Responsive Scrollable Menu

Pakistan Gas Pipeline Explosion | गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहाँ के एक औद्योगिक क्षेत्र में गैस पाइपलाइन फटने से जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। आपातकालीन सेवा 'रेस्क्यू 1122' के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना हरिपुर के प्रसिद्ध 'हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट' (Hattar Industrial Estate) में हुई। विस्फोट 'ग्रैंड ट्रंक रोड' के पास स्थित एक कारखाने के निकट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पाइपलाइन फटने के तुरंत बाद वहाँ भीषण आग लग गई।

इसे भी पढ़ें: Trump-Modi Talks | 'हम सब आपसे प्यार करते हैं', अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पीएम मोदी को बताया अपना 'खास दोस्त'

 

‘रेस्क्यू 1122’ के सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट ‘ग्रैंड ट्रंक रोड’ के पास एक कारखाने के निकट हुआ, जहां गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। निकट स्थित एक मकान भी आग की चपेट में आ गया, जिससे नुकसान बढ़ गया और बचाव कार्य जटिल हो गया।

इसे भी पढ़ें: Lebanon-Israel Ceasefire | इजराइल-लेबनान के बीच 10 दिवसीय युद्धविराम प्रभावी: दशकों बाद सीधी वार्ता ने जगाई शांति की उम्मीद

उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। हरिपुर के जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग के तेजी से फैलने के बीच कम से कम चार महिलाओं और छह बच्चों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और बचाव कार्य जारी है। हरिपुर के उपायुक्त वसीम अहमद ने कहा कि लोगों की मौत का मुख्य कारण दम घुटना प्रतीत होता है।

Continue reading on the app

Lebanon-Israel Ceasefire | इजराइल-लेबनान के बीच 10 दिवसीय युद्धविराम प्रभावी: दशकों बाद सीधी वार्ता ने जगाई शांति की उम्मीद

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लेबनान और इजराइल के बीच 10 दिनों का युद्धविराम स्थानीय समयानुसार बृहस्पतिवार मध्य रात्रि (12:00 AM) से प्रभावी हो गया है। महीनों से जारी खून-खराबे और रॉकेट हमलों के बाद, इस कदम को क्षेत्र में स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लेबनान में 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दी पटखनी, श्रेयस अय्यर की टीम ने आईपीएल में लगाया जीत का चौका

नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह कदम लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यदि यह युद्धविराम कायम रहता है तो इससे ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच कई हफ्तों से जारी विनाशकारी युद्ध के बाद, युद्धविराम को आगे बढ़ाने के प्रयासों को बल मिल सकता है। इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं और इसके कारण तेल की आपूर्ति बाधित हुई है जिसने वैश्विक बाजारों को अस्त-व्यस्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Trump-Modi Talks | 'हम सब आपसे प्यार करते हैं', अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पीएम मोदी को बताया अपना 'खास दोस्त'

 

ईरान के साथ युद्ध शुरू होते ही हिजबुल्ला ने इजराइल पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इजराइल की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, बृहस्पतिवार रात तक उसने उत्तरी इजराइल के समुदायों को निशाना बनाकर हमले जारी रखे जिनमें कम से कम आठ लोग घायल हुए। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। युद्धविराम लागू होने से कुछ ही देर पहले उत्तरी इजराइल के कुछ इलाकों में हवाई हमले के सायरन सुने गए। इजराइल की सेना ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि वह हिजबुल्ला के कई रॉकेट लॉन्चर पर हमला कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL playoffs: इन 2 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय! अंतिम दो के लिए इन 6 में है टक्कर, जानें पूरा सिनेरियो

IPL 2026 playoffs scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. पंजाब इस सीजन में अभी एक भी मैच नहीं हारी है और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर आरसीबी भी एक हार के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा राजस्थान की टीम भी दमदार खेल दिखा रही है. आइए जानते हैं क्या है प्लेऑफ का सिनेरियो. Fri, 17 Apr 2026 09:54:17 +0530

  Videos
See all

US Iran War Live News : Mojtaba Khamenei ने Trump को दे दी चेतावनी! | Breaking News | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T04:38:07+00:00

Viral Video | अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मंच टूटा, वीडियो वायरल | #ambedkarjayanti | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T04:39:30+00:00

Women Reservation Act 2023 लागू | Nari Shakti Vandan Adhiniyam | PM Modi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T04:38:46+00:00

Noida Workers Protest | QR Code से बनाए थे दंगे के लिए WhatsApp Group! | t #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T04:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers