Responsive Scrollable Menu

चिराग पासवान के साथ मेरा रोमांस होता तो अब तक हमारे बच्चे हो गए होते: कंगना रनौत

इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बारे में भी बात की। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी के सिर पर बेवजह ऐसा ताज नहीं पहना सकती, जिसके वह हकदार नहीं हैं।

Continue reading on the app

CSK ने डोसा, इडली, सांभर, चटनी गाने पर नाराजगी जताई:RCB के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, BCCI से जांच की मांग की

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के बाद विवाद सामने आया है। CSK ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से RCB के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। मामला 5 अप्रैल का है, जिस दिन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई और बेंगलुरु का मैच खेला गया। इस दौरान स्टेडियम में एक गाना बजाया गया, जिसमें डोसा, इडली, सांभर, चटनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। CSK का आरोप है कि यह गाना उनके खिलाड़ियों और टीम पर तंज के तौर पर बजाया गया। BCCI को पत्र लिखा CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा, आमतौर पर डीजे घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ खास टिप्पणियां की गईं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने BCCI को पत्र लिखकर मामले की जांच का अनुरोध किया है। RCB-CSK मैच को सदर्न डर्बी कहा जाता है पिछले कुछ सालों में CSK और RCB के बीच राइवलरी देखने को मिली है, जिस वजह इसे IPL का सदर्न डर्बी कहा गया। हेड टु हेड में CSK का RCB पर पलड़ा भले ही भारी रहा हो, लेकिन पिछले कुछ सीजन में बेंगलुरु ने चेन्नई पर अपना दबदबा बनाया है। RCB ने CSK को 43 रन से हराया 5 अप्रैल को खेले गए मैच में RCB ने CSK को 43 रन से हराया था। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB ने 250 रन बनाए। यह सीजन का बेस्ट स्कोर है। जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी थी। RCB के लिए टिम डेविड ने 25 गेंद में 8 छक्के लगाकर 70 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 48, फिल सॉल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। भुवी ने IPL में 200 विकेट पूरे कर लिए। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां मैच खेल रही थी जिसे यादगार बनाने में वह नाकामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 175 रन बनाए। लेकिन डेथ ओवरों में आरसीबी बुरी तरह फेल हो गई। जवाब में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम 2 ओवरों में 24 रन बनाने थे। 19वें ओवर में रसिख डार सलाम ने 10 रन दिए, जिससे दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए महज 15 रन बनाने थे। वह जिम्मेदारी मिली रोमारियो शेफर्ड को जिन्होंने इससे पहले पूरे मैच में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी। 

पहली 2 गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए, जिससे एक समय में तो लगा कि मुकाबला बेंगलुरु की तरफ जा रहा है। लेकिन क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की जोड़ी जमी थी। तीसरी गेंद पर मिलर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर मैच का पासा दिल्ली की तरफ मोड़ दिया। अगली ही गेंद पर मिलर ने एक और छक्का जड़ दिया। यहां से दिल्ली की जीत लगभग पक्की हो चुकी थी। अब दिल्ली को 2 गेंद में सिर्फ एक रन बनाना था। पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मिलर ने दिल्ली को बेहतरीन जीत दिलाई। 
Sat, 18 Apr 2026 19:56:19 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War: ट्रंप का दावा झूठा! ईरान ने दो टूक कहा— 'यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:00+00:00

Anupriya Patel ने कहा- PM का संबोधन देश की आधी आबादी के लिए होगा #pmmodi #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:46:50+00:00

Iran US Israel War: ईरान ने फिर शुरू किया 'वॉर गेम', क्या अब शुरू होगा बड़ा युद्ध? | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:02+00:00

PM Modi के संबोधन को लेकर हलचल तेज़! #pmmodi #womenreservationbill #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:43:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers