JEE Main सेशन-2 रिजल्ट की घोषणा जल्द, ये हैं टॉप-10 NIT, बीटेक के लिए अच्छा विकल्प, देखें लिस्ट
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस (JEE Main 2026) सेशन 2 पेपर 1 के लिए प्रोफेशनल आंसर-की एनटीए जारी कर दी है। अब छात्रों को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग द्वारा के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परिणाम 20 अप्रैल को घोषित हो सकते हैं। जिसे उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके चेक कर पाएंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
जेईई मेंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। परिणाम घोषित होने के बाद केवल टॉप 2.5 लाख छात्र ही जेईई एडवांस्ड में आईआईटी प्रवेश के लिए शामिल हो पाएंगे। इसके बाद उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना पड़ेगा। इस दौरान छात्रों के स्कोर के आधार पर आईआईटी, NIT और जीएफआईटी में एडमिशन मिलेगा।
आईआईटी के लिए जेईई एडवांस्ड कट ऑफ प्राप्त करना अनिवार्य होता है। लेकिन एनआईटी में जेईई एडवांस्ड पर्सेंटाइल के आधार पर दाखिला लिया जा सकता है। परिणाम से पहले अभ्यर्थियों को टॉप 10 नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) की जानकारी होनी चाहिए। आइए NIRF 2025 रैंकिंग के जरिए जानें देश से 10 शीर्ष एनआईटी कौन-कौन से हैं?
ये हैं टॉप-3 एनआईटी
भारत में कुल 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हैं, जो विभिन्न ब्रांच के इंजीनियरिंग यूजी प्रोग्राम ऑफर करते हैं। इस सूची में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली है, जिसकी 2025 एनआरआईएफ रैंकिंग 9 है। यह तमिलनाडु में स्थित है। इंजीनियरिंग कोर्स के लिए इसे कई आईआईटी से भी ऊपर रखा गया है। दूसरे नंबर पर एनआईटी राउरकेला है, जो ओडिशा में स्थित है। इसकी एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 “13” है। जबकि तीसरे नंबर पर एनआईटी कर्नाटक सुरथकल है, इसकी रैंकिंग 17 है।
यहाँ देखें टॉप 10 NITs की लिस्ट
- एनआईटी तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु (रैंकिंग 9)
- एनआईटी राउरकेला (रैंकिंग 13)
- एनआईटी कर्नाटक सुरथकल (रैंकिंग 17)
- एनआईटी कालीलट, केरल (रैंकिंग 21)
- एनआईटी वारंगल, तेलंगाना (रैंकिंग 28)
- मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जयपुर राजस्थान (रैंकिंग 42)
- विशेश्वर्या नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, नागपुर महाराष्ट्र (रैंकिंग 44)
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल (रैंकिंग 49)
- एनआईटी सिलचर, असम (रैंकिंग 50)
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पटना (रैंकिंग 53)
NEET UG 2026 पर बड़ी अपडेट, स्क्राइब पंजीकरण पोर्टल लॉन्च, NTA ने जारी किया नोटिस
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। PwD और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिस पर जाकर पात्र उम्मीदवार अपने स्क्राइब डिटेल्स को चुन सकते हैं। यह पोर्टल 21 अप्रैल रात 11:50 बजे तक ही खुला रहेगा। यह सुविधा उनके लिए उपलब्ध है, जिन्होंने आवेदन के दौरान स्क्राइब के ऑप्शन को चुना था।
स्क्राइब डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा। अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। मदद के लिए 011-4075900/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
ऐसे दर्ज करें स्क्राइब डिटेल्स
- राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा के आधिकारिक वेबसाइट http://neet.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद कैंडीडेट्स एक्टिविटी के सेक्शन में स्क्राइब डिटेल्स के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्राइब ऑप्शन को चुनें और अपने सती डिटेल्स को दर्ज करें।
- जमा की गई जानकारी व्यू एप्लीकेशन फॉर्म लिंक के सामने नजर आएगी।
- इसे जमा करें। जिसके बाद कन्फर्मेशन पेज नजर आएगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।
मई में परीक्षा, प्रवेश पत्र जल्द
नीट यूजी का आयोजन 3 मई 2026 को पेन और पेपर मोड में किया जाएगा। एनटीए ने शहर सूचना पर्ची 12 अप्रैल को ही जारी कर दी है। प्रवेश पत्र जल्द ही जारी हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 720 होगा। इसकी अवधि 180 मिनट होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
फिजिक्स और केमिस्ट्री से संबंधित 45-45 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बायोलॉजी से संबंधित प्रश्न 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प होंगे, जिसमें से कोई एक ही सही उत्तर होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।
202604161250694206
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
























