरी बैग,  महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं. 

सजा में मिल सकती है छूट

बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में कई सालों से कानूनी विवाद में घिरी हुई हैं. इसके चलते उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. उन्हें कई बार विदेश जाने को लेकर परेशानी का सामना पड़ा. बाहर जाने के लिए एक्ट्रेस को पहले से ही कोर्ट से परमिशन लेनी पड़ती थी. ऐसे में जैकलीन इस केस में गवाह बनकर खुद को कानूनी पचड़ों से दूर रखना चाहती हैं ताकी अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दे सकें. अगर ईडी उनकी अर्जी स्वीकार कर लेता है और कोर्ट इसकी अनुमति देता है तो उन्हें इसमें राहत मिल सकती है. कानूनी जानकारों के मुताबिक, उन्हें इस मामले में छूट या कानूनी मामले से राहत मिल सकती है. हालांकि जो गवाही वो देंगी वो सही और ईडी की जांच के मुताबिक हो. 

क्या है पूरा मामला

सुकेश चंद्रशेखर साल 2021 में चर्चा में आए थे, जब दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ 200 करोड़ की ठगी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी. इसी साल पहली बार जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी सामने आया था और उनसे भी इस मामले में पूछताछ की गई थी. यह मामला हाई प्रोफाइल तब बन गया जब जैकलीन को भी इस केस में शामिल किया गया है. उन्हें इस दौरान विदेश जाने से भी रोका गया और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया. साल 2022 के अगस्त में ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को भी आरोपी माना था. हालांकि उन्हें इस मामले में 3 तीन महीने बाद राहत मिल गई थी. अब इस मामले में चार साल बाद यानी 2026 में अब जैकलीन चर्चा में हैं जब उन्होंने सुकेश के खिलाफ सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है. 

कुछ दिन पहले सुकेश को मिली थी अदालत से राहत

बता दें कि 7 अप्रैल को सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिली थी. कोर्ट ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के केस में राहत दी थी. हालांकि इसके बावजूद भी वो बाहर नहीं आ पाए थे क्योंकि उनके खिलाफ और भी मामले लंबित थे. जानकारी के अनुसार, सुकेश को 31 में से 26 मामलों में राहत मिल चुकी मिली थी. इसी बीच जैकलीन के गवाह बनने की अर्जी के बाद 200 करोड़ की ठगी का मामला अब चर्चा में आ गया है. हालांकि अब देखना होगा कि वो इस मामले मं क्या-क्या सबूत या गवाही देती हैं और उन्हें इस मामले में उन्हें कितनी राहत मिलती है. 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली पर कमेंट कर बुरा फंसे युजवेंद्र चहल, सिंगर की फोटो लाइक करने पर छिड़ी बहस

Continue reading on the app

IPL 2026 GT vs KKR Live Score: आज गुजरात और कोलकाता में होगी भिड़ंत, कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला

IPL 2026 GT vs KKR Live Score : आज आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब से कुछ देर में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और कोलकाता के कप्तान अजिक्य रहाणे आने वाले हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलने जाने वाले इस मुकाले में गुजरात की टीम का पलड़ा कोलकाता पर भारी होगा. क्योंकि केकेआर को अब तक आईपीएल 2026 में एक जीत तक नसीब नहीं हुई है. वहीं गुजरात की टीम को अपनी तीसरी जीत की तलाश होगी. तो इस मैच की हर डिटेल्स और छोटी-बड़ी जानकारी के लिए आप न्यूज नेशन के इस लाइव पेज के साथ जुड़े रहिए...

 

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं अनुष्का शर्मा...जिन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर मिला इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका, टी20 की हैं परफेक्ट पैकेज

Who is Anushka Sharma: मध्य प्रदेश की 22 वर्षीय ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. घरेलू क्रिकेट और डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन (177 रन) करने वाली अनुष्का ने अपनी बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन से सबको प्रभावित किया है. उन्होंने अपने पहले मैच में 28 रनों की संयमित पारी खेली. भारतीय क्रिकेट में उन्हें एक उभरते हुए चमकते सितारे के रूप में देखा जा रहा है. Sun, 19 Apr 2026 18:44:16 +0530

  Videos
See all

Viral Video |मंत्री बेटे की शर्मनाक हरकत, मां बेटी से बदसलूकी का आरोप #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:38:20+00:00

PM Modi ने खाई झालमुढ़ी, बोले "10 रुपए देना है " #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:35:48+00:00

क्या है सिलीगुड़ी का चुनावी मुद्दा? | Breaking News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:37:02+00:00

Breaking News : ईरान US के बीच जल्द हो सकती है दूसरे दौर की वार्ता | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:35:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers