Akshaya Tritya 2026: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते सोना? घर लाएं ये सस्ती चीजें, मिलेगा शुभ फल
Akshaya Tritya 2026: पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार (akshaya tritiya) के दिन पड़ रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य, खरीदारी इत्यादि जैसे कार्य बिना मुहूर्त देखें किए जा सकते हैं. इस दिन शुरू किया गया कार्य, आपको हमेशा शुभ फल देता है. इस वजह से लोग अक्षय तृतीया पर सोना खरीदते हैं. मगर हर किसी के लिए सोना खरीदना मुमकिन नहीं होता है. आप अक्षय तृतीया पर बिना ज्यादा पैसा खर्च किए भी कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. ये चीजें न सिर्फ सस्ती है बल्कि शुभ भी मानी जाती है. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर कौन-कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए.
अक्षय तृतीया कब है?
इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन अक्षय योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में अक्षय तृतीया का दिन और भी ज्यादा शुभ बन रहा है. सूर्य और चंद्रमा भी अपनी उच्च राशियों में स्थित हैं. इससे अक्षय तृतीया का दिन सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फलों में वृद्धि लेकर आएगा. यह योग धन, करियर और परिवार पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.
ये भी पढ़ें- Vaishakh Amavasya Vrat Katha: आज है वैशाख अमावस्या, पितरों को प्रसन्न करने के लिए इस कथा का पाठ करें
अक्षय तृतीया पर खरीदें ये सस्ती चीजें
मिट्टी की बर्तन खरीदे
अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी से बनी चीजों को खरीद सकते हैं. इस दिन मिट्टी का घड़ा, कलश, दीये या गमले खरीदने चाहिए. ये चीजें शुभ मानी जाती है और हर कोई इन्हें आसानी से खरीद भी सकता है. ये चीजें अपने साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लेकर आते हैं.
तांबे के बर्तन
अक्षय तृतीया के त्योहार पर आप सोने-चांदी की जगह तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं. इस धातु को भी शुभ माना जाता है. इस दिन तांबे से बना लोटा या कोई बर्तन खरीदें.
हल्दी और चावल
अक्षय तृतीया पर हल्दी और चावल भी खरीद सकते हैं. दरअसल, ये दोनों चीजें पूजा में काम आती है. इन्हें शुभता का प्रतीक कहा जाता है. इन्हें खरीदने से और घर में लाने से अच्छे परिणाम मिलते हैं. चावल साबुत यानी अक्षत लेना चाहिए और हल्दी भी साबुत खरीदनी चाहिए.
लाल कपड़ा या रूई
इस दिन आपको लाल कपड़ा और रूई भी खरीदनी चाहिए. इन चीजों का उपयोग पूजा में होता है. इसलिए, अक्षय तृतीया पर इन्हें खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है.
साबुत धनिया
अक्षय तृतीया के दिन साबुत धनिया खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है. इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
अक्षय तृतीय पर जरूर करें दान
अक्षय तृतीया तिथि पर हमें खरीदारी के साथ-साथ इस दिन जरूरतमंदों को दान भी करना चाहिए. दान-पुण्य करना इस दिन शुभ माना जाता है. कहते हैं ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मक माहौल रहता है.
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदि खरीदने का शुभ मुहूर्त
- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 तक.
- दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक
- शाम को 6 बजकर 50 मिनट से रात 10 बजकर 58 मिनट तक
- रात 1 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 6 मिनट तक
- प्रात:काल में सुबह 4 बजकर 29 मिनट से सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 17 April 2026: आज वैशाख अमावस्या, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
नीम जूस के गंभीर Side Effects: फायदे की जगह Body को हो सकता है बड़ा नुकसान, हो जाएं अलर्ट!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi


















