Viral Video: दिल्ली मेट्रो में दिखा गजब का जुगाड़, गीले कपड़े टांगकर बना दी कोच को अपनी कपड़े सुखाने की जगह
JPSC-JSSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आंखों में दर्द देखा तो रांची चला आया; 'आरंभ है प्रचंड' से बढ़ाया जोश
Piyush Mishra At JPSC-JSSC Protest: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची में चल रहे इस प्रदर्शन में अब अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने छात्रों के बीच बैठकर उनकी बात सुनी और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।
16वें दिन पहुंचे पीयूष मिश्रा
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के 16वें दिन पीयूष मिश्रा धरना स्थल पर पहुंचे। पीयूष ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों के इंटरव्यू देखे थे। उनकी आंखों में दर्द और परेशानी देखकर उन्होंने रांची आने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक मकसद से यहां नहीं आए हैं। दो दिन का समय खाली मिला तो उन्होंने सीधे छात्रों के बीच पहुंचने का फैसला किया।
छात्रों के लिए मदद का ऐलान
#WATCH | Actor and Singer Piyush Mishra sings his famous song 'Ik Bagal' at the JPSC-JSCC aspirants' protest at the Jaipal Singh Munda Stadium in Ranchi, Jharkhand. pic.twitter.com/07KocPIrz2
— ANI (@ANI) August 9, 2026
पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह सिर्फ छात्रों से मिलने या मंच से बोलने नहीं आए हैं। उन्होंने अपनी टीम और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मदद से प्रदर्शन स्थल पर जरूरी सामान उपलब्ध कराने की बात कही। उनके मुताबिक, छात्रों के लिए खाने, गद्दे और तिरपाल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद देने की बात भी उन्होंने कही। पीयूष ने कहा कि वह बहुत बड़े कारोबारी या अमीर व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन जितना संभव होगा, उतनी मदद करते रहेंगे।
शांतिपूर्ण आंदोलन की तारीफ
अभिनेता ने छात्रों से आंदोलन को अनुशासन और शांति के साथ जारी रखने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की इस बात के लिए तारीफ की कि वे बिना अभद्र भाषा और अपशब्दों के अपनी मांग उठा रहे हैं। पीयूष ने कहा कि छात्रों को इसी तरह मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और अपनी आवाज मजबूती से उठानी चाहिए।
'आरंभ है प्रचंड' से गूंजा स्टेडियम
VIDEO | Ranchi: Singer-actor Piyush Mishra visits the student protest site and extends support to the protesting students, singing his popular song ‘Aarambh Hai Prachand’ to the crowd. pic.twitter.com/ZgidgExs47
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2026
पीयूष मिश्रा के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के बाद माहौल और भी जोशीला हो गया। उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म 'गुलाल' का गाना 'आरंभ है प्रचंड' छात्रों के बीच गाया। जैसे ही पीयूष ने गाना शुरू किया, वहां मौजूद छात्र-छात्राएं भी उनके साथ सुर मिलाने लगे। पूरा स्टेडियम गाने की आवाज और तालियों से गूंज उठा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवाओं में काफी उत्साह नजर आया।
कई कलाकार कर चुके हैं समर्थन
JPSC-JSSC आंदोलन को इससे पहले भी कई कलाकारों का समर्थन मिल चुका है। सोनाक्षी सिन्हा, इमरान खान, भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर जैसे सितारे छात्रों की मांगों के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं। छात्र भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और अपनी मांगों पर सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- 'आखिर ये सब कब रुकेगा?' JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









