Responsive Scrollable Menu

नमक वाले पानी में पैर डुबोने से क्या होता है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताए अद्भुत फायदे

Namak Wale Pani Mein Pair Dubona: नमक वाले पानी में अपने पैरों को डुबोना फायदेमंद हो सकता है. यह बहुत ही सस्ती थेरेपी है, जिसे घर पर भी आसानी से किया जा सकता है. बस आपको इस थेरेपी को सही तरह से करना आना चाहिए, क्योंकि कई बार गलत तरीका उल्टा पड़ सकता है.

The post नमक वाले पानी में पैर डुबोने से क्या होता है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताए अद्भुत फायदे appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो गया। इस सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कर दी थी। इस कदम का उद्देश्य पिछले एक महीने से जारी हिंसक संघर्ष को रोकना है, जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

जैसे ही युद्धविराम लागू हुआ, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसका स्वागत किया और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि हम उन सभी कदमों का स्वागत करते हैं जो ब्लू लाइन के दोनों ओर हिंसा और पीड़ा को समाप्त करने में मदद करें। उन्होंने संबंधित पक्षों से इस युद्धविराम का पूरी तरह पालन करने की अपील भी की।

गुटेरेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम की घोषणा का स्वागत करता हूं और इसे संभव बनाने में अमेरिका की भूमिका की सराहना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे इस संघर्ष के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में बातचीत का रास्ता खुलेगा और इस क्षेत्र में स्थायी और व्यापक शांति की दिशा में चल रहे प्रयासों में मदद मिलेगी। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे संघर्ष-विराम का पूरी तरह सम्मान करें और हर समय अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करें।”

वहीं, अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल-गीत ने इस समझौते को लेबनान के लोगों की पीड़ा कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने सभी पक्षों से तुरंत इसका पालन करने और स्थायी शांति के लिए गंभीर बातचीत शुरू करने का आग्रह किया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने भी इस युद्धविराम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह समझौता पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुए ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम समझौते का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युद्ध को रोकना है।

मिस्र ने इसे क्षेत्रीय तनाव कम करने और इजरायली हमलों को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे इस युद्धविराम को स्थायी बनाने, मानवीय सहायता पहुंचाने और विस्थापित लोगों की घर वापसी सुनिश्चित करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने भी इस पहल का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि यह क्षेत्र में स्थिरता और स्थायी शांति की दिशा में एक मजबूत आधार बनेगा।

बता दें कि नवंबर 2024 से लागू पिछला युद्धविराम भी पूरी तरह सफल नहीं रहा था और लगभग रोजाना हमले जारी रहे। यह संघर्ष 2 मार्च को फिर भड़क गया, जब हिजबुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट दागे, जिसके जवाब में लेबनान में भारी हवाई हमले किए गए।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer catch: श्रेयस अय्यर के सुपरमैन कैच ने पलटा मैच, रोहित-सूर्या का मुंह खुला का खुला रह गया

Shreyas Iyer catch: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच का रुख बदल दिया। यह पल था श्रेयस अय्यर के शानदार कैच का, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा में रहा रोहित शर्मा का रिएक्शन, जो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा।

यह घटना 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई, जब गेंदबाजी कर रहे थे मार्को यानसेन। उस समय हार्दिक पंड्या बेहद खतरनाक नजर आ रहे थे। उन्होंने ओवर की शुरुआत में ही एक जोरदार छक्का जड़ा था और लग रहा था कि अगली गेंद भी बाउंड्री पार जाएगी। लेकिन लॉन्ग-ऑन पर खड़े श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। अय्यर तेजी से दौड़े, हवा में छलांग लगाई और गेंद को रिवर्स-कप करते हुए कैच किया। हालांकि संतुलन बिगड़ने की वजह से वे बाउंड्री के पार जा रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को हवा में फेंक दिया।

तभी पास खड़े जेवियर बार्टलेट ने गेंद को लपक लिया और इस तरह हार्दिक पंड्या की पारी का अंत हो गया। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ-साथ डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। खासकर रोहित का रिएक्शन कैमरे में कैद हुआ, जो अब वायरल हो चुका।

श्रेयस अय्यर का सुपरमैन कैच
इस कैच को लेकर तीसरे अंपायर से भी जांच कराई गई। रिप्ले में साफ दिखा कि अय्यर ने बाउंड्री लाइन पार करने से पहले गेंद रिलीज कर दी थी, इसलिए यह कैच वैध करार दिया गया। हालांकि स्कोरकार्ड में कैच का श्रेय बार्टलेट को मिला, लेकिन असल में यह पूरी तरह अय्यर की मेहनत का नतीजा था।

पंजाब किंग्स टॉप पर पहुंचा
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने भी माना कि यही कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और हर मैच में टीम एकजुट होकर खेल रही।

पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया और इसी के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। इस जीत ने पंजाब के आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है, जबकि यह मुकाबला अय्यर के कैच और रोहित के रिएक्शन के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Fri, 17 Apr 2026 09:13:01 +0530

  Videos
See all

US Iran War Live News : Mojtaba Khamenei ने Trump को दे दी चेतावनी! | Breaking News | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T04:38:07+00:00

Viral Video | अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मंच टूटा, वीडियो वायरल | #ambedkarjayanti | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T04:39:30+00:00

कुछ घंटे बाद महिला आरक्षण बिल पर बड़ा फैसला | #womenreservationbill #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T04:39:03+00:00

Women Reservation Act 2023 लागू | Nari Shakti Vandan Adhiniyam | PM Modi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T04:38:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers