Responsive Scrollable Menu

MP-राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 42°C के पार:छत्तीसगढ़ में हीटवेव, 11 दिन पहले स्कूलों में गर्मी छुट्टी; महाराष्ट्र में 19 अप्रैल तक लू चलेगी

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से लू चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 20 अप्रैल तक इन राज्यों में गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान 40 से 44°C के बीच रह सकता है। मध्य प्रदेश के 6 और राजस्थान के 4 शहरों में गुरुवार को तापमान 42°C के पार दर्ज किया गया। MP में नर्मदापुरम 43°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान का बाड़मेर 42.9°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान में आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गुरुवार को तापमान 43°C तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 11 दिन पहले, 1 मई की जगह 20 अप्रैल से ही घोषित कर दीं। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। IMD के अनुसार, राज्य के विदर्भ, मध्य और कोंकण क्षेत्र में 19 अप्रैल तक लू चलेगी। इस दौरान लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने और गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पंजाब में भी बिजली के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 18 अप्रैल: 19 अप्रैल:

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:NH-52 पर केमिकल टैंकर में धमाके के बाद आग, ड्राइवर लापता होने की आशंका

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार को नेशनल हाईवे-52 पर एक केमिकल टैंकर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। घटना अंकोला के कंचिनाबागिलु इलाके के पास हुई, जहां विस्फोट के तुरंत बाद टैंकर आग की लपटों में घिर गया। धमाके के चलते आग तेजी से फैल गई और घटनास्थल से घना धुआं उठने लगा, जिससे राहत और बचाव टीमों को मौके के पास पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों को आशंका है कि टैंकर का ड्राइवर लापता हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना को लेकर बाकी जानकारी सामने आएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… गोवा के मंद्रेम में बीच किनारे भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर टीम गोवा के मंद्रेम में गुरुवार को बीच किनारे एक प्रॉपर्टी के पास तीन कॉटेज में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। पेरनेम फायर स्टेशन के इंचार्ज नामदेव पवार ने बताया कि दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की भी जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली LG तरनजीत सिंह संधू को ट्रंप की बधाई, बोले- भारत-अमेरिका रिश्तों को किया मजबूत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है। ट्रंप ने संधू को एक अनुभवी राजनयिक बताते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि तरनजीत संधू ने अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए हमेशा गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने दिल्ली के विकास और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए संधू को शुभकामनाएं भी दीं। देश में नक्सल हिंसा खत्म: MHA का दावा- अब कोई जिला प्रभावित नहीं गृह मंत्रालय (MHA) ने राज्यों को जानकारी दी है कि भारत अब नक्सल हिंसा से प्रभावित नहीं रहा और देश का कोई भी जिला इस श्रेणी में नहीं आता है। 8 अप्रैल को नौ राज्यों को भेजे गए आधिकारिक पत्र के मुताबिक, देश में अब कोई भी जिला नक्सल हिंसा प्रभावित के रूप में वर्गीकृत नहीं है। इससे पहले 30 मार्च को संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि भारत अब माओवादी प्रभाव से मुक्त हो चुका है। सरकार के इस दावे को देश में आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में मचेगी पैसों की लूट! ललित मोदी की भविष्यवाणी- खिलाड़ी को एक सीजन के मिलेंगे 150 करोड़

Lalit Modi prediction about IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने इस टूर्नामेंट को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है. ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा कि साल 2030 तक इस लीग में खेलने वाले टॉप खिलाड़ियों को एक सीजन के लिए 150 करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं और इस लीग का बजट कई गुना तक बढ़ जाएगा. Fri, 17 Apr 2026 10:35:13 +0530

  Videos
See all

Delhi Narela Fire News : दिल्ली के नरेला इलाके में लगी भीषण आग #delhi #fire #fireaccident #topnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:09:26+00:00

Top 100 News Today | देश और दुनिया से जुड़ी इस वक्त की 100 बड़ी खबर | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:10:59+00:00

Akhilesh Yadav On SIR | "उस घपले को भी हम लोगों ने पकड़ लिया..." | BJP | Samajwadi | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:08:08+00:00

PM Modi।Women Reservation Bill।"अगर ये इस बिल का विरोध करेंगे, तो इसका राजनीतिक लाभ मुझे होगा" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:07:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers