वानखेड़े में 'अय्यर मैजिक'...श्रेयस ने हवा में उड़कर लपका असंभव कैच, हार्दिक पांड्या के साथ पूरी दुनिया दंग
Shreyas Iyer Stnning Catch: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का विकेट क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया. मार्को यानसेन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हार्दिक पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के एक अविश्वसनीय फील्डिंग प्रयास का शिकार हुए. अय्यर ने बाउंड्री के पास हवा में उड़ते हुए गेंद लपकी और सीमा रेखा पार करने से पहले उसे जेवियर बार्टलेट की ओर उछाल दिया. डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी इस 'कैच ऑफ द सीजन' को देखकर दंग रह गए.
वर्ल्ड लिवर डे 2026 : लिवर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में बाहर का खाना और अनियमित दिनचर्या धीरे-धीरे शरीर के अंदरूनी अंगों पर असर डालती है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला अंग लिवर है। यह शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। जब हम इसकी देखभाल नहीं करते, तो यह कमजोर होने लगता है। इसी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है, ताकि लोग समय रहते अपनी आदतों में सुधार करें और गंभीर बीमारियों से बच सकें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






