Shell charm silver anklet: घुंघरू वाले पायल ट्रेडिशनल मौके पर अच्छी लगती है। लेकिन रेगुलर यूज के लिए लड़कियों को सेल चार्म एंगलेट पसंद आ रहे हैं। अगर आपको भी कुछ बोहो लुक पैरों में चाहिए, तो हम यहां पर सेल चार्म से सजे 6 पायल डिजाइंस दिखा रहे हैं।
Akshay Kumar Film Bhooth Bangla रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यूज मिल रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने कैसा परफॉर्मेंस दिया। जानिए पहले दिन के लिए भूत बंगला के लिए कितने टिकट बिके?
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद में घिर गए हैं। इस बार मामला इंस्टाग्राम पर एक लाइक से जुड़ा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी। दावा किया जा रहा है कि कोहली के अकाउंट से साउथ अफ्रीकी मॉडल लिजलैज की एक फोटो लाइक हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
जैसे ही यह लाइक लोगों की नजर में आया, स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगे। देखते ही देखते यह छोटा सा डिजिटल एक्शन बड़ा मुद्दा बन गया। फैंस इस पूरे मामले को लेकर मजाक भी कर रहे हैं और तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चैन से लाइक भी नहीं करने देता ये समाज जबकि दूसरे ने मजाक में कहा, 'आराम करो, ये एल्गोरिदम है।'
यह पहली बार नहीं है जब कोहली इस तरह के विवाद में आए हों। इससे पहले 2025 में भी उनके अकाउंट से भारतीय मॉडल अवनीत कौर की एक फोटो लाइक हो गई थी। उस समय यह मामला काफी बढ़ गया था, जिसके बाद कोहली को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी।
Kohli liked this Instagram post we have to bare another algorithm paragraph???? pic.twitter.com/DC0dVoxzC4
तब कोहली ने कहा था, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड क्लियर कर रहा था, तब एल्गोरिदम की वजह से यह इंटरैक्शन हो गया। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। कृपया बेवजह के अनुमान न लगाएं।' अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आने के बाद कई फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कोहली इस बार भी इसी तरह की सफाई दे सकते हैं।
हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच कोहली का मैदान पर प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए वह इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली पहली बार 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर उतरे।
इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। हालांकि उनकी इस पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और आरसीबी ने यह मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। सोशल मीडिया पर चल रहे इस ‘लाइक’ विवाद के बीच एक बात साफ है कि कोहली चाहे मैदान पर हों या उसके बाहर, वह हमेशा चर्चा में बने रहते। अब देखना होगा कि इस बार वह इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।