सीएम सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, बोले- धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए उठाए जाएंगे आवश्यक कदम
बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरूआत हो चुकी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना साहिब स्थित ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु दरबार में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। जिसकी तस्वीरें सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी शेयर की है।
बात दें कि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सम्राट चौधरी को पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि, इस पवित्र जगह की पवित्रता और गुरु की कृपा ने मेरे मन को बहुत शांति दी, साथ ही इंसानियत की बिना स्वार्थ सेवा के लिए नई एनर्जी और प्रेरणा दी है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री के सामने रखीं अपनी मांगें
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार के सिख समुदाय की विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। कमेटी ने शिक्षा, रोजगार, धार्मिक स्थलों के विकास तथा सुरक्षा जैसे मुद्दों को सीएम के सामने रखा। इसके बाद कमेटी ने सीएम से मांग की है कि नई सरकार इन विषयों को गंभीरत से लेते हुए उनको पूरा करे।
सीएम सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन
सीएम सम्राट चौधरी ने कमेटी की मांगों को लेकर उनको आश्वासन दिया। उन्होंंने कहा कि सरकार सिख समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार सभी समुदायों के विकास के लिए समान रूप से कार्य करेगी। इसके अलावा सीएम ने यह भी कहा कि राज्य में शांति, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
पटना के पावन धाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर अरदास किया।
इस दिव्य स्थल की पवित्रता और गुरुकृपा से मन को असीम शांति, ऊर्जा और जनसेवा के लिए नई प्रेरणा मिली।
वाहेगुरु से समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम… pic.twitter.com/rApnKe1DFt
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) April 16, 2026
Ram Gopa Varma: 'धुरंधर 2' की तारीफों के बीच राम गोपाल वर्मा की खरी-खरी, बोले- 'दाऊद इब्राहिम को फिल्म में गलत ...'
Ram Gopa Varma: मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ करने के बावजूद फिल्म में दाऊद इब्राहिम के चित्रण को गलत बताया है। उनका मानना है कि दाऊद 20 साल पहले ही अपराध जगत से रिटायर हो चुका है, जबकि फिल्म में उसे अभी भी सक्रिय मास्टरमाइंड के रूप में दिखाया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Moneycontrol












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





