Responsive Scrollable Menu

रूस का रास्ता US ने बंद किया, कहां से तेल खरीदेगा भारत; पहले से तैयार तगड़ा प्लान

अमेरिका ने 5 मार्च को भारत को 30 दिन की प्रतिबंध-छूट दी थी, जिसके तहत यूक्रेन युद्ध को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद वह रूसी तेल खरीद सकता था। इसके कुछ ही दिन बाद यह राहत कुछ अन्य देशों तक भी बढ़ा दी गई, लेकिन यह छूट 11 अप्रैल को समाप्त हो गई।

Continue reading on the app

गेहूं-धान है क्यों बोना, जब पेप्सी मिर्च बना सकती है आपको अमीर.. जानिए क्यों है किसान भाइयों की पहली पसंद

फरीदाबाद के साहुपुरा गांव में सब्जी की खेती में लगातार नुकसान झेल रहे किसानों ने अब नई फसल की ओर रुख करना शुरू कर दिया है. किसान दीप चंद्र ने इस बार पेप्सी नाम की खास मिर्च की वैरायटी लगाकर मुनाफे की उम्मीद जताई है. यह मिर्च आकार में बड़ी और मोटी होती है, जो खासकर अचार के लिए उपयुक्त मानी जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली फिर ‘लाइक’ विवाद में, सोशल मीडिया पर छाए ‘एल्गोरिदम’ मीम्स

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद में घिर गए हैं। इस बार मामला इंस्टाग्राम पर एक लाइक से जुड़ा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी। दावा किया जा रहा है कि कोहली के अकाउंट से साउथ अफ्रीकी मॉडल लिजलैज की एक फोटो लाइक हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

जैसे ही यह लाइक लोगों की नजर में आया, स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगे। देखते ही देखते यह छोटा सा डिजिटल एक्शन बड़ा मुद्दा बन गया। फैंस इस पूरे मामले को लेकर मजाक भी कर रहे हैं और तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चैन से लाइक भी नहीं करने देता ये समाज जबकि दूसरे ने मजाक में कहा, 'आराम करो, ये एल्गोरिदम है।'

यह पहली बार नहीं है जब कोहली इस तरह के विवाद में आए हों। इससे पहले 2025 में भी उनके अकाउंट से भारतीय मॉडल अवनीत कौर की एक फोटो लाइक हो गई थी। उस समय यह मामला काफी बढ़ गया था, जिसके बाद कोहली को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी।

तब कोहली ने कहा था, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड क्लियर कर रहा था, तब एल्गोरिदम की वजह से यह इंटरैक्शन हो गया। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। कृपया बेवजह के अनुमान न लगाएं।' अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आने के बाद कई फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कोहली इस बार भी इसी तरह की सफाई दे सकते हैं।

हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच कोहली का मैदान पर प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए वह इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली पहली बार 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर उतरे।

इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। हालांकि उनकी इस पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और आरसीबी ने यह मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। सोशल मीडिया पर चल रहे इस ‘लाइक’ विवाद के बीच एक बात साफ है कि कोहली चाहे मैदान पर हों या उसके बाहर, वह हमेशा चर्चा में बने रहते। अब देखना होगा कि इस बार वह इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

Fri, 17 Apr 2026 12:10:25 +0530

  Videos
See all

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बच्ची का अन्नप्राशन किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:07:21+00:00

PM Modi।Women Reservation Bill।"अगर ये इस बिल का विरोध करेंगे, तो इसका राजनीतिक लाभ मुझे होगा" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:07:29+00:00

Top 100 News Today | देश और दुनिया से जुड़ी इस वक्त की 100 बड़ी खबर | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:10:59+00:00

Akhilesh Yadav On SIR | "उस घपले को भी हम लोगों ने पकड़ लिया..." | BJP | Samajwadi | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:08:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers