सीएम योगी ने इस शहर को दी आधुनिक सुरक्षा भवनों की सौगात, पुलिस विभाग में हुई भर्ती की दी जानकारी
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के विकास के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं के लिए भी कई योजना चला रही है. इसके साथ ही योगी सरकार सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी ध्यान दे रही है. इसी कड़ी में सीएम योगी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में आधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम योगी ने वहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि साल 2017 के बाद पुलिस विभाग में समय पर भर्ती और समय पर ट्रेनिंग के साथ अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. जिससे पुलिसकर्मियों की कार्य की गति में बढ़ोतरी हुई है.
सीएम योगी ने कहा कि इसी के चलते प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है और सुशासन का मॉडल खड़ा हुआ. बता दें कि सीएम योगी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर पहुंचे थे. जहां उन्होंने गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बने दो आधुनिक सुरक्षा भवनों के उद्घाटन किया. उसके बाद समारोह को भी संबोधित किया. बता दें कि इन आधुनिक भवनों में मंदिर सुरक्षा से जुड़े अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम, पुलिस स्टोर रूम और मेंटिनेंस वर्कशाप का निर्माण किया गया है. जिसके निर्माण पर 9.18 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इसके साथ ही सीएम योगी ने सुरक्षा भवन का लोकार्पण के बाद भवन का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया.
सुरक्षा सुशासन की पहली शर्त- सीएम योगी
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सुरक्षा, सुशासन की पहली शर्त होती है. हर व्यक्ति को सुरक्षा चाहिए. इसके लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि, हम उसका एक ही पक्ष देख पाते थे. पुलिस का सामान्य सिपाही हो या सब इंस्पेक्टर व डिप्टी एसपी, यदि उसकी ट्रेनिंग नहीं है तो वह भी एक सामान्य व्यक्ति ही होगा. सीएम योगी ने आगे कहा कि, पहले भर्ती, ट्रेनिंग और अवस्थापना सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता था. उन्होंने कहा कि जिसके चलते बहुत से नौजवान पुलिस भर्ती में नहीं आना चाहते थे.
9 साल में 2.19 लाख पुलिस कार्मिकों की हुई भर्ती
सीएम योगी ने पुलिस विभाग में 2017 के बाद हुए बदलाव की चर्चा की. उन्होंने कहा कि 9 साल पहले जब उनकी सरकार आई थी तब पुलिस विभाग में आधे से ज्यादा पद खाली थे. उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में 2 लाख 19 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है. उन्होंने कहा कि साल 2017 में पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता एक बार में सिर्फ 3000 से अधिक नहीं थी. लेकिन अब अवस्थापना सुविधाओं के विकास के चलते अब एक बार में 60 हजार पुलिस कार्मिकों की ट्रेनिंग कराई जाती है. सीएम ने कहा कि समय पर लिए गए निर्णय और समय पर दिए गए संसाधनों से पुलिस को 200 गुना सुविधाओं से सम्पन्न किया गया है.
पुलिस की आवासीय सुविधा का भी किया जिक्र
इसके साथ ही सीएम योगी ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों की आवासीय सुविधा का भी जिक्र किया. सीएम योगी ने कहा कि पहले थाना हो, चौकी हो, पुलिस लाइन हो या पीएसी वाहिनी हो, कहीं पर पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी आवासीय सुविधा और अच्छे बैरक नहीं थे. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी किराए पर रहकर किसी तरह से जीवन जीते थे. कई बार शिकायत आती थी कि पुलिस वाले ने घर पर कब्जा कर लिया है. वह कब्जा नहीं करता था. पता चलता था कि उसके बच्चे की परीक्षा है और मकान मालिक उससे घर खाली करने को कह रहा है. इसी के चलते वह झल्ला कर कहता था कि घर खाली नहीं करेंगे. सीएम योगी ने कहा कि यह सामान्य शिकायत आती थीं लेकिन अब ये सभी शिकायतों खत्म हो गई हैं. क्योंकि अब सरकार ने हर पुलिस लाइन में आवासीय सुविधा दे दी है और बैरक भी बनवाए हैं.
Noida Violence Case को लेकर CM Yogi सख्त, उपद्रवियों की फोटों चौराहे पर लगाने के दिए निर्देश
नोएडा बवाल को लेकर जांच पड़ताल जारी है और इसी बीच श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में हैं. बुधवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि जो श्रमिक नहीं है और इस बवाल में जो लोग शामिल थे उनके पोस्टर्स सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाए. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और उनके हितों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
सीएम योगी के सख्त निर्देश
बुधवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की औद्योगिक स्थिति की समीक्षा करते हुए सीएम ने गौतम बुध नगर के घटनाक्रम पर विशेष रूप से संज्ञान लिया. उन्होंने निर्देश दिए कि जो व्यक्ति वास्तविक श्रमिक नहीं है किंतु औद्योगिक अशांति फैलाने और उपद्रव करने और साथ ही अव्यवस्था उत्पन्न करने में संलिप्त पाए जाते हैं उनकी तत्काल पहचान सुनिश्चित कर उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कारवाई की जाए. ऐसे तत्वों को बेनकाब करते हुए आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक जगहों पर उनकी तस्वीर लगाई जाए. तो वहीं उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं.
उपद्रवियों में 45 लोग वास्तविक श्रमिक ही नहीं
कुल गिरफ्तारियों में से 45 लोग ऐसे हैं जो कि वास्तविक तौर पर श्रमिक ही नहीं थे. आगजनी की घटना में चिन्हित 17 में से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिनमें आठ गैर श्रमिक हैं. तो वहीं भड़काने के आरोप में 32 लोगों की पहचान हुई है। जिनमें से लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है. तो नोएडा बवाल को लेकर एक तरफ जांच पड़ताल तेज है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सख्त नजर आ रहे हैं कि बीते दिन उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की थी और गौतम बुध नगर की स्थिति पर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए सख्त और कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए हैं.
अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग श्रमिक नहीं है लेकिन अव्यवस्था फैलाने में शामिल थे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए और जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं सबसे पहले उनको चिन्हित किया जाए तो बड़ा खुलासा भी हुआ है. देखिए हिंसा में शामिल ज्यादातर लोग श्रमिक नहीं है. क्योंकि जितने गिरफ्तार किए गए हैं उनमें से ज्यादातर लोग श्रमिक नहीं है.
आगजनी पथराव में 17 की पहचान हुई है. जबकि 11 की गिरफ्तारी हुई है. जो गिरफ्तार 11 लोग हैं उनमें से आठ श्रमिक ही नहीं है. भड़काने के मामले में 32 लोगों की पहचान की गई है. जबकि 19 लोगों को अरेस्ट किया गया है. चार आरोपी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं.
इसके अलावा कई आरोपी मजदूर बिगुल से जुड़े थे. यानी एक तौर से संगठन से वह जुड़े हुए थे. गैर श्रमिक उपद्रवियों की भूमिका पर प्रशासन की ओर से अधिकारियों की ओर से ज्यादा फोकस है और सोशल मीडिया पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
चौराहों पर लगाए जाएंगे आरोपियों के पोस्टर
उपद्रवियों की पहचान कर तस्वीरें सार्वजनिक करने के निर्देश सीएम योगी के ओर से बीते दिन दिए गए. तो हिंसा में जितने लोग शामिल हैं उसमें से ज्यादातर लोग श्रमिक ही नहीं है या तो वो भड़काने की वजह से लोगों को यहां पर शामिल होते हुए नजर आए थे और या तो उनकी पूरी मंशा ही थी कि व्यवस्था को यहां पर अस्थिर करना है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















