इनको बोलने दीजिए... बंगाल में नहीं बोल पाते! ममता दीदी के सांसद पर पीएम मोदी ने ली चुटकी
PM Modi on Women Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज़ काफी तीखा और सीधा नजर आया. पीएम मोदी ने विपक्ष पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि तकनीकी और प्रक्रियागत बहानों के नाम पर इस मुद्दे को करीब तीन दशक तक लटकाया गया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'इतने सालों तक इसे रोका गया, अटकाया गया और भटकाया गया, लेकिन अब जब यह आगे बढ़ रहा है तो इसे छोड़ देना चाहिए.' उनका इशारा इस बात की ओर था कि लंबे समय से महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक सहमति के बावजूद इसे अमल में नहीं लाया गया. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अगर किसी ने अपना काम कर लिया है तो अब उसे आगे बढ़ने दिया जाना चाहिए, लेकिन कुछ लोग अब भी इसमें राजनीतिक मकसद तलाश रहे हैं. तभी विपक्ष के ओर से पीएम मोदी की बातों का विरोध किया गया. विपक्ष ने कहा कि आप खुद पिछड़े वर्ग से आते हैं. इस पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हे बोलने दीजिए, बंगाल में उनके मुंह में ताला लगा दिया जाता है. पीएम मोदी के इतना कहते ही संसद में सभी ठहाके मार कर हंसने लगे.
8 घंटे में मसूरी नहीं, सीधे उत्तरकाशी! नए एक्सप्रेसवे से चारधाम यात्रा में आई सुपरफास्ट क्रांति, पर्यटन के साथ बढ़ेगा रोजगार
उत्तराखंड के पहाड़ों पर यात्रा करना अब सिर्फ श्रद्धा और धैर्य का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह रफ्तार और सुविधा का पर्याय बन चुकी है. नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरी तरह शुरू होने से दिल्ली से उत्तरकाशी का सफर, जो कभी 12 से 14 घंटे तक ले लेता था, अब मात्र 8 से 9 घंटे के दायरे में आ गया है. दिल्ली से देहरादून का सफर पहले 6-7 घंटे का हुआ करता था जो अब सिर्फ 2.5 घंटे रह गया है. ऐसे में उत्तरकाशी, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली से पहाड़ की चढ़ाई शुरू करने का समय कम हो गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















.jpg)






