Lumio Vision Smart TV: 55 इंच तक के धांसू टीवी लॉन्च, MiniLED डिस्प्ले के साथ मिलेगी 4x ज्यादा स्टोरेज
Lumio ने भारत में अपने नए स्मार्ट टीवी लाइनअप Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) लॉन्च कर दिए हैं। Vision 9 को फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है, जो परफॉर्मेंस, डिस्प्ले क्वालिटी, गेमिंग और ऑडियो एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। वहीं Vision 7 सीरीज़ को किफायती सेगमेंट के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें बेहतर स्टोरेज और यूज़र एक्सपीरियंस दिया गया है। दोनों ही सीरीज दमदार फीचर्स और बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ आती है। आइए अब इनके फीचर्स और कीमत पर भी नजर डालें।
Lumio Vision 9 (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
Vision 9 (2026) में 55-इंच और 65-इंच मॉडल्स मिलते हैं। इसकी कीमत 65-इंच मॉडल के लिए ₹72,999 (ऑफर्स के साथ ₹64,999) रखी गई है। यह टीवी QD MiniLED पैनल और Enhanced VA (EVA) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। EVA पैनल गहरे ब्लैक लेवल, 7000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और बेहतर व्यूइंग एंगल्स प्रदान करते हैं।
इसमें MediaTek Pentonic 700 चिपसेट, 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे यह तेज़ बूट टाइम और ऐप लॉन्च स्पीड ऑफर करता है। कंपनी के अनुसार यह इंडस्ट्री एवरेज से लगभग 2x तेज परफॉर्मेंस देता है।
गेमिंग के लिए इसमें 4K रिज़ॉल्यूशन पर 144Hz और 1080p पर 240Hz सपोर्ट मिलता है। साथ ही VRR (Variable Refresh Rate), ALLM (Auto Low Latency Mode) और HDMI 2.1 पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे स्मूथ और लैग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है।
डिस्प्ले ब्राइटनेस 800 निट्स तक है और यह Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट करता है। कलर कवरेज 100% NTSC से अधिक और 82% Rec.2020 तक है। ऑडियो के लिए इसमें 50W DGS 2.2 साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें डुअल सबवूफर्स, ट्वीटर और फुल-रेंज ड्राइवर्स शामिल हैं। साथ ही Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलता है, जिससे थिएटर जैसा अनुभव मिलता है।
Lumio Vision 7 (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
Vision 7 (2026) सीरीज़ को बजट सेगमेंट के लिए लाया गया है। इसमें 43-इंच और 55-इंच मॉडल्स मिलते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः ₹29,999 और ₹39,999 है। इसमें QLED डिस्प्ले और 64GB स्टोरेज दी गई है, जो पिछले जनरेशन की तुलना में चार गुना ज्यादा है।
दोनों ही टीवी Android 14 पर आधारित Google TV पर चलते हैं और इनमें AI-पावर्ड TLDR 2.0 फीचर मिलता है, जो कंटेंट डिस्कवरी को आसान बनाता है। इसके अलावा Project Neo फीचर दिया गया है, जिससे यूज़र WhatsApp जैसे ऐप्स से लिंक या क्वेरी भेजकर टीवी पर रिज़ल्ट देख सकते हैं।
ये सभी मॉडल 24 अप्रैल 2026 से Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होंगे। कंपनी इन पर बैंक ऑफर्स और 2 साल की वारंटी भी दे रही है।
कंफर्म! 21 अप्रैल को लॉन्च होंगे Redmi Buds 8, 50dB ANC और 11mm ड्राइवर के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Redmi ने अपने नए TWS ईयरबड्स Redmi Buds 8 को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि ये बड्स अगले हफ्ते पेश किए जाएंगे। लॉन्च से पहले ही इनके कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिनमें 50dB एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) और 11mm डायनामिक ड्राइवर शामिल हैं। किफायती सेगमेंट में आने वाले ये ईयरबड्स बेहतर साउंड और नॉइज़ कंट्रोल का कॉम्बिनेशन देने का वादा करते हैं, जिससे ये यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकते हैं।
Redmi Buds 8 की लॉन्च डेट
अपकमिंग REDMI Buds 8 को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। इसके मुताबिक, इन्हें 21 अप्रैल को शाम 7 बजे (चीन समय) लॉन्च किया जाएगा है। इसी इवेंट में कंपनी Redmi K90 Max और K Pad 2 टैबलेट भी पेश करेगी। यानी यह एक बड़ा लॉन्च इवेंट होगा, लेकिन Buds 8 भी खासा ध्यान खींच रहे हैं।
REDMI Buds 8: अब तक कन्फर्म फीचर्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, इन ईयरबड्स में 50dB तक का एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) मिलेगा, जो 4kHz तक की फ्रीक्वेंसी कवर करेगा। इसका मतलब है कि ये ट्रैफिक और आसपास की आवाज़ जैसे सामान्य शोर को आसानी से कम कर पाएंगे।
इनमें 11mm का डायनामिक ड्राइवर दिया गया है, जिससे इस प्राइस रेंज में अच्छा बास और बैलेंस्ड साउंड मिलने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो Buds 8 में इन-ईयर स्टाइल मिलेगा, साथ में एक छोटा और राउंडेड चार्जिंग केस होगा।
ये ईयरबड्स ब्लैक, व्हाइट और हल्के ग्रीन-ग्रे कलर ऑप्शन में आएंगे, जो सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक देते हैं। एक छोटा लेकिन काम का फीचर “मैप-बेस्ड फाइंड” भी दिया गया है, जिससे खोए हुए ईयरबड्स को ढूंढना आसान होगा।
तुलना के लिए, Redmi ने इससे पहले Buds 8 Pro को 399 युआन की कीमत पर लॉन्च किया था, जिसमें ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप और 55dB ANC जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। वहीं, स्टैंडर्ड Buds 8 को थोड़ा किफायती सेगमेंट में रखा जा रहा है, जहां जरूरी फीचर्स पर फोकस किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















