Responsive Scrollable Menu

ड्रग्स के नशे में झूमते दिखे लड़का-लड़की, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक और युवती नशे में धुत नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बीच सड़क नशे में इतने गुम हैं कि उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं. युवक और युवती अपने पूरे शरीर को झुकाए हुए लगभग बेहोशी की मुद्रा में खड़े हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इन दोनों ने ड्रग्स जैसे किसी बेहद खतरनाक नशीले पदार्थ का सेवन किया है. यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर छाया हुआ है. इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह पंजाब के लुधियाना शहर का है. हालांकि, न्यूज नेशन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

एक्स पर वीडियो देख लोग हुए हैरान

इस वीडियो को एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है और यह गिनती लगातार बढ़ती जा रही है. वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. वीडियो इतना विचलित करने वाला है कि जो भी इसे देख रहा है, वह पंजाब की स्थिति पर चिंता जता रहा है. युवक-युवती का शरीर जिस तरह से मुड़ा हुआ है, वह साफ दर्शाता है कि नशा उनके दिमाग और नसों पर किस कदर हावी हो चुका है.

सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी नाराजगी और दुख जाहिर कर रहे हैं. एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह 'उड़ता हुआ पंजाब' है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस प्रदेश में नशा अब अपने चरम पर पहुंच गया है. कुछ लोगों ने सुरक्षा और बॉर्डर के मुद्दे को भी इससे जोड़ा है. एक यूजर ने लिखा कि भाई साहब, यह बॉर्डर वाला प्रदेश है, हो सकता है कि पाकिस्तान से लगातार ड्रग्स की सप्लाई हो रही हो और हमारे युवा बर्बाद हो रहे हों. वीडियो पर हर कोई हैरानी जता रहा है और इसे युवाओं के फ्यूचर के लिए बड़ा खतरा बता रहा है.

नशे की समस्या और पुराने वीडियो

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब पंजाब से ऐसा कोई वीडियो सामने आया हो. कुछ दिन पहले भी ठीक इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक नशे में पूरी तरह चूर था और सड़क पर खड़ा होने की स्थिति में भी नहीं था. उस वीडियो को लेकर भी यही दावा किया गया था कि वह पंजाब का है. बार-बार सामने आ रही ये तस्वीरें सच में अपने आप में चौंकाने वाली और डराने वाली हैं. जो भी इन वीडियो को देख रहा है, वह यही कह रहा है कि सरकार और पुलिस को नशे के इस काले कारोबार पर तुरंत रोक लगानी चाहिए.

प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

पंजाब में नशे की समस्या एक बड़ा मुद्दा रही है. इस ताजा वीडियो ने एक बार फिर प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सड़क पर सरेआम इस तरह की हालत में युवाओं का मिलना यह बताता है कि ग्राउंड लेवल पर स्थिति अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है. सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि उन ड्रग डीलर्स पर कड़ी कार्रवाई की जाए जो इस तरह का जहर युवाओं तक पहुंचा रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इसे भारी संख्या में शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- प्रयागराज में बड़ा ट्रेन हादसा! पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Continue reading on the app

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, आकासा एयरलाइंस और स्पाइस जेट विमान के विंग टकराए

प्रयागराज: पंचायत चुनाव की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली

पंचायत चुनाव की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टल गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वक्त अभाव के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. पंचायत चुनाव केस की सुनवाई चौथी बार टल गई। 

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: अभिषेक ने ठोके लगातार 7 चौके-छक्के, कर दी सूर्यवंशी की बराबरी, फिर ले डूबी सैमसन की समझदारी

अभिषेक शर्मा पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए थे. मगर इस बार SRH के स्टार ओपनर ने इसकी कसर चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई करके पूरी की. Sat, 18 Apr 2026 20:38:37 +0530

  Videos
See all

Noida Violence: नोएडा हिंसा से जुड़ी बहुत बड़ी खबर | Breaking News | Top news | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:06:01+00:00

Navneet Rana on Nashik TCS Case : '12 बच्चें पैदा करके एक को आतंकी बना देंगे' #navneetrana #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:09:06+00:00

PM Modi Speech: कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा...महिलाओं से अधिकार छिनकर खुशी से तालियां बजा रहे थे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:15:03+00:00

Breaking News: महिला आरक्षण बिल पर PM Narendra Modi का बड़ा ऐलान | BJP | Congress | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:08:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers