Andhra Pradesh Accident: कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 की मौत, 13 घायल
Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। यह घटना मंत्रालयम मंडल के चिलाकलाडोना के पास हुई, जब एक बोलेरो वाहन की टक्कर रेडी-मिक्स लॉरी से हो गई।
खत्म हुई सुनीता आहूजा और कृष्णा की लड़ाई, गोविंदा की पत्नी ने कहा- '14 साल का वनवास खत्म', छलके कश्मीरा के आंसू
Sunita Ahuja Ended Rift With Krushna Abhishek: बॉलीवुड के दमदार एक्टर गोविंदा (Govinda) के फैंस के लिए लंबे समय बाद एक खुशी भरी खबर सामने आई है. जी हां, ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा के परिवार में चल रहा पुराना विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है. एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने आखिरकार अपने भांजे और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के साथ सालों से चली आ रही अनबन को खत्म कर दिया है. चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
14 साल पुराना विवाद खत्म
आपको बता दें कि हाल ही में शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) के फोटोशूट के दौरान ये खूबसूरत पल देखने को मिला, जब सुनीता, कृष्णा और कश्मीरा एक साथ न केवल नजर आए, बल्कि उन्होंने मीडिया के सामने हंसते-मुस्कुराते हुए पोज भी दिए. तीनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की और एक-दूसरे को गले लगाकर ये साफ कर दिया कि अब उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं बची है.
इस मौके पर सुनीता आहूजा ने अपने मजेदार अंदाज में कहा, '14 साल का बनवास आज खत्म हुआ है.' उनके इस बयान ने सबका ध्यान खींचा. वहीं कश्मीरा शाह ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'अब किसी और का शुरू होगा.' इस हल्के-फुल्के मजाक ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया.
लंबे समय से चल रहा था विवाद
गौरतलब है कि सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच ये पारिवारिक विवाद काफी समय से चर्चा में था. अक्सर मीडिया में यह खबरें आती थीं कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत तक बंद है. यहां तक कि एक समय ऐसा भी आया था जब सुनीता ने शो The Kapil Sharma Show में आने से मना कर दिया था, क्योंकि वहां कृष्णा अभिषेक मौजूद रहते थे.
कैसे हुई थी विवाद की शुरुआत?
आपको बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत करीब 2016-2018 के बीच हुई थी. बताया जाता है कि कश्मीरा शाह के एक बयान को सुनीता आहूजा ने गोविंदा के प्रति अपमानजनक समझ लिया था. इसके बाद रिश्तों में खटास इतनी बढ़ गई कि दोनों परिवारों के बीच दूरियां गहरी होती चली गईं.
रिश्तों में पहले भी दिखी नरमी
हालांकि, इन सबके बावजूद कृष्णा अभिषेक और उनकी बहन आरती सिंह हमेशा अपने मामा-मामी के लिए सम्मान जताते रहे हैं. खास बात यह रही कि आरती सिंह की शादी में गोविंदा की मौजूदगी ने पहले ही ये संकेत दे दिया था कि रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है.
शो में स्पेशल गेस्ट बनीं सुनीता
अब सुनीता आहूजा लाफ्टर शेफ 3 में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं. सेट पर उनके आने से न केवल शो की रौनक बढ़ी, बल्कि परिवार के बीच की दूरियां भी खत्म होती दिखाई दीं.
कृष्णा ने कही दिल की बात
मीडिया से बातचीत के दौरान कृष्णा अभिषेक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शो के सेट पर अपनी मामी का होना उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने यह भी कहा कि सुनीता अब तक शो की सबसे बेहतरीन मेहमानों में से एक रही हैं.
फैंस भी हुए खुश
ऐसे में जैसे ही ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस मेल-मिलाप का दिल खोलकर स्वागत किया और इसे परिवार के लिए एक नई शुरुआत बताया. कुल मिलाकर, ये कहना गलत नहीं होगा कि लंबे समय से चले आ रहे इस पारिवारिक विवाद का अंत अब खुशियों के साथ हुआ है. फैंस को भी यही उम्मीद है कि आगे भी ये रिश्ता इसी तरह मजबूत बना रहेगा.
ये भी पढ़ें: Naagin 7 की इस एक्ट्रेस के साथ 'भाई' ने की थी गंदी हरकत, अबॉर्शन के लिए खाया था पपीता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation



















