Responsive Scrollable Menu

हाथ-पैर से कुछ काम नहीं कर सकता,10वीं में 100% आए:लेटे-लेटे करता है पढ़ाई; गोद में उठाकर स्कूल लेकर जाते हैं पिता

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित लक्षित परमार ने RBSE 10वीं की दिव्यांग कैटेगरी में 100 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। 18 साल के लक्षित को लिखने में दिक्कत होती है। वह खुद का नाम भी नहीं लिख पाता। बोर्ड के नियमों के अनुसार उसे परीक्षा में एक राइटर मिला। राइटर एक क्लास जूनियर होना चाहिए यानी लक्षित का पेपर 9वीं कक्षा के एक छात्र ने लिखा। RBSE ने लक्षित का रिजल्ट गुरुवार दोपहर जारी किया। उसका रिजल्ट होल्ड पर था। बेटे की इस उपलब्धि पर उनके पिता दिनेश कुमार परमार भावुक हो गए। पिता दिनेश कुमार ने कहा- परिवार के कुछ लोग मेरे बेटे की शारीरिक क्षमता पर सवाल करते थे। आज वही मुझे फोन कर बधाई दे रहे हैं। वह अपने हाथ-पैर से कुछ काम नहीं कर सकता। अपनी मर्जी से ज्यादा हिल भी नहीं पाता। ज्यादा देर बैठ भी नहीं सकता। उसे मैं गोद में उठाकर स्कूल लेकर जाता था। उसका सपना है कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर कलेक्टर बने। दिक्कतों को छोड़कर खुद पर फोकस करना चाहिए लक्षित ने बताया- मैं रोजाना 3 से 4 घंटे पढ़ता था। रोज सारे सब्जेक्ट पढ़ता था। फेवरेट सब्जेक्ट साइंस है। फिलॉसफी पढ़ने में भी बहुत मजा आता था। स्कूल में हमेशा नॉर्मल व्यवहार रहा है। कभी अलग महसूस नहीं हुआ। दोस्त बहुत सपोर्ट करते थे। मुझे अपनी हालत पर कभी दुख नहीं होता, क्योंकि मैं जो हूं, उसमें बहुत खुश हूं। मैं हमेशा लेटे-लेटे पढ़ता था। ज्यादातर टाइम मैंने ऑनलाइन पढ़ाई की। फैमिली का बहुत सपोर्ट रहा। हर चीज में माता-पिता और बहनों का सपोर्ट रहा। कभी मुझे इस बीमारी के बारे में महसूस नहीं होने दिया। मुझे हमेशा लगता है कि जो फैमिली मेरे लिए इतना कर रही है, उसके लिए मुझे कुछ करना चाहिए। लक्षित ने बताया- दिक्कतें तो सभी के जीवन में आती हैं। मेरी भले ही यह दिक्कत है, किसी और को मुझसे भी ज्यादा दिक्कत होगी। हमें दिक्कतों को छोड़कर खुद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आगे बढ़ो और पढ़ो। पिता बोले- बेटे ने नाम रोशन किया पिता दिनेश ने बताया- हम पुरोहितों की मादड़ी के रहने वाले हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे बेटे ने सचमुच वो कर दिखाया है, जो वो रोजाना करने को कहा करते थे। 18 साल से जिस बेटे को रोजाना गोद में उठाकर उसके हर काम और मूवमेंट में मदद करते थे। उसे स्कूल तक लेकर जाते थे, उस बेटे ने वाकई उनके नाम को बढ़ा दिया है। बीमारी का इलाज नहीं हो पाया लक्षित की मां रेखा परमार ने बताया- बचपन से उसे मूवमेंट करने में दिक्कत थी। देशभर के अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन इस बीमारी का कोई इलाज नहीं हो पाया। लक्षित की 2 छोटी बहनें हैं, जो लगातार उसके हर काम में मदद करती हैं। रेखा ने बताया- लक्षित ज्यादा देर बैठ नहीं पाता, ऐसे में वह लेटे हुए लगातार कभी मोबाइल फोन से तो कभी किताबों से पढ़ता रहता था। लक्षित स्कूल में नॉर्मल बच्चों के साथ पढ़ता था। वह नॉर्मल बच्चों के साथ पढ़ाई कर उनसे भी ज्यादा नंबर लाने में कामयाब रहा है। लगातार कुछ न कुछ पढ़ते रहना और स्कूल की स्टडी को रोजाना 3 से 4 घंटे तक दोहराना उसकी आदत में था। नॉवेल्स पढ़ने का बहुत शौक रेखा ने बताया- लक्षित को नॉवेल्स पढ़ने का बहुत शौक है। वह आए दिन नए नॉवेल्स मंगवाकर पढ़ता है। उसे एटॉमिक हैबिट्स, साइकोलॉजी ऑफ मनी, डीप वर्क जैसे नॉवेल्स में बहुत दिलचस्पी है। लक्षित को 8वीं क्लास में ए ग्रेड (91-100) मिली, जबकि 9वीं क्लास में भी उसके 86% बने थे। लक्षित की क्लास टीचर निर्मला सालवी ने बताया- वह काफी जिज्ञासु बच्चा है। उसे एक बार समझाने पर कोई भी टॉपिक समझ आ जाता है। वह बहुत सवाल करने के बजाय सेल्फ लेवल पर उसे हल करने की कोशिश करता रहता था। यूनीक सवाल पूछते हैं लक्षित की बहन दीया 9वीं क्लास में पढ़ती है। दीया ने बताया कि हर छोटे काम में उनके भाई यूनीक सवाल पूछते हैं। वह हमें कभी डांटते नहीं हैं। सिर्फ पढ़ाई को अपना हथियार बनाने की बात कहते हैं। पढ़कर हर वो काम किया जा सकता है, जो भले ही सोचने में असंभव लगता हो।

Continue reading on the app

Bhooth Bangla: कौन हैं जीशू सेनगुप्ता? 49 साल के वो एक्टर जो 58 के अक्षय कुमार के बने हैं पिता, कास्टिंग के पीछे है बड़ा राज

Bhooth Bangla Casting: प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के पिता के रोल जीशू सेनगुप्ता निभा रहे हैं, ये सुनते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. उम्र के इस अजीब फासले के पीछे क्या कोई खास फिल्मी राज छुपा है? आइए इस बारे में जान लेते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

'मैं पाकिस्तान टीम में जगह का हकदार नहीं', मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म! खुद किया 'सरेंडर'

Mohammad Rizwan Statement: पीएसएल में लाहौर कलंदर्स से मिली हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने अपनी फॉर्म और टीम में अपनी जगह को लेकर बयान दिया. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजवान ने कहा कि वह खुद की आलोचना करने से कभी पीछे नहीं हटते. उन्होंने कहा, 'जब मैं बिग बैश लीग (BBL) खेल रहा था, तब मैंने साफ तौर पर कहा था कि मेरे इस प्रदर्शन के आधार पर मैं पाकिस्तान की टीम में चुने जाने के लायक नहीं हूं.' Sun, 19 Apr 2026 16:42:18 +0530

  Videos
See all

Gold Rate Latest Update: रिकॉर्ड ऊंचाई से सोने में 18% गिरावट #shorts #ytshorts #goldratetoday #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:07:05+00:00

महिला आरक्षण पर CM Vishnu Deo Sai का बड़ा बयान! | Shorts | Women Reservation Bill | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:09:33+00:00

Varanasi News : वाराणसी में टला बड़ा हादसा! | Accident Rescue Operation | Shorts | Safety Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:06:34+00:00

Nashik TCS Conversion News Update: 'जबरन शराब पिलाई'... बात यौन शोषण तक आई ! | Hindi News Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:04:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers