Master Stroke: Air India Flight Turbulence..नया वीडियो! | Ranchi Student Protest | Hemant Soren
Master Stroke: Air India Flight Turbulence..नया वीडियो! | Ranchi Student Protest | Hemant Soren | Latest News आज के 'मास्टर स्ट्रोक' में देखिए दिन की 4 बड़ी और अहम खबरें, जिन्होंने देश भर में हलचल मचा दी है: विमान में कॉकटेल? एयर इंडिया पायलट फेल! आसमान में टर्बुलेंस के दौरान यात्रियों की जान आफत में डालने वाली घटना के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप/ड्रग टेस्ट में फेल पाया गया है। क्या 30,000 फीट की ऊंचाई पर यात्रियों की सुरक्षा दांव पर थी? जानिए इस सनसनीखेज लापरवाही की पूरी इनसाइड स्टोरी। रांची में छात्रों की हुंकार, टेंशन में सोरेन सरकार! झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षा धांधली तथा पेपर लीक के खिलाफ हजारों छात्रों का आक्रोश बेकाबू हो चुका है। सड़कों पर उतरे उग्र युवाओं और पुलिस के बीच तीखी झड़पें देखने को मिल रही हैं। छात्रों के इस बड़े आंदोलन से हेमंत सोरेन सरकार की मुश्किलें कैसे बढ़ गई हैं, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। #MasterStroke #AirIndia #AirIndiaPilot #DopeTest #AviationNews #FlightSafety #RanchiNews #RanchiStudentProtest #JharkhandNews #HemantSoren #JPSC #JSSC #StudentProtest #PaperLeak #JharkhandPolitics #AbhijeetDipke #CJP #CockroachJanataParty #IITDelhi #IITDelhiConvocation #PMModi #Owaisi #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #NewsToday #TrendingNews #ViralNews #IndiaNews #PoliticalNews #NationalNews #DailyNewsUpdate ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:गंगाजल लाते 3 कांवड़ियों की मौत; शराब कारोबारी की हत्या; चलती थार पर स्टंट; प्रीति जिंटा बोली- ये सबसे प्यारी घर वापसी
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड से जुड़ी रही। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लुधियाना-जालंधर हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से भी इनकार कर दिया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. प्रॉपर्टी डीलर मर्डर, हाईवे 3KM तक जाम लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमॉर्टम कराने और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद पूरा परिवार बड़ी संख्या में लोगों को साथ लेकर लुधियाना-जालंधर हाईवे पर बैठ गया है। इससे हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिसमें करीब एक हजार से ज्यादा वाहन फंस गए हैं। जाम दोनों ओर से लगा हुआ है। परिजनों ने दोपहर करीब सवा 12 बजे दोनों साइडों को ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर बंद किया और बीच सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए। उनका कहना है कि हमें हत्यारों का एनकाउंटर देखना है। परिजन को समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने ACP इंद्रजीत सिंह बोपाराय पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने मेन सुंदर नगर पेट्रोल पंप चौक जाम किया है। बस्ती चौक से काराबारा चौक तक और दूसरी ओर समराला चौक तक पूरा जाम है। ऐसे में जालंधर की ओर से आने वाले वाहन जालंधर बाईपास चौक से जगराओं पुल की ओर निकलें और ढोलेवाल चौक होते हुए आगे शेरपुर चौक पर हाईवे पर आ जाएं। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन भी इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, सड़क पर बिखरी लाशें फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल दिया, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी शिवरात्रि के लिए गंगोत्री से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर फरीदकोट लौट रहे थे। हादसा इतना खतरनाक था कि तीनों युवकों की लाशें सड़क पर दूर-दूर बिखर गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर हुआ। सभी मृतक कोटकपूरा के रहने वाले हैं। इसमें डॉक्टर हरपाल गली निवासी जगदीश मित्तल (40), हरीनौ रोड निवासी महेंद्र पाल ( 43) और सुरगापुरी निवासी दीपक कुमार(42) शामिल हैं। जबकि गंभीर घायल कोटकपूरा के सरकारी गर्ल स्कूल के पास रहने वाले मुकेश गोयल को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। कांवड़ियों को रौंदने वाली गाड़ी को पुलिस ने 12 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उधर, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मुआवजा देने का ऐलान किया। (पढ़ें पूरी खबर) 3. हेडमास्टर की हत्या, कार में आए बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटा मोहाली के कुंभड़ा सरकारी स्कूल के हेडमास्टर गुरसेवक सिंह की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले खरड़ के सन्नी एन्क्लेव स्थित उनके घर के बाहर सफेद रंग की कार में आए युवकों ने उन पर कुल्हाड़ी और किरच से हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल गुरसेवक सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरसेवक सिंह की पत्नी भी टीचर हैं। उनका 16 साल का बेटा है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। गुरसेवक सिंह के साथियों के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले भी सेक्टर-71 में उन पर हमला हुआ था। उस मामले में भी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई थी। अब दूसरी बार हुए जानलेवा हमले और उनकी मौत के बाद पुलिस के सामने पुराने हमले की जांच भी अहम हो गई है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रही है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक के परिवार, दोस्तों और साथी शिक्षकों से भी जानकारी ली जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. सिंगर बोले- मैं तो शुद्ध पेट्रोल के ₹500 भी दे दूंगा, आम आदमी कहां जाएगा पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने एक बार फिर शुद्ध पेट्रोल का मामला उठाया है। अपनी डिफेंडर-110 गाड़ी में पेट्रोल डलवाने का वीडियो जारी करते हुए सिंगर ने कहा-13000 में टंकी भरी। 2-3 हजार का पहले भी था। अब मैं तो 500 रुपए लीटर भी तेल भरवा लूंगा, लेकिन आम आदमी कहां जाएगा। सिंगर ने रविवार को मोहाली एयरपोर्ट रोड पर एक पेट्रोल पंप पर यह वीडियो शूट किया। जिसमें वो अपनी व्हाइट डिफेंडर में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। पूछते हैं- XP100 है? हां सुनकर कहते हैं- शुक्र है मेरे वाहेगुरु दा…बड़ी मुश्किल में मिला। प्राइस है 167 रुपए लीटर। सिंगर ने कहा- सरकार के सभी नुमाइंदों से यही रिक्वेस्ट है कि एक तो प्योर पेट्रोल का रेट कम किया जाए ताकि आम आदमी भी अपने वाहन में इसे डलवा सके। दूसरा आम पंपों पर भी इसकी उपलब्धता हो। सभी पर नहीं तो कम से कम 30-40% पंपों पर तो मिले ही। एथेनॉल मिक्स्ड E20 पेट्रोल डलवाने से नई डिफेंडर का फ्यूल पंप खराब होने के बाद से अनमोल का यह तीसरा वीडियो है। पहले वीडियो के बाद उन्हें धमकियां भी मिली थी और ट्रोलर्स ने एजेंडा चलाने के आरोप लगाए। बावजूद इसके सिंगर लगातार यह मामला उठा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 5 सेकेंड में 6 बार डंडे मारे पटियाला में दो गुटो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बहस के बाद हाथापाई और फिर मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक गुट के लोगों ने दूरी गुट की महिला को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। इसका 38 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें में एक महिला पर 5 सेकेंड में 6 वार डंडे से हमला किया गया। इस दौरान वह गंदे नाले में गिर जाती है, लेकिन आरोपी फिर भी उसे पीटते रहते हैं, जिससे वह कुछ देर तक वहीं पर पड़ी रहती है। घटना सनौर की है, फिलहाल विवाद की मुख्य वजह सामने नहीं आई है और न मारपीट करने वाले कौन हैं, इसका पता चला है। पुलिस को भी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलते ही तो मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) 6. प्रीति जिंटा बोलीं- मोहाली मेरा घर, यह सबसे प्यारी घर वापसी बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा पंजाब पहुंचे हैं। यहां उन्होंने चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और अमृतसर में अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा लिया। मोहाली इवेंट को लेकर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- मोहाली मेरा घर है और यह सबसे प्यारी घर वापसी थी। बंटवारा 1947 की टीम के प्रति प्यार और गर्मजोशी के लिए सीजीसी यूनिवर्सिटी के सभी शानदार छात्रों को धन्यवाद। आप सभी से 14 अगस्त को मिलते हैं, किसी स्टेडियम में नहीं बल्कि, आपके पास के एक सिनेमाघर में। फिल्म प्रमोशन के दौरान सनी देओल और प्रीति जिंटा ने स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उन्हें फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने का न्योता दिया। उनके साथ सनी देओल के बेटे करण देओल भी मौजूद थे। इसके अलावा उनकी सुरक्षा और प्रमोशनल टीम भी वहां थी। सनी देओल अपनी हिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा के सुपरहिट सॉन्ग मैं निकला गड्डी लेके पर नाचते दिखे। (पढ़ें पूरी खबर) 7. पंजाब पुलिस में अब डायरेक्ट SI की भर्ती नहीं होगी, नोटिफिकेशन जारी पंजाब पुलिस में सीधे सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की तैयारी कर बैठे युवा अब सीधे SI नहीं बन पाएंगे। क्योंकि सरकार अब SI नहीं, बल्कि असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर सीधी भर्ती करेगी। इस संबंधी सरकार ने पंजाब पुलिस रूल्स, 1934 में संशोधन किया है। इसके बाद पंजाब पुलिस (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जो कि भविष्य में होने वाली भर्तियों में लागू होगा। हालांकि, पहले SI के 50% तक पद सीधे भर्ती से भरे जाते थे। चंडीगढ़ में सीधे ASI की भर्ती होती है। जबकि, अन्य किसी पड़ोसी जिले में यह नियम नहीं है। पंजाब में पुलिस थानों और चौकियों को मिलाकर कानून-व्यवस्था संभालने वाले 400 से ज्यादा थाने और चौकियां हैं। बड़े थानों में औसतन 4 से 8 ASI तैनात होते हैं। इसके आधार पर राज्यभर में सक्रिय ड्यूटी पर ASI की संख्या करीब 5,000 से 7,000 आंकी गई है। SHO या मुंशी के तौर पर एक थाने में अधिकतम 3 साल तक तैनाती रह सकती है। न्यूनतम कार्यकाल आमतौर पर 1 साल का होता है। किसी SI या पुलिस अधिकारी को उसके गृह उप-मंडल के थाने में SHO नहीं लगाया जा सकता।(पढ़ें पूरी खबर) 8. तीन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट, टेंपरेचर सामान्य से 3.4°C नीचे पंजाब के 3 जिलों होशियारपुर, नवांशहर और रोपड़ में भारी बारिश, आंधी और बिजली चमकने को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ((IMD) चंडीगढ़ ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। राज्य के कई जिलों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इस दौरान बठिंडा में सर्वाधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, मानसून ट्रफ (बारिश लाने वाली हवाओं की पट्टी) अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है और उत्तर भारत से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से पंजाब में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 9 से 12 अगस्त और 14 अगस्त को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर विदेश से… 9. शराब कारोबारी की कनाडा में हत्या, सीने में मारी गोली कनाडा के एडमंटन में पंजाबी मूल के शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के सेंट्रल इलाके में 112 एवेन्यू और 82 स्ट्रीट के पास स्थित कनेक्ट लिकर स्टोर में दोपहर करीब 1 बजे हुई। 22 वर्षीय युवक स्टोर में आया और शराब की कुछ बोतलें उठाकर बिना पेमेंट किए जाने लगा। इसके बाद कारोबारी ने उसे रोकने की कोशिश की और स्टोर का दरवाजा बंद कर दिया। इसी दौरान युवक ने उनकी छाती पर गोली चला दी। मृतक की पहचान सुखजीत रंधावा उर्फ सनी (48) के रूप में हुई है। घटना 6 अगस्त की है, जो अब सामने आई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कनाडाई नागरिक बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना के बाद दक्षिण एशियाई समुदाय और स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है। एडमंटन के मेयर अमरजीत सोही और स्थानीय नेताओं ने घटना को गंभीर त्रासदी बताया है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि शहर में छोटे दुकानदारों की सुरक्षा चिंताजनक होती जा रही है। उनका कहना है कि कारोबारियों और कर्मचारियों को अकसर आपराधिक तत्वों का सामना करना पड़ता है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. युवक ने चलती थार का गेट खोलकर स्टंट किया अमृतसर में चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक ड्राइवर की सीट पर बैठने के बजाय दरवाजा खोलकर फुटबोर्ड पर खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह अपने बालों पर हाथ फेरता है। फिर लास्ट में थार की आगे की हेडलाइट्स जलती हुई दिखाई देती हैं और युवक खुले दरवाजे पर खड़े होकर ‘विक्ट्री साइन’ का इशारा करता है। इसके बाद थार आगे की ओर बढ़ती हुई दिखाई देती है। वीडियो में दिखाई दे रही थार गाड़ी पर नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही है। बैकग्राउंड में पंजाबी एक्टर देव खरोद का डायलॉग- एक वक्त था…जब हम पैदल चला करते थे। जाने के लिए सौ ठिकाने थे…और पूरी दुनिया अपनी लगती थी। आज इतनी बड़ी गाड़ी है…जेब में पैसा है…तो सारी दुनिया पैरों तले है। पंजाब ह्यूमन राइट्स IHRO प्रेसिडेंट एवं ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के पूर्व पंजाब सचिव गुरमीत सिंह बबलू ने अपने फेसबुक आकाउंट से इस वीडियो को पास्ट किया है। हालांकि ये अभी पता नहीं चला है कि ये युवक कौन है। पुलिस के अनुसार, वीडियो एयरपोर्ट रोड का है। वीडियो की जांचकर युवक को ट्रैस किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat










