क्या महिलाओं को नीचा दिखाना ही विपक्ष का काम? कांग्रेस के पुराने जख्मों को कंगना ने संसद में कुरेदा
Kangana Ranaut Parliament Speech: मंडी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का जोरदार समर्थन करते हुए इसे महिलाओं के लिए 'स्वर्ण युग' की शुरुआत बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं और यह विधेयक राजनीति के क्षेत्र में उनके प्रतिनिधित्व की कमी को दूर करेगा. अपने संबोधन के दौरान कंगना ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और उन पर महिलाओं के प्रति 'नीच मानसिकता' रखने का आरोप लगाया. उन्होंने अपने खिलाफ की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों का जिक्र करते हुए मंडी की सांस्कृतिक गरिमा को रेखांकित किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बड़ा कोई 'फेमिनिस्ट' (नारीवादी) नहीं है. कंगना ने विश्वास जताया कि इस ऐतिहासिक कदम के बाद देश की विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी, जिससे भारत विश्व पटल पर एक नई शक्ति बनकर उभरेगा.
Delhi Police Result 2026: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट का कब होगा जारी, जानें ताजा अपडेट
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025-26 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। अभ्यर्थी अपना परिणाम SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे।
जानें कब हुई थी लिखित परीक्षा
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव की लिखित परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 13 जनवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो अप्रैल में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
संभावित कटऑफ
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 72 से 80 अंक और महिलाओं के लिए 68 से 72 अंक तक रहने की उम्मीद है। वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के लिए कटऑफ इससे थोड़ी कम रह सकती है।
फिजिकल टेस्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में दौड़, लंबाई और सीने की माप जैसे मानकों के आधार पर उम्मीदवारों की जांच की जाएगी।
ऐसे करें Result चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर “Result” सेक्शन में दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करके उम्मीदवार अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
फिलहाल अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी साथ-साथ जारी रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi













.jpg)






