इजरायल-लेबनान सीजफायर से भारतीय शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त
मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजारों ने शुक्रवार को सपाट शुरुआत की, लेकिन जल्द ही हल्की तेजी देखने को मिली। वैश्विक तेल कीमतों में राहत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप द्वारा इजरायल-लेबनान के बीच युद्धविराम की घोषणा से बाजार में तेजी आई।
बीएसई सेंसेक्स 77,976 पर खुला, जो 12 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्शाता है। वहीं एनएसई निफ्टी 30 अंकों, यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,165 पर खुला। कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार में हल्की तेजी बनी रही। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 142 अंक यानी 0.18 प्रतिशत बढ़कर 78,130 पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 28 अंक यानी 0.11 प्रतिशत चढ़कर 24,224 पर कारोबार करता दिखा। एफएमसीजी, एनर्जी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी लाइफ, विप्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी सीमित रही।
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो माइक्रो-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी माइक्रोकैप 250 इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 250 में भी लगभग 1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
विश्लेषकों का मानना है कि इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम से वैश्विक तनाव में कमी आ सकती है, जिससे बाजार को राहत मिली है। हालांकि, उन्होंने निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं और बाजार की ऊंची अस्थिरता को देखते हुए सोच-समझकर निवेश करना बेहतर होगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी के 24,500 के स्तर को मजबूती से पार करने और उस पर टिके रहने के बाद ही नए निवेश की शुरुआत करना उचित रहेगा, क्योंकि इससे बाजार में स्थायी तेजी का संकेत मिलेगा।
तेल बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.4 प्रतिशत तक गिरकर 97.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 2 प्रतिशत गिरकर 92.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक बाजारों की बात करें तो वॉल स्ट्रीट सकारात्मक बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.26 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.36 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके उलट एशियाई बाजारों में कमजोरी दिखी, जहां निक्केई, कोस्पी और हैंग सेंग में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय बाजार में 382 करोड़ रुपए की खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने मुनाफावसूली करते हुए 3,400 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर बेचे।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Sore Throat In Summer: गर्मियों में भी लंबे समय तक गले की खराश से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानिए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत
Sore Throat In Summer: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम जैसी चीजों का सेवन करते हैं. ये चीजें गले को तुरंत राहत तो देती हैं लेकिन अंदर ही अंदर यह गले को नुकसान भी पहुंचा सकती है. इसके अलावा, गर्मी से बचने के लिए हम अक्सर एसी या कूलर के सामने ज्यादा समय बिताते हैं जिससे गले में ड्राइनेस की समस्या को और गंभीर बना देते हैं जिससे गले में इरिटेशन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
ऐसे में जरूरी है कि हम इस समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय सही समय पर ध्यान दें. वैसै तो मार्केट में इसके लिए कई दवाई मिल जाएंगी. लेकिन आप घर पर ही कुछ घरेलू चीजों से गले की खरास, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय के बारे में.
एक्सपर्ट से जानिए घरेलू उपाय
शहद और गुनगुना पानी
आयुर्वेद एक्सपर्ट बताते हैं कि गले में खराश को कम करने के लिए गुनगुने पानी में शहद डालकर पीना फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं जो गले की जलन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं. एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर धीरे-धीरे पीएं. यह गले की ड्राईनस को दूर करता है और अंदर से नमी बनाए रखता है.
नमक वाले पानी से गरारा करें
एक्सपर्ट के मुताबिक, नमक वाले पानी का गरारा करने से भी राहत मिलती है. यह सबसे पुराना और असरदार उपाय है. बस गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2 से 3 बार गरारा करें. इससे गले की सूजन कम होती है, बेक्टीरिया खत्म होते हैं और दर्द में तुरंत राहत मिलती है.
अदरक और तुलसी की चाय
इसके अलावा एक्सपर्ट बताते हैं कि अदरक और तुलसी की चाय पीने से भी काफी राहत मिलती है. अदरक में एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं और तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अदरक के टुकड़े और 4 से 5 तुलसी के पत्ते उबालकर चाय बना लें और गुनगुना पानी पीएं. इससे गले का दर्द, खराश और सूखापन तीनों कम होते हैं.
हल्दी वाला दूध
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जो गले की खराश को कम करने में मदद करता है. रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं. यह गले के इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है और अंदर से हीलिंग में भी मदद करता है.
मुलेठी मुंह में रखकर चूसें
एक्सपर्ट के मुताबिक, मुलेठी का टुकड़ा भी गले की खराश के लिए काफी फायदेमंद होता है. खासतौर पर गले की खराश क कम करने के लिए इसका छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसें. यह गले को ल्यूब्रिकेट करता है और सूखापन और खराश को कम करता है.
यह भी पढ़ें: Falsa Sharbat Recipe: इस गर्मी ट्राई करें फालसे का ठंडा-ठंडा शरबत, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















