गुरुग्राम से बॉलीवुड तक ठगी करने वाले गुजराती की कहानी:चौथी पास, एक्ट्रेस से चौथी शादी की, कांग्रेस से चुनाव लड़वाया; PM नाम से होटल भी
हरियाणा के गुरुग्राम में सस्ते सोने के सिक्कों का लालच देकर करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड प्रभु भाई सोलंकी को न केवल सोना पहनने का शौक है, बल्कि उसकी फिल्मों और राजनीति में नाम कमाने की भी इच्छा है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह 50 तोले सोने की ज्वैलरी अपने गले और हाथों में पहने हुए था। यह देख पुलिस कर्मी भी चौंक गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह गरीब बुलडोजर ऑपरेटर का भेष बनाकर पढ़े-लिखे अमीरों को फंसाता था। 25 साल से इस धंधे में था। उस पर महाराष्ट्र में 2 और गुजरात में 7 ठगी के मामले दर्ज हैं। वह केवल चौथी तक ही पढ़ा है। खास बात यह है कि उसने गुरुग्राम से लेकर बॉलीवुड स्टारों तक को अपना शिकार बनाया। करीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से 25 लाख रुपये और सलमान खान के पिता सलीम खान के पर्सनल असिस्टेंट से 20 लाख रुपये ठगे। ठगी के इन पैसों से उसने दिल्ली-मुंबई हाईवे पर करजन लकोदरा में ‘पीएम’ नाम का होटल खरीदा। गुजराती फिल्म ‘लव यू यार’ भी बनाई, जिसमें राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे। तीन बीवियों के रहते उसने इस मूवी की हीरोइन से चौथी शादी की। पत्नी को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़वाया। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने जब उसकी कुंडली खंगाली तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… करोड़ों की ठगी करने वाले प्रभु भाई सोलंकी की कुछ फोटो… पहले 4 प्वाइंट में समझे ठगी करने का यूनिक तरीका… अब जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा गुजरात का यह ठग गैंग… पत्नी के चुनाव में सोशल मीडिया पर खूब प्रचार किया… कौन है ठगी का मास्टरमाइंड, 4 पॉइंट्स में जानिए…. चौथी पास, 25 साल से कर रहा ठगी : डीसीपी क्राइम हितेश यादव ने बताया कि आरोपी प्रभु भाई सोलंकी गुजरात के वड़ोदरा का रहने वाला है। वह 25 साल से ठगी कर रहा है। वह और गिरोह के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ है। प्रभु भाई केवल चौथी पास है, लेकिन वह सोना पहनने का शौकीन है और ठगी के पैसे से लग्जरी जीवन जीता है। जब उसे पकड़ा गया तो उसके गले और हाथों में 50 तौले की ज्वैलरी थी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा, पत्नी को चुनाव लड़वाया : पुलिस के मुताबिक, प्रभुभाई की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी है। वह अपनी पत्नी पार्वती सोलंकी को गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाकर चुनाव लड़वाया था। साल 2022 में भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया था। इसके लिए उसने अपने और अपनी पत्नी के पोस्टर भी छपवाए थे। गुजराती फिल्म बनाई, इसकी हीरोइन से चौथी शादी की : ठगी के पैसे की बदौलत आरोपी प्रभु ने चार शादियां कर रखी है और एक “लव यू यार” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है। फिल्म में राजपाल यादव मुख्य किरदार में थे। इस मूवी की हिरोइन से उसने चौथी शादी की है। गुरुग्राम पुलिस अब उन दिल्ली से लाते थे नकली सोने के सिक्के : गिरोह से पूछताछ में पता चला कि जो नकली सिक्के देकर ये लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे, वह सिक्के दिल्ली के सुलतानपुरी में बन रहे हैं। नवीन नाम का व्यक्ति इसे सप्लाई कर रहा था। इसके साथ ही गिरोह में दो महिलाएं शांति और तेजू भी शामिल हैं। दोनों महिलाएं 90 लाख की धोखाधड़ी में फिलहाल कोटा जेल में बंद हैं। एक महिला को प्रभु अपनी बहन बताता है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में ₹2.30 करोड़ कैश, 68 तोला सोना बरामद:फेक गोल्ड बेचने वाला रैकेट पकड़ा, एक्टर आदित्य पंचोली को भी ठगा; मास्टरमाइंड 4 शादी कर चुका गुरुग्राम में सस्ते दाम पर सोने के सिक्के-बिस्कुट देने का लालच देकर ठगी करने वाला एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.30 करोड़ रुपए से ज्यादा की नगदी और लगभग 678 ग्राम (68 तोला) सोना बरामद किया है। (पूरी खबर पढ़ें)
चांदी ₹2,273 बढ़कर ₹2.51 लाख किलो पर पहुंची:विप्रो का मुनाफा सालाना आधार पर 1.89% घटा, लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद
कल की बड़ी खबर चांदी और IT कंपनी विप्रो से जुड़ी रही। एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ये दो दिन में 14,311 रुपए महंगी हुई है। विप्रो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करने की दे दी है। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. चांदी आज 2 हजार बढ़कर ₹2.51 लाख पर पहुंची:इस साल कीमत ₹21 हजार बढ़ी, सोना ₹241 महंगा होकर ₹1.53 लाख/10gm हुआ सोना-चांदी के दाम में 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 241 रुपए बढ़कर 153,106 रुपए पर पहुंच गया है। बीते दो दिन में सोना 3,095 और चांदी 14,311 रुपए महंगी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. विप्रो का मुनाफा सालाना आधार पर 1.89% गिरा:चौथी तिमाही में ₹3502 करोड़ रहा, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक करेगी कंपनी आईटी कंपनी विप्रो ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सालाना आधार (YoY) पर कंपनी का मुनाफा 1.87% गिरकर 3,502 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 3,569 करोड़ रुपए था। विप्रो 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करेगी। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 77,989 पर बंद:निफ्टी भी 35 अंक गिरकर 24,197 पर आया; ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली 16 अप्रैल को सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 77,989 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंकों (0.14%) की गिरावट रही, ये 24,197 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद:बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी को राहत नहीं:SC ने कहा- फ्रॉड घोषित हो सकता है बैंक अकाउंट, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी की उस याचिका पर राहत देने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जो बैंकों को उनके लोन अकाउंट को 'फ्रॉड' (धोखाधड़ी) घोषित करने की अनुमति देता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. यूट्यूब एप से पूरी तरह हटा सकेंगे 'शॉर्ट्स':टाइम मैनेजमेंट में नया 0 मिनट का ऑप्शन मिला; रील की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी यूट्यूब ने 'टाइम मैनेजमेंट' का नया फीचर जारी किया है। इसके जरिए अब आप एप पर शॉर्ट्स देखने की समय सीमा को 'जीरो' पर सेट कर सकते हैं। इससे शॉर्ट्स फीड पूरी तरह से हट जाएगी। इसका मकसद स्क्रीन टाइम को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करना है। यूट्यूब ने पिछले साल अक्टूबर में शॉर्ट्स के लिए टाइमर फीचर पेश किया था, जिसमें न्यूनतम समय सीमा 15 मिनट थी। जनवरी में इस फीचर का विस्तार करते हुए माता-पिता को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल देने के लिए 'जीरो मिनट' का विकल्प लाने की घोषणा की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















