Responsive Scrollable Menu

IPL में आज GT vs KKR:कोलकाता ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता, गुजरात ने दिल्ली-लखनऊ को हराया

IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। KKR ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं। उसे 4 मैच में हार मिली है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है। GT ने 4 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत और इतने ही मैच में हार मिली है। टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया। KKR के खिलाफ GT का पलड़ा भारी IPL में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। KKR सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था। उसे GT ने 39 रन से जीता था। बटलर ने 2 अर्धशतक लगाए इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। कोलकाता के खिलाड़ियों का खराब फॉर्म जारी कोलकाता अपने स्टार खिलाड़ियों के खराब फॉर्म के कारण इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल सकी है। रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन और कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी IPL 2026 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। अंगकृष रघुवंशी कोलकाता के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 182 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। पहले मैच में 200+ स्कोर बना था नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है, लेकिन यहां हर मैच में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिलता है। इस मैदान की सतह पर अच्छी बाउंस और पेस मिलता है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं। इस सीजन यहां एक मैच खेला गया है। 4 अप्रैल को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 204 रन ही बना सकी थी। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 17 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन।

Continue reading on the app

चांदी ₹2,273 बढ़कर ₹2.51 लाख किलो पर पहुंची:विप्रो का मुनाफा सालाना आधार पर 1.89% घटा, लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद

कल की बड़ी खबर चांदी और IT कंपनी विप्रो से जुड़ी रही। एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ये दो दिन में 14,311 रुपए महंगी हुई है। विप्रो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करने की दे दी है। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. चांदी आज 2 हजार बढ़कर ₹2.51 लाख पर पहुंची:इस साल कीमत ₹21 हजार बढ़ी, सोना ₹241 महंगा होकर ₹1.53 लाख/10gm हुआ सोना-चांदी के दाम में 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 241 रुपए बढ़कर 153,106 रुपए पर पहुंच गया है। बीते दो दिन में सोना 3,095 और चांदी 14,311 रुपए महंगी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. विप्रो का मुनाफा सालाना आधार पर 1.89% गिरा:चौथी तिमाही में ₹3502 करोड़ रहा, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक करेगी कंपनी आईटी कंपनी विप्रो ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सालाना आधार (YoY) पर कंपनी का मुनाफा 1.87% गिरकर 3,502 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 3,569 करोड़ रुपए था। विप्रो 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करेगी। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 77,989 पर बंद:निफ्टी भी 35 अंक गिरकर 24,197 पर आया; ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली 16 अप्रैल को सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 77,989 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंकों (0.14%) की गिरावट रही, ये 24,197 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद:बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी को राहत नहीं:SC ने कहा- फ्रॉड घोषित हो सकता है बैंक अकाउंट, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी की उस याचिका पर राहत देने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जो बैंकों को उनके लोन अकाउंट को 'फ्रॉड' (धोखाधड़ी) घोषित करने की अनुमति देता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. यूट्यूब एप से पूरी तरह हटा सकेंगे 'शॉर्ट्स':टाइम मैनेजमेंट में नया 0 मिनट का ऑप्शन मिला; रील की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी यूट्यूब ने 'टाइम मैनेजमेंट' का नया फीचर जारी किया है। इसके जरिए अब आप एप पर शॉर्ट्स देखने की समय सीमा को 'जीरो' पर सेट कर सकते हैं। इससे शॉर्ट्स फीड पूरी तरह से हट जाएगी। इसका मकसद स्क्रीन टाइम को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करना है। यूट्यूब ने पिछले साल अक्टूबर में शॉर्ट्स के लिए टाइमर फीचर पेश किया था, जिसमें न्यूनतम समय सीमा 15 मिनट थी। जनवरी में इस फीचर का विस्तार करते हुए माता-पिता को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल देने के लिए 'जीरो मिनट' का विकल्प लाने की घोषणा की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या ने हार की जिम्मेदारी ली... चौथा मैच गंवाने के बाद कप्तान को आया गुस्सा, बोले-मुश्किल फैसले लेने का समय आ गया है

Hardik Pandya Statement: मुंबई इंडियंस की लगातार विफलता के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की कमियों को बेबाकी से स्वीकार किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब 'ड्राइंग बोर्ड' पर लौटकर रणनीतियों और व्यक्तिगत प्रदर्शन की समीक्षा करने का समय आ गया है. पांड्या के मुताबिक, टीम को अब कुछ कड़े और चुनौतीपूर्ण फैसले लेने होंगे. उन्होंने विपक्षी टीम के श्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझने और हार पर भी नसीहत दी, ताकि टीम दोबारा वापसी कर सके. Fri, 17 Apr 2026 05:21:02 +0530

  Videos
See all

Parliament Special Session: Women's Reservation और Delimitation का Owaisi ने किया विरोध, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T01:38:05+00:00

Iran Vs US Conflict LIVE Updates: ईरान के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद जा सकते हैं ट्रंप | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T01:36:19+00:00

AAJTAK 2 | AMERICA ने HORMUZ पर लगाई नाकाबंदी, CHINA ने चली अपनी चाल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T01:45:03+00:00

Viral Video: पार्किंग में खड़ी बाइक, सेकेंड में हुई चोरी #viral #shorts #aajtak #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T01:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers