Responsive Scrollable Menu

मोतिहारी में डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान और खाड़ी देशों से हो रहा था ऑपरेट

मोतिहारी पुलिस ने पाकिस्तान, नेपाल और खाड़ी देशों के सरगनाओं के इशारे पर साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन और डिजिटल अरेस्ट के जरिए लाखों करोड़ों की ठगी की जा रही थी.

Continue reading on the app

संभल में ईदगाह-इमामबाड़े पर बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात

संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। गांव वालों की शिकायत के बाद लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर की थी। 31 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर नोटिस अखबार में छपवाया गया। कहा गया कि जो भी कब्जेदार हैं, वे सामने आएं। हालांकि, कोई भी सामने नहीं आया। गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे एसडीएम निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोग छीनी-हथौड़ी से इमामबाड़े को तोड़ रहे थे। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें हटा दिया। मामला कोतवाली संभल क्षेत्र के बिछोली गांव का है। बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखिए… बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: टिम डेविड ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा, सहवाग सहित कई दिग्गज छूटे पीछे

आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है और वीरेंद्र सहवाग जैसी दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने सहवाग ही नहीं बल्कि हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा और खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
दिल्ली के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की टीम अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने उन पर शिकंजा कसा। डेविड, जो पूरे टूर्नामेंट में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे थे, वे भी मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया और आईपीएल की खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

टिम डेविड ने आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 545 गेंदों पर ये कारनामा किया था। लिस्ट में अब डेविड दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 560 गेंदों पर ये कमाल कर दिखाया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 17 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा। सूची में वीरेंद्र सहवाग, फिल साल्ट, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन का भी नाम शामिल है। 
Sat, 18 Apr 2026 18:21:00 +0530

  Videos
See all

Superfast News LIVE: फटाफट अंदाज में देखिए आज की बड़ी खबरें | US-Iran Conflict | Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:10:39+00:00

Breaking News: हाईकोर्ट ने राहुल के खिलाफ FIR के आदेश को रोका | Rahul Gandhi dual citizenship case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:45+00:00

Delhi में BJP महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Women Reservation Bill की विफलता पर Congress को घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:06+00:00

Heartwarming Moment of Success: बेटी के टॉपर बनते ही गले लग रो पड़ी माँ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers