Responsive Scrollable Menu

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान ने अकासा प्लेन को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित; दोनों विमानों को मामूली नुकसान

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के एक विमान की अकासा एयर के खड़े विमान से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों विमानों को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब लेह से आया स्पाइसजेट का विमान अपने निर्धारित गेट की ओर टैक्सी कर रहा था और इसी दौरान उसने अकासा एयर के एक विमान को टक्कर मार दी, जो हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा, जबकि अकासा एयर के विमान के बाएं हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) को क्षति हुई।

अकासा एयर के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट क्यूपी 1406 को इस घटना के बाद वापस बे (पार्किंग एरिया) में लाना पड़ा।

एयरलाइन के अनुसार, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि उनका विमान खड़ा हुआ था, तभी दूसरे एयरलाइन के विमान ने उस विमान को टक्कर मार दी।

प्रवक्ता ने कहा, अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1406, जो दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी, 16 अप्रैल को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लाई गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आकासा का विमान खड़ा था जब दूसरे विमान ने उसे टक्कर मारी।

एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

आकासा एयर ने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इससे पहले इसी महीने इंडिगो के एक विमान से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कैटरिंग वैन टकरा गई थी।

यह घटना एयरपोर्ट के बे नंबर 51 पर हुई थी, जिसमें विमान को मामूली नुकसान पहुंचा था।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

9.2 IMDb रेटिंग वाली Sapne vs Everyone 2 का दमदार Teaser रिलीज

एस्पिरेंट्स, पंचायत, कोटा फैक्ट्री और गुल्लक जैसी बेहतरीन सीरीज देने वाली TVF अब अपनी एक और सुपरहिट वेब सीरीज का नया सीजन लेकर आ रही है। इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों और आलोचकों ने काफी सराहा था, जिसे IMDb पर 9.2 की शानदार रेटिंग मिली थी। सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में शामिल इस शो का अगला हिस्सा अब कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है।

'सपने वर्सेस एव्रीवन 2' (Sapne vs Everyone) का धमाकेदार टीजर आउट

बहुप्रतीक्षित सीरीज 'सपने वर्सेस एव्रीवन' के नए सीजन का टीजर जारी कर दिया गया है। यह सीरीज एक गहरा ड्रामा है, जो बड़े सपनों को पूरा करने की राह में आने वाली चुनौतियों, बदले की भावना और अपनी पहचान बनाने की कहानी को बयां करती है।

इस सीजन में भी अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली अपनी मुख्य भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। इनके साथ ही अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।


इसे भी पढ़ें: Ek Din Trailer Release | Junaid Khan और Sai Pallavi की फिल्म में प्यार और याददाश्त खोने का दर्द, रोंगटे खड़े कर देगा जापान का यह सफर


क्या होगी इस बार की कहानी?

'सपने वर्सेस एवरीवन' सीजन 2 की कहानी मुंबई की चकाचौंध भरी फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट के पेचीदा कारोबार के बीच बुनी गई है। इस बार कहानी प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक्टिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ, 'सेल्स गॉड' के नाम से मशहूर जिमी (अंबरीश वर्मा) रियल एस्टेट और राजनीति के दलदल में और गहराई तक उतरता हुआ दिखाई देगा।

Continue reading on the app

  Sports

जेल में सजा काट रहा था क्रिकेटर , कानूनी दांव-पेच के बीच वकील को दे बैठा दिल, 3 बच्चों का बन गया बाप

Mohammad Amir Love Story: मोहम्मद आमिर की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है, जहां 18 साल की उम्र में मिली शोहरत फिक्सिंग के दाग और जेल की सलाखों में बदल गई. लेकिन इसी मुश्किल दौर में उन्हें अपनी वकील नरजिस खातून से प्यार हुआ, जिन्होंने न केवल उनका केस लड़ा बल्कि जीवनभर का साथ भी दिया. कलंक से निकाह और फिर 2017 चैंपियंस ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत तक, आमिर का सफर विवादों, वापसी के जुनून और एक बेमिसाल प्रेम कहानी का अद्भुत संगम है. Thu, 16 Apr 2026 23:03:04 +0530

  Videos
See all

Shorts | ममता बनर्जी का डांस देखा क्या ? | Mamata Banerjee | Bengal Election | #Viral #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T17:37:12+00:00

TCS धर्मांतरण केस: आरोपी Danish Shaikh की मां का दावा—बेटा निर्दोष, लगाए गए आरोपों को बताया झूठा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T17:36:34+00:00

DasTak: America-Iran का युद्ध अब World War की तरफ जा रहा है? | Donald Trump | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T17:42:22+00:00

Israel-Lebanon Ceasefire: इजरायल पर निर्भर करेगा कि सीजफायर टिकेगा या नहीं- Hezbollah | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T17:39:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers