Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कारोबारी की कोठी में छिपा मिला गैंगस्टर, भाई को ट्रैक्टर से कुचला; घर लौटा पति, पत्नी देवर से शादी कर चुकी

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर AAP के राज्यसभा सांसद के घर ED की रेड है। सांसद अशोक मित्तल के घर कल सुबह शुरू हुई रेड आज सुबह तक चली। करीब 24 घंटे बाद ED की टीम सांसद के घर से निकली। इस दौरान टीम ने सांसद के 9 ठिकाने खंगाले। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP सांसद पर 24 घंटे चली ED की रेड, 9 ठिकाने खंगाले पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड आज खत्म हो गई। टीमों ने बुधवार सुबह साढ़े 7 बजे जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम में उनके घर, लवली स्वीट्स, लवली ऑटोज और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक साथ दबिश दी थी। आज सुबह करीब सवा 8 बजे जांच टीमें उनके ठिकानों से बाहर निकलीं। सूत्रों के अनुसार, ED ने अशोक मित्तल और उनके बेटे से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की है। इस रेड को मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद पंजाब की सियासत भी गरमा गई है। AAP व BJP के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। ED की रेड की टाइमिंग बहुत अहम मानी जा रही है। पंजाब में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी वजह से AAP इसे चुनाव से जोड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर… 2. चिकन शॉप के सामने व्यक्ति की 5 गोलियां मारकर हत्या, 4 बच्चों का पिता अमृतसर में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। युवक चिकन की शॉप के बाहर गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान हमलावर आए और आते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह (33) के रूप में हुई है। मामला बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे गांव भुल्लर में सामने आया। परिजन के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मनजीत के चचेरे भाई मलकीत सिंह ने बताया कि यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हुआ है। किसी बात को लेकर आरोपियों से झगड़ा हुआ था, जिसके चलते 2024 में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसी केस की रंजिश के कारण इन्होंने गोलियां चलाईं। पता चला है कि इनका संबंध गैंगस्टरों से है। पढ़ें पूरी खबर… 3. CM मान बोले- जहां खुद जीत रहे वहां सीटें बढ़ा रहे, पंजाब में भी सीट बढ़ानी चाहिए पंजाब CM भगवंत मान ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि- मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हूं, लेकिन केंद्र सरकार को 543 सीटों में से ही आरक्षण देना चाहिए। हमें कोई प्रॉब्लम नहीं है। आप 850 सीटें कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि सभी को डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। फिर पंजाब को भी डेढ़ गुना बढ़ाएं। CM ने कहा- पंजाब को भी 20 सीटें दो। 85 वाले को 120 पर ले जाओ। 85 वाले को 140 पर ले जा रहे हैं। साउथ वालों का भी विरोध है। बंगाल को 42 से 52 पर ले जा रहे हैं। जहां से खुद जीत रहे हैं वहां ज्यादा सीटें बढ़ा रहे हैं। जहां से हम नहीं जीतते, वहां कम बढ़ा रहे हैं। यह बिल गलत नीयत से नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को बटाला में 176.91 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) स्टेज से विकास की बात करती है। जबकि, अकाली दल डायनासोर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि AAP की स्टेजों से सड़कें बनाने, आम आदमी क्लीनिक, माताओं-बहनों के घरों में 1-1 हजार पहुंचाने की बातें होती हैं। अकाली दल की स्टेज से डायनासोर के गले में संगल डालने जैसी बातें होती हैं। वह सब एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं। भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के स्टेजों पर लोगों की बात नहीं होती। उन्हें पंजाब के लोग पसंद नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. अमृतपाल के खिलाफ सरकार HC पहुंची, NSA के बाद भी जेल में रखने की मांग पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) इसी महीने समाप्त होने वाला है। इससे पहले ही पंजाब सरकार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गई है। सरकार की ओर से याचिका दायर कर दलील दी गई है कि NSA की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए। सरकार के वकील ने याचिका में कहा कि अमृतपाल सिंह की NSA के तहत हिरासत की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है। खुफिया जानकारी और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि वह उसे पंजाब नहीं लाना चाहती। सरकार चाहती है कि उसे असम में ही हिरासत में रखा जाए और मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाए। इससे पहले इसी तरह का एक पत्र पंजाब सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिख चुकी है। उसमें सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला दिया है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव से अनुरोध किया है कि असम सरकार की सहमति लेकर ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स एक्ट, 1952 तथा पंजाब संशोधन अधिनियम 2025 के प्रावधानों के तहत अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में रखने की अनुमति दी जाए। इस मामले में शीघ्र निर्णय लेने की भी अपील की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 5. दिल्ली का वांटेड गैंगस्टर चंडीगढ़ में 3 महीने छिपा रहा, गर्लफ्रेंड से मिली लोकेशन दिल्ली पुलिस का वांटेड गैंगस्टर विकास दहिया उर्फ सोनू उर्फ ठेकेदार (42) करीब तीन महीने तक चंडीगढ़ में छिपा रहा। उसने सेक्टर-38ए की कोठी नंबर-76 में कमरा किराए पर लिया था। यहां वह पहचान बदलकर रह रहा था, और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिल्ली पुलिस को उसकी लोकेशन उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए मिली, जो फरारी के दौरान चंडीगढ़ में रह रही थी। निगरानी और गुप्त रेकी के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 13 अप्रैल को दबिश देकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि वह चंडीगढ़ में रहकर अवैध शराब का नेटवर्क भी चला रहा था। जिस कोठी में गैंगस्टर रह रहा था, वह शराब कारोबारी ने किराए पर ले रखी है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि विकास ने उसे कहा था कि वह नौकरी की तलाश में यहां आया है। आरोपी करीब 9 महीनों से फरार चल रहा था। मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी। दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई संगीन मामलों में वांटेड है। पढ़ें पूरी खबर… 6. ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, भाभी पर भी हमले की कोशिश संगरूर में धनौला के पास गांव बडबर में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात कथित तौर पर पैसों और खेत में खड़ी टाहली (पेड़) को लेकर चल रहे विवाद का परिणाम है। मृतक की पहचान जीत सिंह के बेटे मनजिंदर सिंह (50) के रूप में हुई है। जबकि, आरोपी उसका छोटा भाई सुखविंदर सिंह (45) है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पिछले 4 दिनों से करीब एक लाख रुपये और खेत में खड़ी टाहली को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उनके पति सुबह गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन का इंतजाम करने जा रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आए सुखविंदर ने ट्रैक्टर उन पर चढ़ा दिया। परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि सुखविंदर ने ट्रैक्टर को मनजिंदर सिंह के ऊपर चार-पांच बार चढ़ाया। पढ़ें पूरी खबर… 7. महिला कर्मी का मुंह पकड़कर ट्रैवल एजेंसी का ऑफिस लूटा, VIDEO सामने आया जालंधर में ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस से दो बदमाशों ने 1 लाख 80 हजार रुपए लूट लिए। आरोपियों ने अपने मुंह पर रुमाल बांध रखे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ऑफिस के अंदर महिला कर्मी से टिकट के बारे में पूछताछ करते दिख रहे हैं। फिर कुछ देर बार एक आरोपी महिला कर्मी के पीछे पहुंचता है और कुछ देर खड़े रहने के बाद वह एक हाथ से महिला का मुंह पकड़ लेता है और दूसरे हाथ से गल्ले में रखे पैसे निकाल लेता है। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग जाते हैं। थाना-2 पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दोपहर में रेकी की। इसके बाद शाम को दोनों ऑफिस में पहुंचे और वारदात की। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गुरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 8. कृष का IPL में सिलेक्शन, MI ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर साइन किया जालंधर के प्लेयर का IPL में सिलेक्शन हो गया है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी टीम में बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया के ऑफिशियल हैंडल से दी है। टीम के स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जालंधर के उभरते खिलाड़ी कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है। IPL फ्रेंचाइजी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 21 वर्षीय कृष भगत को उनके 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर साइन किया गया है। दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज कृष पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। पढ़ें पूरी खबर… विदेश से… 9. पंजाबी लेडी रेडियो होस्ट को कनाडा में सजा, 83 करोड़ रुपए की ड्रग के साथ पकड़ी कनाडा में रहने वाली पंजाबी रेडियो होस्ट को नशा तस्करी के केस में ब्रिटिश कोलंबिया की कोर्ट ने साढ़े 5 साल की सजा सुनाई है। पुलिस ने उसे 83 करोड़ रुपए की मेथामफेटामाइन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। हालांकि, कोर्ट में उसने तस्करी में शामिल न होने की दलील दी थी, लेकिन मोबाइल के टेक्स्ट मैसेज से खुलासा हुआ कि वह न केवल इस तस्करी में अपनी मर्जी से शामिल थी, बल्कि वह तस्करी गिरोह की एक भरोसेमंद पार्टनर थी। नशा तस्करी केस में दोषी पाई गई सुखविंदर कौर संघा (47) जालंधर के नकोदर से संबंध रखती है। हालांकि, उसका जन्म कनाडा के प्रिंस जॉर्ज में हुआ था। उसने पिछले एक दशक में पंजाबी रेडियो जगत में अपनी पहचान बनाई थी। वह फ्रीलांसर रेडियो और टीवी होस्ट है। देखते ही देखते वह पंजाबी समुदाय का बड़ा चेहरा बन गई। उसके शो में अक्सर हाई-प्रोफाइल राजनेता, पुलिस अधिकारी और मशहूर हस्तियां शामिल होती थीं। पढ़ें पूरी खबर… खबर हटके… 10. 25 साल बाद घर लौटा व्यक्ति, कपूर शब्द ने परिवार से मिलाया कपूरथला से लापता हुआ हंसा सिंह 25 साल बाद मिला। उसके मिलने की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। गुमनामी के अंधेरों में भटकते हुए हंसा सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पहुंचा, जहां एक पुलिस वाले के सवाल और उनके मुंह से निकले एक शब्द ने उसकी किस्मत बदल दी। ‘कपूर...!’ यही वह शब्द था जिसने सालों से बिछड़े हंसा को उसके घर का रास्ता दिखाया। पुलिस ने फिर कहा कपूरथला से। इस पर हंसा ने सहमति में सिर हिलाया। कपूरथला पुलिस से संपर्क किया गया, पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए और आखिरकार हंसा सिंह की पहचान हो गई। समाजसेवी सुरेंद्र सिंह फलौदिया की मदद से 13 अप्रैल को हंसा सिंह अपने गांव शिव दयालवाला पहुंचा, लेकिन 25 सालों के अंदर उसके घर के रिश्ते और हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। घर आकर पता चला कि पत्नी ने छोटे भाई से शादी कर ली और उसके 2 बच्चे भी हो गए। गांव के सरपंच ने बताया कि हंसा सिंह ने सबसे पहले अपने भाई को पहचाना और उसे देख जोर-जोर से रोने लगा। भाई जरनैल बोला- पत्नी ने अभी अपनाने से इनकार कर दिया है। अब एक के साथ ही रहना पड़ेगा। अभी तो मैं ही इसकी देखरेख करुंगा। पढ़ें पूरी खबर… (कल शाम साढ़े 5 बजे फिर मुलाकात होगी)

Continue reading on the app

Dangal: Women Reservation को ढाल बनाकर देश के संघीय ढांचे पर प्रहार हो रहा-Ragini Nayak |Sahil Joshi

कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि नारी और महिला आरक्षण को ढाल बनाकर, और परिसीमन को हथियार बनाकर देश के संघीय ढांचे पर प्रहार होगा तो विपक्ष सवाल जरूर पूछेगा, पीएम में संसद में निम्न स्तर का भाषण दिया, पीएम ने कहा कि विपक्ष की नीयत में खोट है लेकिन नीयत और नीति में अगर खोट है तो वो बीजेपी और पीएम मोदी की नीयत में खोट है #pmmodi #womenreservationbill #ndavsindia #delimitation #atwebvideos #dangal #sahiljoshi #aajtakdigital #tvchunks VIDEO COURTESY: SANSAD TV आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

ऐसा पहली बार हुआ है... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ बनाया कीर्तिमान

Abhishek Sharma fastest 2000 ipl runs: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मात्र 22 गेंदों में 59 रनों की आतिशी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस दौरान उन्होंने दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन (1193 गेंद) बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक अब आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक 6 बार फिफ्टी लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. Sat, 18 Apr 2026 23:22:13 +0530

  Videos
See all

Hormuz खुला लेकिन सामान्य नहीं, क्या डील ही है एकमात्र रास्ता? | US Iran War | Donald Trump | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:30:15+00:00

Trump vs Iran के बीच फंसा Hormuz! डील तक राहत मुश्किल? | US Iran War | Donald Trump | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:00:11+00:00

Ships report attacks in Strait of Hormuz after Iran closes vital waterway again | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T20:24:00+00:00

Etawah Police Unique Initiative: चालान नहीं, सम्मान! Police ने हेलमेट पहनने वालों को दिया खास तोहफा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T20:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers