Responsive Scrollable Menu

MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी, लिंक एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा (MPPSC SSE 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 16 अप्रैल को लिंक एक्टिव हो चुका है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://mppsc.mp.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

अभ्यर्थियों की सहायता के लिए किया गया है। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का निराकरण एमपीएससी परीक्षा के तीन दिन पहले तक ही करेगा। उम्मीदवार समस्याओं के लिए 0755-6720200 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 8:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। राज्य सेवा परीक्षा राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से लेकर 19 फरवरी 2026 तक जारी थी। 15 जनवरी से लेकर 11 फरवरी के बीच आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया गया था। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को होने वाला है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले एमपीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट http://mppsc.mp.gov.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर एडमिट कार्ड के सेक्शन में जाएं।।
  3. MPPSC प्रीलिम्स 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगइन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

परीक्षा का टाइम टेबल और पैटर्न 

प्रीलिम्स में दो पेपर शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 300 अंक का होगा।। प्रत्येक में प्रश्नों की संख्या 100 होगी। पेपर-1 जनरल स्टडी से संबंधित होगा। वहीं पेपर-2  जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मेंस एग्जाम में शामिल हो पाएंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। वहीं पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2:15 बजे से लेकर 4:15 बजे तक होगा।।

55 शहरों में होगी परीक्षा

कुल पदों की संख्या कल 155 है। राज्य सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होगा। जिसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। वहीं अंतिम चरण साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण का होगा। प्रीलिम्स का आयोजन इंदौर, उज्जैन, मैहर, देवास, दमोह, जबलपुर, नीमच, पन्ना, भोपाल, मंडला, मंदसौर, रीवा समेत राज्य के कुल 55 शहरों में होने वाला है।

Continue reading on the app

खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, शुक्रवार को घर ले आएं ये 3 खास चीजें

Vastu Tips: अगर आप अपने घर में सुख-शांति और पैसों की बरकत बनाए रखना चाहते हैं, तो शुक्रवार से जुड़े ये आसान उपाय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. छोटी-छोटी चीजों को अपनाकर आप घर की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ा सकते हैं और लाइफ में स्टेबिलिटी ला सकते हैं.

The post खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, शुक्रवार को घर ले आएं ये 3 खास चीजें appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में आज GT vs KKR:कोलकाता ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता, गुजरात ने दिल्ली-लखनऊ को हराया

IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। KKR ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं। उसे 4 मैच में हार मिली है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है। GT ने 4 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत और इतने ही मैच में हार मिली है। टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया। KKR के खिलाफ GT का पलड़ा भारी IPL में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। KKR सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था। उसे GT ने 39 रन से जीता था। बटलर ने 2 अर्धशतक लगाए इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। कोलकाता के खिलाड़ियों का खराब फॉर्म जारी कोलकाता अपने स्टार खिलाड़ियों के खराब फॉर्म के कारण इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल सकी है। रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन और कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी IPL 2026 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। अंगकृष रघुवंशी कोलकाता के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 182 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। पहले मैच में 200+ स्कोर बना था नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है, लेकिन यहां हर मैच में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिलता है। इस मैदान की सतह पर अच्छी बाउंस और पेस मिलता है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं। इस सीजन यहां एक मैच खेला गया है। 4 अप्रैल को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 204 रन ही बना सकी थी। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 17 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन। Thu, 16 Apr 2026 23:40:00

  Videos
See all

President Trump announces 10 day ceasefire between Israel and Lebanon | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T22:20:31+00:00

News Ki Pathshala | Lok Sabha में काले कपड़ों में पहुंचे DMK सांसदों ने सभी को चौंकाया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T22:00:28+00:00

News Ki Pathshala | PM Modi ने Lok Sabha में कहा कुछ ऐसा Akhilesh Yadav ने मुस्कुरा कर जोड़ लिए हाथ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T22:25:01+00:00

The Commission of Fine Arts has voted to move ahead with President Trump's plans. #USNews #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T21:49:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers