Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Weather: मौसम में बदलाव, छाए रहेंगे बादल, आज 10 जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, पढ़ेें IMD ताजा अपडेट

राजस्थान के . जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार ( 17 अप्रैल 2026) को 10 जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे राज्य के उत्तरी भागों में तापमान में गिरावट आएगी लेकिन आगामी दिनों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40-50Kmph रह सकती है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरी भागों में आंधी बारिश के असर से तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने, तत्पश्चात आगामी दिनों में पुनः 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।20 अप्रैल के आसपास एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर कुछ इलाकों में मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है।

बता दें कि वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा हैं। शुक्रवार को भी पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसे इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री (सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है।

 

Continue reading on the app

अल्लू अर्जुन ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका, मेटा-गूगल ने दी सफाई, हटाए आपत्तिजनक लिंक-ऐप्स

अल्लू अर्जुन ने दिल्ली हाईकोर्ट में नाम आवाज और तस्वीर के गलत व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक की मांग की. कोर्ट ने अंतरिम राहत के संकेत दिए. मेटा और गूगल ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने कई आपत्तिजनक लिंक और ऐप्स को हटा दिया है. एक अन्य प्रतिवादी ने भी सफाई में आपत्ति जनक कंटेंट हटाने की बात कही है.

Continue reading on the app

  Sports

इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

humanoid robot broke humans world record: चीन की तकनीकी प्रगति का एक शानदार नमूना पेश करते हुए बीजिंग में रोबोट्स की 'हाफ-मैराथन' रेस आयोजित की गई. इस रेस में एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने जीत हासिल की और इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी तेज दौड़कर सबको हैरान कर दिया. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Honor द्वारा बनाए गए इस रोबोट ने 21 किलोमीटर की रेस को मात्र 50 मिनट 26 सेकंड में पूरा कर लिया. Mon, 20 Apr 2026 00:11:52 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान ने कर दिया होर्मुज बंद, मचा हड़कंप! Strait of Hormuz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:30:14+00:00

Viral video | सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई, वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:40:00+00:00

"न भूलेंगे, न माफ करेंगे!”, Pahalgam Attack की दर्दनाक कहानी | Pahalgam Terror Attack | Baisaran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:06+00:00

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers