Responsive Scrollable Menu

CRPF Constable Vacancy 2026: कॉन्स्टेबल के कल से शुरू होंगे आवेदन, ₹69,000 तक सैलरी; जानिए पूरी डिटेल

CRPF Constable Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई 2026 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन कर लें।

कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर

आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट मिलेगी

आवेदन फीस

  • सामान्य वर्ग: ₹100
  • SC/ST और महिला उम्मीदवार: कोई फीस नहीं

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:

  1. लिखित परीक्षा
  2. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  3. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

एग्जाम पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • विषय: रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी
  • समय: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब “CRPF Constable Vacancy 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस जमा करें (यदि लागू हो)
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें

जरूरी सलाह

  • आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
  • सभी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें
  • अंतिम तारीख का इंतजार न करें
     

Continue reading on the app

JEE Main 2026 Result: जेईई मेन के 20 अप्रैल को आएंगे नतीजे, जानिए कब से शुरू होगा एडवांस के लिए आवेदन

JEE Main 2026 Result: देश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। JEE Main 2026 के नतीजे 20 अप्रैल को घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसी के आधार पर आगे की राह तय होगी।

इस साल की खास बात यह है कि जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों में शामिल छात्रों का बेस्ट स्कोर लेकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यानी अगर किसी छात्र का एक सत्र खराब गया है, तो दूसरे सत्र का अच्छा प्रदर्शन उसे फायदा दिला सकता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद अगला बड़ा कदम JEE Advanced 2026 होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकेंगे, जो JEE Main में टॉप 2.5 लाख रैंक के भीतर आएंगे।

इस बार JEE Advanced परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जाएगा। परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी, जबकि इसका रिजल्ट 1 जून को जारी किया जाएगा।

अगर परीक्षा के आंकड़ों की बात करें तो JEE Main 2026 के अप्रैल सत्र की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के साथ-साथ विदेश के 14 शहरों में भी हुई। इस सत्र में करीब 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। वहीं, जनवरी सत्र में 11.06 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। यानी कुल मिलाकर इस बार प्रतियोगिता काफी कड़ी रही है।

छात्रों के लिए एक और जरूरी अपडेट यह है कि अप्रैल सत्र के सभी प्रश्न पत्र 9 अप्रैल को सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को पेपर-1 की आंसर की जारी होगी। अगर किसी छात्र को उत्तर कुंजी पर आपत्ति होती है, तो वह उसे चैलेंज भी कर सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क तय किया गया है।
 

Continue reading on the app

  Sports

IPL में आज गुजरात Vs मुंबई मैच:GT के पास लगातार चौथी जीत का मौका, MI हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी

IPL के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं। गिल टॉप स्कोरर, प्रसिद्ध सफल गेंदबाज गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है और वे गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं। टीम की ओर से रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं। रायन ने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं। यहां सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी बाउंस और थोड़ी सी मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है, जिससे पावरप्ले में विकेट गिरने के मौके रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर डालने लगते हैं। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता, इसलिए स्ट्राइक रोटेशन काफी अहम रहता है। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। एक में गुजरात को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। यहां अब तक कुल 46 IPL मैच खेले गए हैं। 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। इस सीजन यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अब तक 46 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 23 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 20 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। रोहित की चोट पर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट। Sun, 19 Apr 2026 23:40:18

  Videos
See all

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00

Viral Video | स्कूल में क्रूरता! छात्र पर डंडों से हमला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:50:01+00:00

Viral video | सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई, वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:40:00+00:00

"न भूलेंगे, न माफ करेंगे!”, Pahalgam Attack की दर्दनाक कहानी | Pahalgam Terror Attack | Baisaran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers