Google CEO सुंदर पिचाई TIME100 में शामिल
TIME100 2026 लिस्ट में Google CEO सुंदर पिचाई का नाम एक बार फिर शामिल हुआ है, जो टेक्नोलॉजी और AI में उनके बढ़ते प्रभाव को दिखाता है. पिचाई के साथ-साथ भारत से रणबीर कपूर और विकास खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.
The post Google CEO सुंदर पिचाई TIME100 में शामिल appeared first on Prabhat Khabar.
Motorola Edge 70 Pro: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले फोन, डिटेल्स हुई लीक
Motorola अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे टेक लवर्स के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस 6500mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल Dimensity 8500 चिपसेट के साथ आएगा। Flipkart लिस्टिंग के जरिए इसके डिजाइन और कुछ खास स्पेसिफिकेशन भी कन्फर्म हो चुके हैं, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं।
Motorola Edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन
Flipkart पेज के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP68/69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है।
फोन में Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5x RAM मिलती है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित Hello UX के साथ आता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 4600mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
Motorola Edge 70 Pro को 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos ट्यून किए गए ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं। कैमरा की बात करें तो इसमें Sony LYT-710 सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जबकि बाकी कैमरों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
लॉन्च डेट और संभावित कीमत
मोटो ने अधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Motorola Edge 70 Pro भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएा। यह फोन तीन Pantone कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इनमें Lily White (मार्बल फिनिश), Tea (हरा रंग, साटन लक्स फिनिश) और Titan (नीला रंग, फैब्रिक फिनिश) शामिल है।
अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Edge 70 की लॉन्च कीमत ₹29,999 थी, इसलिए उम्मीद है कि Edge 70 Pro की कीमत ₹40,000 से कम हो सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















