Responsive Scrollable Menu

लेबनानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा 'सीजफायर के बिना इजरायल से बात नहीं'

बेरूत/तेल अवीव, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में स्पष्ट किया कि अगर लेबनान में सीजफायर का ऐलान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नहीं करेंगे तो बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी।

लेबनान के न्यूज आउटलेट एलबीसीआई के अनुसार, आउन ने मार्को रुबियो से स्पष्ट कहा कि वह नेतन्याहू से बात नहीं करेंगे।

इससे पहले लेबनान के अल-जदीद ने गुरुवार को दावा किया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर आउन, नेतन्याहू और रुबियो के बीच ट्राईलेटरल (त्रिपक्षीय) फोन कॉल अरेंज करने की कोशिशें चल रही हैं।

बुधवार रात, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी थी, जिसमें बताया गया कि इजरायल और लेबनान के नेताओं के बीच एक कॉल होगी, लेकिन सुबह आउन ने कहा कि सीजफायर बातचीत के लिए एक नेचुरल स्टार्टिंग पॉइंट (शुरुआती बिंदु) होगा। इजरायल ईरान के सहयोगी लेबनानी चरमपंथी गुट हिज्बुल्लाह के साथ अपने झगड़े में सीजफायर के लिए राजी नहीं था।

इस बीच, इजरायली मीडिया ने दावा किया कि इजरायल शाम 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) सीजफायर कर देगा। इजरायली मीडिया आउटलेट हारेत्ज की रिपोर्ट है कि सेना को गुरुवार रात से लेबनान में सीजफायर की तैयारी करने के आदेश मिले हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

हालांकि गुरुवार को भी इजरायल की ओर से दक्षिण लेबनान में हमले जारी रहे। हवाई हमले के बाद यहां का कासमियेह पुल पूरी तरह तबाह हो गया। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें पुल के ढांचे के टूटकर बिखरने और इलाके में भारी तबाही देखी जा सकती है।

तस्वीरों में पुल के बड़े हिस्से को ढहते और कंक्रीट के टुकड़ों को नदी में गिरते देखा जा सकता है। इस वजह से इलाके में कनेक्टिविटी पूरी तरह टूट गई है। यह पुल टायर और सिडोन के बीच अहम रास्ता था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली विमानों ने पुल पर लगातार दो हवाई हमले किए, जिससे यह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। तस्वीरों में आसपास के इलाके में भी नुकसान के संकेत दिख रहे हैं, मलबा फैला हुआ है और पुल का ढांचा ढहा हुआ दिख रहा है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तान की विकास दर घटी, महंगाई बढ़ने का अनुमान : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की चेतावनी

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपनी नई रिपोर्ट में पाकिस्तान की आर्थिक हालत को लेकर चिंता जताई है।

आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाकर 3.5 प्रत‍िशत कर दिया है, जो पहले 4.1 प्रत‍िशत बताया गया था। इसका कारण चल रहा मध्य पूर्व का तनाव बताया गया है।

आईएमएफ ने यह भी कहा कि अगर संघर्ष और बढ़ता है, तो दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ सकता है।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर का अनुमान 3.6 प्रत‍िशत ही रखा गया है, जो बाकी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के अनुमान के करीब है।

महंगाई को लेकर भी आईएमएफ ने चिंता जताई है। अगले वित्त वर्ष के लिए महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 8.4 प्रत‍िशत कर दिया गया है, जो पहले सात प्रत‍िशत था। वहीं, चालू साल में महंगाई करीब 7.2 प्रत‍िशत रहने की उम्मीद है, जो पहले 6.3 प्रत‍िशत बताई गई थी।

महंगाई ज्यादा रहने की वजह से पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक पर दबाव पड़ सकता है कि वो ब्याज दरों को बढ़ाए या कम से कम उन्हें ऊंचा ही बनाए रखे।

आईएमएफ ने पाकिस्तान के बाहरी सेक्टर को लेकर भी अनुमान बदला है। अगले वित्त वर्ष में चालू खाता घाटा अब जीडीपी का 0.9 प्रत‍िशत यानी करीब 5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जो पहले के अनुमान से दोगुना है। हालांकि, चालू वर्ष के लिए यह अनुमान 0.4 प्रत‍िशत पर ही रखा गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान खासतौर पर मध्य पूर्व के हालात से प्रभावित हो सकता है, क्योंकि वह अपनी लगभग 90 प्रत‍िशत ऊर्जा (तेल और गैस) वहीं से मंगाता है। अगर तेल-गैस के दाम बढ़ते हैं या सप्लाई में दिक्कत आती है, तो देश की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है।

पाकिस्तान के अलावा आईएमएफ ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है। आईएमएफ के मुताबिक, 2026 में वैश्विक विकास दर 3.1 प्रत‍िशत और 2027 में 3.2 प्रत‍िशत रहने की उम्मीद है, जो पिछले औसत (करीब 3.4 प्रत‍िशत) से कम है।

वैश्विक महंगाई 2026 में 4.4 प्रत‍िशत तक जा सकती है, और 2027 में थोड़ी कम होकर 3.7 प्रत‍िशत रहने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Quinton de Kock Century: क्विंटन डिकॉक ने IPL में तीसरा शतक ठोका, बना दिया ये महारिकॉर्ड

Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई इंडियंस के ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शानदार शतक लगा दिया. ये उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक है. Thu, 16 Apr 2026 21:14:14 +0530

  Videos
See all

Mumbai के Chandivali में EVM और VVPATV मशीनों की जांच पर विवाद, नियमों को लेकर टली प्रक्रिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T16:04:17+00:00

Modi Switches Caste; Ravish Lies | Akhilesh Woman Rights Champion |LensKart Memes |Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T16:03:13+00:00

News Ki Pathshala: साउथ के राज्यों के साथ नाइंसाफी होगी? | Women Reservation Bill | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T16:11:22+00:00

CM Yogi on Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर सीएम योगी क्या बोले ? #cmyogi #westbengalnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T16:05:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers