टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, जडेजा-गिल, पडिक्कल और जायसवाल समेत भारतीय प्लेयर्स का दिखा जलवा
IND vs SL Warm-Up Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
भारत और श्रीलंका के बीच यह एकमात्र वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड में खेला गया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. श्रीलंका के लिए निशांत मदुष्का ने 65 गेंदों पर 66 रन बनाए. रविंदु रसंथा ने 143 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली. पासिंदु सूरियबन्दारा ने 63 गेंदों में 35 रन जोड़े. जबकि पवन रथनायके ने 47 गेंदों पर 39 रनों का योगदान दिया. अहान विक्रमसिंघे ने 43 गेंदें खेलकर 31 रन बनाए. वहीं कप्तान सोनल दिनुषा ने 71 गेंदों पर 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. रमेश मेंडिस ने 49 गेंदों का सामना कर 32 रन बनाए. भारत के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि गुरनूर बरार को एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: AUS vs BAN: सिर्फ 5 विकेट दूर! शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा के इस महा-रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे मिचेल स्टार्क
डेंगू से जूझ रहीं ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर, जानिए कैसे फैलता है ये वायरस और बचने का देसी जुगाड़
‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर डेंगू से जूझ रही हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है. जानिए डेंगू मच्छर से कैसे फैलता है, शरीर पर इसका क्या असर होता है, किन लक्षणों को गंभीरता से लेना चाहिए और इससे बचाव के आसान तरीके क्या हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








