MAHA TET 2026 Registration आज होगी बंद: अभी करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे बड़ा मौका!
मुंबई। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रही है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट MAHA TET (mahatet.in) पर जाकर अपना फॉर्म भर लें।
कब होगी परीक्षा?
MAHA TET 2026 परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही दिन दो शिफ्ट में होगी:
पेपर 1: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- उम्मीदवार mahatet.in वेबसाइट पर जाएं
- अब “New Registration” लिंक पर क्लिक करें
- नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पता दर्ज करें
- रजिस्ट्रेशन पूरा कर ID और पासवर्ड नोट करें
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारी चेक करें
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क श्रेणी और पेपर के अनुसार तय किया गया है:
General/OBC/EWS:
- एक पेपर: ₹1000
- दोनों पेपर: ₹1200
SC/ST/दिव्यांग:
- एक पेपर: ₹700
- दोनों पेपर: ₹900
फीस का सफल भुगतान जरूरी है, तभी आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
जरूरी सलाह
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। चूंकि आज आखिरी तारीख है, इसलिए अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए तुरंत आवेदन करना बेहतर रहेगा।
ट्रंप की ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट: इजरायल-लेबनान के बीच 34 साल बाद कल होगी ऐतिहासिक बातचीत
Trump Announces Israel-Lebanon Meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक बड़ी जानकारी शेयर की है. ट्रंप ने बताया कि कल इजरायल और लेबनान के बीच एक ‘ऐतिहासिक’ मीटिंग होने जा रही है.
The post ट्रंप की ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट: इजरायल-लेबनान के बीच 34 साल बाद कल होगी ऐतिहासिक बातचीत appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















