Responsive Scrollable Menu

'अमिताभ बच्चन के स्टारडम से राजेश खन्ना को होने लगी थी दिक्कत', प्रेम चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा

Prem Chopra on Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan: राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं. जी हां, 1960 और 70 के दशक में उनकी लोकप्रियता अपने चरम पर थी. उनकी फिल्मों के रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लग जाती थीं और फैंस का जुनून इस हद तक था कि लड़कियां उन्हें खून से लिखे लव लेटर भेजती थीं. उनकी सुपरहिट फिल्मों में आराधना, आनंद, कटी पतंग, हाथी मेरे साथी और अमर प्रेम जैसी क्लासिक्स शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सितारा बना दिया.

हमेशा कायम नहीं रह सका स्टारडम 

हालांकि, यह स्टारडम हमेशा कायम नहीं रह सका. समय के साथ दर्शकों की पसंद बदली और एक नए तरह के हीरो के रूप में अमिताभ बच्चन का उदय हुआ. उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और “एंग्री यंग मैन” की छवि ने दर्शकों को आकर्षित किया, जिससे धीरे-धीरे राजेश खन्ना का जादू फीका पड़ने लगा.

पीने लगे थे शराब

ऐसे में अब हाल ही में, दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा ने वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में इस दौर को याद करते हुए कई अहम खुलासे किए. उन्होंने बताया कि जब इंडस्ट्री और दर्शकों का ध्यान अमिताभ बच्चन की ओर जाने लगा, तो राजेश खन्ना इस बदलाव को सहजता से स्वीकार नहीं कर पाए. उनके लिए यह स्थिति मानसिक रूप से बेहद कठिन थी, क्योंकि वो लंबे समय तक इंडस्ट्री के नंबर-वन स्टार रहे थे.
प्रेम चोपड़ा के मुताबिक, राजेश खन्ना ने कभी खुलकर अपनी तकलीफों के बारे में बात नहीं की, लेकिन इंडस्ट्री के लोग समझते थे कि वे अंदर ही अंदर संघर्ष कर रहे हैं. अपनी असफल फिल्मों और घटती लोकप्रियता से जूझते हुए उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया, जो उनके जीवन के सबसे मुश्किल दौर का संकेत था.

ऐसे बने महान अभिनेता

उन्होंने आगे यह भी बताया कि अमिताभ बच्चन की सफलता के पीछे उनका नजरिया बहुत महत्वपूर्ण था. अमिताभ बच्चन ने कभी खुद को फिल्म की सफलता का एकमात्र कारण नहीं माना. वो अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते थे, जिससे दर्शकों के दिलों में उनकी अलग पहचान बनी. संघर्ष के दिनों में वो काम की तलाश में प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के पास जाते थे, यहां तक कि मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के घर भी काम मांगने पहुंचे थे. यह विनम्रता और सीखने की इच्छा ही उन्हें आगे चलकर महान अभिनेता बनाती है.

कैंसर से जूझ रहे थे राजेश खन्ना

वहीं राजेश खन्ना के निजी जीवन की बात करें तो उनकी शादी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से हुई थी. इस कपल की दो बेटियां हैं- ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही डिंपल कपाड़िया उनसे अलग हो गईं और बेटियों के साथ रहने लगीं. बावजूद इसके, जीवन के अंतिम दौर में जब राजेश खन्ना कैंसर से जूझ रहे थे, तब डिंपल कपाड़िया उनके पास लौटीं और उनकी देखभाल की.

ये भी पढ़ें: शूटिंग करते हुए अचानक डूबने लगी थी ये 'विश्वसुंदरी', अक्षय कुमार ने लगा दी थी समुद्र में छलांग

Continue reading on the app

प्री-IPO राउंड में 2.5 अरब डॉलर तक जुटा सकती है Flipkart, कब तक आ सकता है पब्लिक इश्यू

Flipkart IPO: यह भी कहा जा रहा है कि ऐसा भी हो सकता है कि वॉलमार्ट अपनी हिस्सेदारी कम करने को तैयार न हो और फ्लिपकार्ट फंड जुटाने की योजना को आगे न बढ़ाए। वॉलमार्ट ने 2018 में भारत की फ्लिपकार्ट को 16 अरब डॉलर में खरीदा था

Continue reading on the app

  Sports

शुरुआती 6 मैच में... ईशान किशन के नाम दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Ishan Kishan Unique IPL Record as Captain: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस के साथ ही ईशान किशन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, ईशान किशन आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में टॉस गंवाया है. डेविड मिलर ने 2016 में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालते हुए लगातार 5 मैचों में टॉस हारा था. Sat, 18 Apr 2026 23:22:15 +0530

  Videos
See all

US Iran tensions: 'ईरान के साथ डील नहीं होती तो सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा' | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T20:00:38+00:00

Hormuz पर कब लौटेगा सामान्य हाल? US-Iran डील तक जारी रहेगा तनाव | US Iran War | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:45:03+00:00

Ravi Kishan Viral Speech: सदन में अपनी बेटी पर क्या बोल गए रवि किशन ? #shorts #ytshorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:35:58+00:00

Insurance Claim Settlement Process 2026: क्लेम का पैसा और भाभी का कत्ल! Crime News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T20:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers