ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी हथियारों की पोल! पेंटागन ने कंपनियों को गोला बारूद तेजी से बनाने का दिया आदेश
ईरान के साथ लंबे युद्ध ने अमेरिका के मिसाइल भंडार पर भारी दबाव डाला है. THAAD, Patriot और Tomahawk मिसाइलों के भंडार चिंताजनक स्तर तक घट गए हैं. पेंटागन कंपनियों से उत्पादन बढ़ाने की योजना मांग रहा है.
The post ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी हथियारों की पोल! पेंटागन ने कंपनियों को गोला बारूद तेजी से बनाने का दिया आदेश appeared first on Prabhat Khabar.
नए सॉन्ग पर ट्रोल हुए गुरु रंधावा: 'Fine Shyt' का टोनी कक्कड़ ने उड़ाया मजाक, शेयर किया Video
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) अपना नया सॉन्ग ‘Fine Shyt’ लेकर आए हैं। रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में है और कई यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई है। कुछ लोगों ने तो गुरु के गानों की तुलना टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के गानों से तक कर दी। अब टोनी कक्कड़ ने इस ट्रोलिंग पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है और गुरु रंधावा की चुटकी लेते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है।
टोनी कक्कड़ ने ‘Fine Shyt’ का उड़ाया मजाक
गुरु के नए गाने की ट्रोलिंग के बीच टोनी कक्कड़ ने चुटकी लेते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फोन पर गुरु रंधावा से बात करने की एक्टिंग करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने गुरु के नए गाने को लेकर चल रही ट्रोलिंग पर मजाकिया अंदाज में कहा कि गुरु भाई ने यह सब अकेले ही कर दिया और उन्हें बताया तक नहीं।
टोनी ने मजाक करते हुए कहा, “हां गुरु भाई! ये क्या कर दिया यार? सब कुछ अकेले ही कर लिया और मुझे बताया भी नहीं। क्या मैं तुम्हारा फोन उठाता? नहीं-नहीं, मैं किसी का फोन नहीं उठाता, लेकिन तुम्हारा फोन जरूर उठा लेता।” इसके बाद उन्होंने कहा, “खैर, ठीक है। बस थोड़ा लेफ्ट आउट महसूस कर रहा हूं भाई। साथ में ट्रोल होने में मजा आता। तुम वहां से और मैं यहां से। ओह, रॉयल्टी? हां-हां, जब मौका मिले भेज देना।”
टोनी ने आगे गुरु के ‘Fine Shyt’ की तुलना अपने गाने ‘कुर्ता पजामा’ से करते हुए इसे ‘ग्रेट’ बताया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “Tony Kakkar = Genre.” इस वीडियो पर टोनी की बहन और सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा,- “Tony Kakkar genre everywhere.”
नए सॉन्ग पर ट्रोल हुए गुरु रंधावा
गुरु रंधावा का नया गाना ‘Fine Shyt’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। गाने को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। म्यूजिक वीडियो में कॉर्पोरेट ऑफिस का बैकग्राउंड दिखाया गया है, जहां गुरु प्रोफेशनल अंदाज में महिला सहकर्मियों के बीच नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो का कॉन्सेप्ट और गाना कई लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जाहिर की। कुछ यूजर्स ने इसे “noise pollution” तक बता दिया, जबकि एक अन्य यूजर ने “Another win for the deaf” लिखकर गाने को ट्रोल किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











