Responsive Scrollable Menu

8वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 69,000 रुपए करने की मांग, एनसी-जेसीएम ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (एनसी-जेसीएम) ने 8वें वेतन आयोग को भेजे गए अपने साझा ज्ञापन में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भारी वृद्धि, एक महीने के वेतन के बराबर ग्रेच्युटी और अन्य लाभों का प्रस्ताव रखा है।

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट बोला- बंगाल में सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट बने:ट्रिब्यूनल जिन्हें वोटर मानेगा, वो मतदान कर सकेंगे; जिन पर फैसला पेंडिंग, उन्हें इजाजत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (16 अप्रैल) को चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी करे, जिसमें उन वोटरों को शामिल किया जाए जिनकी अपीलें ट्रिब्यूनल में मंजूर हो गई हैं। कोर्ट ने कहा कि 21 अप्रैल (पहले चरण के लिए) या 27 अप्रैल (दूसरे चरण के लिए) तक मंजूर कर ली गई अपील करने वाले वोट डाल सकेंगे। जिनकी अपील पेंडिंग है उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं होगा। जैसे ही ट्रिब्यूनल नाम जोड़ने का आदेश देगा, इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर तुरंत सूची में संशोधन करे। CJI सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। ट्रिब्यूनल पर ज्यादा बोझ नहीं डाला जाना चाहिए 19 ट्रिब्यूनल के सामने 34 लाख से ज्यादा अपीलें सुनवाई के दौरान बताया गया कि 19 ट्रिब्यूनल के सामने 34 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित हैं। ये ट्रिब्यूनल रिटायर्ड हाईकोर्ट जजों की अगुवाई में बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल में SIR अभियान का मकसद वोटर लिस्ट से डुप्लिकेट और अयोग्य नाम हटाना बताया जा रहा है। हालांकि इस पर सियासी विवाद तेज है। सत्ताधारी पार्टी ने बड़े पैमाने पर मतदाताओं को बाहर करने का आरोप लगाया है, जबकि ECI इसे निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी बता रहा है। बंगाल में 11.85% नाम हटे, ज्यादातर बांग्लादेश बॉर्डर के पास पश्चिम बंगाल में अक्टूबर 2025 में कुल वोटर 7.66 करोड़ थे। इनमें से अब तक 90.83 लाख नाम हटाए गए। लगभग 11.85% वोटर कम हो गए। यानी अब राज्य में 6.76 करोड़ वोटर हैं। चुनाव आयोग ने फाइनल आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इसके अलावा जांच के तहत आए 60.06 लाख वोटरों में से 27.16 लाख के नाम हटाए गए। बांग्लादेश सीमा से लगे जिलों में भी बड़े स्तर पर नाम हटे। नॉर्थ 24 परगना में 5.91 लाख में से 3.25 लाख नाम हटे। वहीं, 8.28 लाख में से 2.39 लाख नाम हटे। 8 अप्रैल: TMC चुनाव आयोग से मिला, आरोप- भगा दिया गया 8 अप्रैल को सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में TMC का प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा था। लेकिन बैठक के बाद डेरेक ने कहा कि हमने SIR के मुद्दे पर समय मांगा था, लेकिन मीटिंग के दौरान हमारे साथ खराब व्यवहार किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने हमें सिर्फ 5 मिनट में भगा दिया। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, डेरेक ओ'ब्रायन ने CEC को बोलने से रोका और धमकी दी। वह कोई बात सुन ही नहीं रहे थे। ----------------------------------------------------- ये खबर भी पढें… पश्चिम बंगाल में SIR ही सबसे बड़ा मुद्दा:नई वोटर लिस्ट से CM ममता की परेशानी बढ़ी, 50 सीटों पर TMC को ज्यादा चुनौती 8 अप्रैल की सुबह बूंदाबांदी के बीच करीब सुबह 10:25 बजे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समर्थकों के हुजूम के साथ पैदल ही हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित अपने घर से नामांकन के लिए निकलीं। पूरी खबर पढे़ं…

Continue reading on the app

  Sports

Arshdeep Singh 100 IPL wickets: हैट्रिक चूके... लेकिन अर्शदीप सिंह वो कर गए जो दिग्गज नहीं कर पाए, पंजाब किंग्स के लिए रचा इतिहास

Arshdeep Singh 100 IPL Wickets: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में इतिहास रच दिया. अर्शदीप ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की शुरुआत बिगाड़ दी. उन्होंने पहले मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकल्टन को आउट किया उसके बाद सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा. रिकल्टन को आउट करते ही अर्शदीप ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. विकेटों का शतक जड़ने वाले पंजाब किंग्स के वह पहले गेंदबाज बने. Thu, 16 Apr 2026 20:16:37 +0530

  Videos
See all

Khabardar: ...तो America दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू करेगा-Pete Hegseth | US Iran War Updates | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T15:39:43+00:00

Breaking News: नोएडा के सर्फाबाद में महिला की हत्या का मामला | Crime News | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T15:38:36+00:00

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण का इतिहास #shorts #amitshah #womenreservationbill2026 #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T15:42:16+00:00

Pakistan Unknown gunman: Col. Shailendra Singh ने पाकिस्तान में रह रहे Unknown gunman पर किया खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T15:43:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers