सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरिया) आवेदन कानून 1937 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. याचिका में आरोप है कि यह कानून लाखों मुस्लिम महिलाओं के विरासत, संपत्ति और विवाह अधिकारों में भेदभाव करता है. इससे उन्हें पुरुषों की तुलना में कम हिस्सा मिलता है. इसे संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान-इजराइल युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. ट्रंप के मुताबिक इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिनों के संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है, जिसका मकसद क्षेत्र में तनाव कम करना है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 की शुरुआत ही विस्फोटक अंदाज में की थी और उसके बाद से ही लगातार टीम ऐसी ही धुआंधार बल्लेबाजी कर रही थी. मगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसके पहिये उतर गए. Sat, 18 Apr 2026 18:18:44 +0530