Responsive Scrollable Menu

इजरायल-लेबनान सीजफायर: उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप की मध्यस्थता को सराहा, स्थायी शांति पर जोर

नई द‍िल्‍ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इजरायल-लेबनान संघर्ष में घोषित दस दिन के युद्धविराम का स्वागत क‍िया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हुआ यह सीजफायर शांति की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता में हुई इजरायल और लेबनान के बीच दस दिन के सीजफायर की घोषणा का स्वागत करती हूं। यह एक राहत की बात है, क्योंकि इस संघर्ष में पहले ही बहुत ज्‍यादा जानें जा चुकी हैं।

प्रेसिडेंट उर्सुला ने आगे कहा, अब हमें सिर्फ एक अस्थायी युद्धविराम की नहीं, बल्कि स्थायी शांति के रास्ते की जरूरत है। यूरोप, लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के पूर्ण सम्मान की मांग करता रहेगा। हम, पर्याप्त मानवीय सहायता के जरिए लेबनान के लोगों का समर्थन करते रहेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के बाद संघर्षविराम और स्थायी शांति की दिशा में बड़ी पहल का दावा किया है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच दस द‍िनों के युद्धविराम पर सहमति बनी है।

ट्रंप ने कहा, दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है; यह मेरा 10वां प्रयास है।

ट्रंप ने सोशल मीड‍िया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर बताया, अभी-अभी मेरी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बहुत ही बेहतरीन बातचीत हुई। इन दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए वे ईएसटी समय के अनुसार शाम पांच बजे से औपचारिक रूप से दस दिनों के सीजफायर (युद्धविराम) की शुरुआत करेंगे।

ट्रंप ने पोस्‍ट में कहा, 34 वर्षों में पहली बार, इन दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने यहां वाशिंगटन डीसी में हमारे महान विदेश मंत्री, मार्को रुबियो के साथ मुलाकात की। मैंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री रुबियो को जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन रेजिन केन के साथ मिलकर, इजरायल और लेबनान के साथ काम करते हुए एक स्थायी शांति स्थापित करने का निर्देश दिया है। दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है, और यह मेरा 10वां प्रयास होगा। तो चलिए, इसे पूरा करके दिखाते हैं।

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने भी इजरायल-लेबनान में संघर्ष-विराम कराने और स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। इन प्रयासों से इस क्षेत्र में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कामना की कि इन प्रयासों को जारी रखा जाए, ताकि जल्द से जल्द संघर्ष को रोका जा सके।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वनचो में 15वां अंतर्राष्ट्रीय गार्डन एक्सपो शुरू

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। “काव्यात्मक पर्वत और समुद्र, हरित जीवन का साझाकरण” थीम के साथ 15वां चीन अंतर्राष्ट्रीय गार्डन एक्सपो दक्षिण-पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के वनचो शहर में शुरू हुआ। यह आयोजन “जनता का गार्डन एक्सपो, अंतरराष्ट्रीय गार्डन एक्सपो, अग्रणी गार्डन एक्सपो, सांस्कृतिक गार्डन एक्सपो और शहरव्यापी गार्डन एक्सपो” की अवधारणा पर आधारित है, जिसका उद्देश्य देश में व्यापक हरित परिवर्तन को बढ़ावा देना और आधुनिक शहरी विकास को गति देना है।

जानकारी के अनुसार, चीन अंतर्राष्ट्रीय गार्डन एक्सपो देश के भूनिर्माण और हरियाली क्षेत्र का सबसे उच्च स्तर और प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय आयोजन है, जिसकी शुरुआत 1997 में हुई थी। समय के साथ यह केवल फूलों और बागवानी प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह पारिस्थितिक बहाली, शहरी नवीकरण और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाला एक व्यापक मंच बन चुका है।

आवास एवं शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, इस वर्ष का एक्सपो हरित और कम कार्बन तकनीकों के उपयोग के जरिए शहरी नवीकरण और गार्डन एक्सपो पार्क के निर्माण को बढ़ावा दे रहा है।

एक्सपो के दौरान 600 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को हरित और सुंदर जीवनशैली का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। 14 फरवरी को प्रायोगिक संचालन शुरू होने के बाद से, मुख्य स्थल वनचो गार्डन एक्सपो पार्क में अब तक 21.8 लाख से अधिक आगंतुक पहुंच चुके हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान “लोगों के शहरों के निर्माण और हरित जीवन साझा करने पर वनचो घोषणा-पत्र” भी जारी किया गया। इसमें देश भर के शहरों से लोगों की सेवा करने, पर्यावरण की रक्षा करने, मिलकर सुंदर जीवन बनाने और आधुनिक, नवोन्मेषी, रहने योग्य, लचीले और बुद्धिमान शहरों के निर्माण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

MCA की क्रांतिकारी पहल... अब रणजी सितारों को भी मिलेगी फिक्स्ड सैलरी, जानें ग्रेड A से C तक का पूरा गणित

MCA introduce contract system for domestic players: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रचते हुए खिलाड़ियों के लिए 'सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट' प्रणाली लागू की है. ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य संघ बन गया है. इस पहल के तहत प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर खिलाड़ियों को तीन ग्रेड (A, B और C) में बांटा गया है, जिसमें 8 लाख से 20 लाख रुपये तक की वार्षिक रिटेनरशिप दी जाएगी. यह ऐतिहासिक कदम घरेलू क्रिकेटरों को वित्तीय सुरक्षा और बेहतर भविष्य की गारंटी प्रदान करेगा. Thu, 16 Apr 2026 23:13:14 +0530

  Videos
See all

Will there be a food shortage in the UK due to the war in Iran? #Food #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T20:15:01+00:00

News Ki Pathshala | US Iran War: ईरान को अमेरिका ने फिर दी धमकी | #straitofhormuz #trump #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T20:20:21+00:00

Himanta Biswa Sarma News: “हर महीने अकाउंट में..” हिमंत के वादे पर बजी ताली! #bjp #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T20:31:41+00:00

CM Yogi Bengal Rally: बंगाल के रण में CM Yogi की हुंकार, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे! Yogi vs Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T20:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers