Responsive Scrollable Menu

Rohit Shetty के घर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार: कबूलनामे में बोला- 'अंडरवर्ल्ड में नाम कमाना था'

Rohit Shetty Firing case: मुंबई में मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में शामिल एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ ‘गाथ’ के रूप में हुई है। इस मामले में यह 15वीं गिरफ्तारी है। आरोपी प्रदीप वॉन्टेड गैंगस्टर शुभम लोणकर गैंग का शूटर बताया जा रहा है।

इंडस्ट्री में डर पैदा करने के लिए रोहित शेट्टी के घर की फायरिंग
यह घटना 1 फरवरी 2026 की रात की है। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के घर शेट्टी टॉवर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। गोलीबारी में उनके घर की बालकनी के कांच को नुकसान पहुंचा था। जांच में सामने आया कि यह हमला कुख्यात शुभम लोणकर गैंग के इशारे पर किया गया था, जिसका मकसद फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल बनाना और वसूली करना था।

Photo by- PTI (X)

आरोपी बोला- 'अंडरवर्ल्ड में दबदबा बनाना था'
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अपने साथियों सनी, दीपु और सोनू के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। उसका मकसद अंडरवर्ल्ड में अपना दबदबा कायम करना था। बताया जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गैंग की गतिविधियों से प्रभावित हुआ था।

इस मामले में पहले ही मुंबई पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट और महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत केस दर्ज किया जा चुका है।

यह मामला पहले से ही हाई-प्रोफाइल बना हुआ है। इससे पहले भी इस केस में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, दीपक और विष्णु कुशवाहा शामिल हैं।

रोहित शेट्टी की फिल्में
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सफल निर्देशकों में गिने जाते हैं। उन्होंने ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ जैसी हिट फिल्म फ्रेंचाइजी बनाई हैं। इसके अलावा ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया है। वह टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट के रूप में भी काफी लोकप्रिय हैं।

Continue reading on the app

वो 7 फिल्में, जिनमें हीरो नहीं, हीरोइनों ने किया खलनायकों का काम-तमाम, 1 मूवी के नाम दर्ज हैं 27 अवॉर्ड

हिंदी सिनेमा जगत की कुछ फिल्मों ने इस धारणा को ध्वस्त कर दिया कि खलनायक को केवल हीरो ही हरा सकता है. रानी मुखर्जी से लेकर विद्या बालन और रेखा जैसी हीरोइनों ने बड़े पर्दे पर अकेले ही दुश्मनों को धूल चटाई है. इनमें से एक फिल्म ने तो रिकॉर्ड 27 अवॉर्ड्स जीतकर साबित कर दिया कि महिला प्रधान फिल्में भी दर्शकों के दिलों पर राज कर सकती हैं. आज हम आपको ऐसी ही 7 फिल्मों के बारे में बताते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs LSG: पंजाब का विजय रथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली चमके

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने लखनऊ को 255 रन का टारगेट दिया था, लेकिन LSG की टीम 200 रन ही बना पाई और PBKS ने 54 रन से मैच को जीत लिया। Sun, 19 Apr 2026 23:23:41 +0530

  Videos
See all

Baisaran Valley की अनसुनी आवाजें, पहलगाम न भूलेंगे न माफ करेंगे | Pahalgam Attack |Terrorist Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:06+00:00

Viral Vidoe | Pm मोदी के संबोधन पर बवाल! कांग्रेस का जोरदार विरोध #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:10:01+00:00

News KI Pathshala | 'फ्लॉप ट्रंप’ पर उठे सवाल! क्या अपने फैसलों से दुनिया को खतरे में डाल रहे हैं ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:05:25+00:00

Viral Vidoe | नशे में मंत्री बेटे की शर्मनाक हरकत, VIDEO वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers