पतले दूध में भी दही जम जाएगी गाढ़ी, थक्केदार, बस मिला दें ये 1 चीज
How To Set Thick Curd With Toned Milk: घर में टोंड मिल्क आता है तो गाढ़ी दही जमाना मुश्किल लगता है। लेकिन पतले से पतले दूध की भी दही बिल्कुल गाढ़ी थक्केदार जमेगी, बस इस एक चीज को जामन के साथ दूध में डाल दें।
MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी, लिंक एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा (MPPSC SSE 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 16 अप्रैल को लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://mppsc.mp.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।
अभ्यर्थियों की सहायता के लिए किया गया है। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का निराकरण एमपीएससी परीक्षा के तीन दिन पहले तक ही करेगा। उम्मीदवार समस्याओं के लिए 0755-6720200 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 8:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। राज्य सेवा परीक्षा राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से लेकर 19 फरवरी 2026 तक जारी थी। 15 जनवरी से लेकर 11 फरवरी के बीच आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया गया था। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को होने वाला है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले एमपीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट http://mppsc.mp.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड के सेक्शन में जाएं।।
- MPPSC प्रीलिम्स 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगइन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
परीक्षा का टाइम टेबल और पैटर्न
प्रीलिम्स में दो पेपर शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 300 अंक का होगा।। प्रत्येक में प्रश्नों की संख्या 100 होगी। पेपर-1 जनरल स्टडी से संबंधित होगा। वहीं पेपर-2 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मेंस एग्जाम में शामिल हो पाएंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। वहीं पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2:15 बजे से लेकर 4:15 बजे तक होगा।।
55 शहरों में होगी परीक्षा
कुल पदों की संख्या कल 155 है। राज्य सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होगा। जिसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। वहीं अंतिम चरण साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण का होगा। प्रीलिम्स का आयोजन इंदौर, उज्जैन, मैहर, देवास, दमोह, जबलपुर, नीमच, पन्ना, भोपाल, मंडला, मंदसौर, रीवा समेत राज्य के कुल 55 शहरों में होने वाला है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News














.jpg)





