Responsive Scrollable Menu

हर समस्या सुलझाकर आप बच्चे का आत्मविश्वास छीन रहे हैं, जानें कब और क्‍यों हाथ पीछे खींचना है जरूरी

How much should I help my child with homework : आज के दौर में पेरेंट्स ज्‍यादा प्रोटेक्टिव हो गए हैं, जहाँ माता-पिता अपने बच्चों के हर छोटे-बड़े काम में दखल देते हैं. चाहे स्कूल का प्रोजेक्ट हो या खेल के मैदान की छोटी सी लड़ाई, पेरेंट्स तुरंत ढाल बनकर सामने आ जाते हैं. बेशक, यह सब प्यार और सुरक्षा की भावना से किया जाता है, लेकिन हालिया शोध (Research) चेतावनी दे रहे हैं कि हर वक्त की यह 'मदद' असल में बच्चे के विकास में बाधा बन रही है. अगर आप बच्चे को खुद गिरने और संभलने का मौका नहीं देंगे, तो वह जीवन की बड़ी चुनौतियों के लिए कभी तैयार नहीं हो पाएगा.

Continue reading on the app

जौहरी बाजार में गुजराती स्वाद का जलवा! 2 घंटे में खत्म हो जाता है खमण, स्वाद ऐसा कि खिंचे चले आते हैं लोग

Jaipur Famous Shriji Khaman: जयपुर के जौहरी बाजार में “श्रीजी खमण वाला” अपनी खास पहचान बना चुका है. यहां गुजराती खमण का स्वाद लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगती है और 2-3 घंटे में ही पूरा स्टॉक खत्म हो जाता है. दुकान के मालिक नवीन और पूजा भाई मूल रूप से गुजरात के हैं, जिन्होंने 28 साल पहले यह काम शुरू किया. नरम और स्पंजी खमण, नींबू और धनिया के स्वाद के साथ ग्राहकों को खूब पसंद आता है. बिना किसी प्रचार के यह दुकान सिर्फ स्वाद के दम पर फेमस हुई है.

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: हाथ में नींबू और SRH के फैन ने बुदबुदाया कुछ...शिवम दुबे के साथ जो हुआ, वो देख सब सन्न

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक अजीब घटना ने सभी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक फैन स्टैंड्स में नींबू के साथ कुछ टोटका करता दिख रहा। हैरानी की बात यह रही कि उसी के तुरंत बाद शिवम दुबे अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इस घटना को लेकर फैंस मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे।

मैच की बात करें तो यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 194 रन बनाए। जवाब में CSK की टीम 184/8 ही बना सकी और लक्ष्य से 10 रन दूर रह गई।

चेन्नई के लिए लक्ष्य आसान लग रहा था क्योंकि आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 84 रन चाहिए थे। लेकिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज Eshan Malinga ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके साथ युवा स्पिनर शिवांग कुमार ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया।

शिवम दुबे (21 रन) और मैथ्यू शॉर्ट (34 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन रन गति तेज नहीं कर पाए। आखिरी ओवर में CSK को 18 रन चाहिए थे, लेकिन प्रफुल हिंगे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन दिए और टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले CSK के लिए आयुष म्हात्रे (30 रन, 13 गेंद) ने तेज शुरुआत की, लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण उनकी लय टूट गई। वहीं कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (19 रन) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

SRH की बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में 22 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने 59 रन की पारी खेलकर स्कोर 194 तक पहुंचाया।

चेन्नई के गेंदबाज जेमी ओवरटन और कम्बोज ने 3-3 विकेट लेकर SRH को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। एक समय हैदराबाद 225-230 तक पहुंच सकता था, लेकिन आखिरी ओवरों में विकेट गिरने से रन रफ्तार थम गई।

इस जीत के साथ SRH अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया, जबकि CSK सातवें स्थान पर बना हुआ है। गौरतलब है कि चेन्नई पिछले आठ सालों से 190 से ज्यादा का लक्ष्य चेज नहीं कर पाई है, जो टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मैच के बाद जहां एक ओर SRH की गेंदबाजी की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर फैन के ‘टोटके’ वाला वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Sun, 19 Apr 2026 18:57:55 +0530

  Videos
See all

इटली में कॉफी पीने का अनोखा अंदाज [the legendary Italian coffee bar] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T14:15:02+00:00

Viral Video | मां गंगा की डोली का भव्य स्वागत #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T14:10:04+00:00

VIral Video | पति पत्नी का झगड़ा पहुंचा सड़क पर #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T14:10:55+00:00

US-ईरान के बीच इस्लामाबाद में हो सकती है वार्ता | Iran US War | Peace Talk | America Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T14:06:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers