Responsive Scrollable Menu

लगातार 4 मैच हारने के बाद फूट पड़ा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कौन है इस हार का असली जिम्मेदार?

MI VS PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों हार्दिक पांड्या एंंड टीम को 7 विकेट से एक करारी हार का सामना करना पड़ा. ये MI के लिए इस सीजन की लगातार चौथी हार है. नतीजन, मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. इस मैच में मिली हार के बाद कैप्टन हार्दिक पांड्या काफी निराश दिखे और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संकेत दिए हैं कि अगले मैच में अंतिम ग्यारह में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कप्तान हार्दिक ने क्या-क्या कहा है...

MI VS PBKS मैच में हारने के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या?

वानखेडे़ स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. मुंबई के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अब हर तरफ टीम को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या के बयान में भी निराशा दिखी.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने कहा, "सच कहूं तो, अभी मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. मुझे लगता है कि हमें नए सिरे से रणनीति बनानी होगी और देखना होगा कि हम कहां चूक रहे हैं. क्या यह व्यक्तिगत गलती है या फिर यह एक टीम के रूप में है? क्या यह योजना में है? हम इसका पता लगाएंगे और देखेंगे कि आगे क्या करना है."

पंजाब किंग्स को देना चाहिए क्रेडिट

मुंबई इंडियंस के दिए 196 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने महज 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर ही हासिल कर लिया और 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या ने माना कि पंजाब ने बेहतरीन क्रिकेट खेला, जिसके वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

20-50 रन कम होने पर हार्दिक पांड्या ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको उन्हें भी श्रेय देना चाहिए. गेंद रिवर्स स्विंग होने लगी, और उसी समय विकेट... ओस नहीं थी. दूसरी पारी में ओस आई और स्थिति थोड़ी बेहतर हुई, लेकिन फिर भी, उन्होंने हमें हरा दिया. उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की, बेहतर बल्लेबाजी की, बेहतर फील्डिंग की, निश्चित रूप से, और इसी वजह से हम मैच हार गए."

बदलाव के हार्दिक पांड्या ने दिए संकेत

MI VS PBKS मैच में मिली करारी हार के बाद हार्दिक पांड्या ने जो बयान दिया है, उससे संकेत मिलते हैं कि अगले मुकाबलों में प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उनका कहना है कि अब कठिन समय लेने का वक्त आ गया है.

हार्दिक पांड्या ने कहा, "हमें वास्तव में यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कठिन फैसले लेने होंगे या हमें ऐसे ही खेलते रहना होगा और उम्मीद करनी होगी कि हालात बदल जाएंगे. ये कुछ कठिन सवाल हैं जिनका जवाब हमें अंततः देना होगा और हां, जिम्मेदारी लेनी होगी."

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह का वानखेड़े में तहलका, IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा

Continue reading on the app

दिल्ली में गर्मी के 'तीखे तेवर': पारा 41 डिग्री के पार, तेज हवाओं और बूंदाबांदी से मिल सकती है मामूली राहत

देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और अब यह लोगों को बेहाल करने लगी है। गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया, जिससे अप्रैल के महीने में ही जून जैसी तपिश का अहसास होने लगा है।

हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने दिल्लीवासियों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। शुक्रवार को दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी की बढ़ती रफ्तार पर कुछ हद तक लगाम लग सकती है।

​गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक होकर 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

हॉटस्पॉट: दिल्ली का रिज क्षेत्र सबसे गर्म इलाका रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री तक पहुँच गया।

नमी का स्तर: हवा में आर्द्रता का स्तर 19% से 73% के बीच रहा, जिससे दोपहर के वक्त उमस और चुभन वाली गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

  • तेज हवाएं: दिन के दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान है।
  • बूंदाबांदी: दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
  • तापमान: राहत की उम्मीद के बावजूद तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से पूरी तरह निजात मिलना मुश्किल है।

​मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक अधिक चल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में डॉक्टरों और मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि:

  • ​दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बेवजह घर से बाहर न निकलें।
  • ​शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें।
  • ​शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन उसके बाद आसमान साफ होते ही गर्मी और प्रचंड हो जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: पंजाब को रोकना हुआ मुश्किल, KKR की जीत से मुंबई का नुकसान

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबलः पंजाब किंग्स पहले ही नंबर-1 पर थी और अभी भी इसी स्थान पर टिकी हुई है. वहीं उसकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स ने टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने का मौका गंवा दिया. Sun, 19 Apr 2026 23:59:57 +0530

  Videos
See all

T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहुंची कष्टभंजन देव मंदिर | #T20WorldCup #Cricket #KashthbhanjanDev #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:00:20+00:00

Trump threatens Iran's infrastructure as US team heads to Pakistan for talks | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:00:51+00:00

India's Biggest Digital Scam: करोड़ों की ठगी, China का कनेक्शन! Digital Arrest & Part-Time Job Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:00:13+00:00

Bengal में PM Modi का Jhalmuri खाते हुए Viral Video देखा आपने? |BJP | Hindi News | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T18:44:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers