Responsive Scrollable Menu

Parliament Special Session Day 1 Live: आरक्षण बिल पर पर आज सदन में घमासान के आसार, परिसीमन पर विपक्ष करेगा विरोध

Parliament Special Session Day 1 Live: संसद के बजट सत्र का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज (16 अप्रैल, 2026) से शुरू हो रहा है. इस सत्र में केंद्र की मोदी सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव तक महिला आरक्षण को लागू करने और लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए तीन अहम विधेयकों को लोकसभा में पेश करेगी. इस विशेष सत्र में केंद्र सरकार कुल तीन बिल पेश करने वाली है. इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र-शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 शामिल है. तीनों बिलों को आज लोकसभा में बहस के लिए पेश किया जाएगा.

पहले दो विधेयकों को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सदन में पेश करेंगे. जबकि तीसरे विधेयक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा के पटल पर रखेंगे. लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति ने इन बिलों पर बहस के लिए 18 घंटे का समय आवंटित किया है. लोकसभा में बिल पेश होने बाद इस पर बहस शुरू हो जाएगी. जो शुक्रवार को भी जारी रह सकती है. पीएम मोदी भी महिला आरक्षण पर आज बहस में शामिल होंगे. लोकसभा में पारित होने के बाद इन विधेयकों को राज्यसभा में भेजा जाएगा. महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सदन की कार्यवाही की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...

Continue reading on the app

शूटिंग करते हुए अचानक डूबने लगी थी ये 'विश्वसुंदरी', अक्षय कुमार ने लगा दी थी समुद्र में छलांग

Akshay Kumar Help Miss Universe: कभी-कभी फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. मिस यूनिर्वस और बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस संग भी कुछ ऐसा ही हुआ था. फिल्म शूटिंग के दौरान वो अचानक समुद्र में डूबने लगी थी. लेकिन फिर अक्षय कुमार ने उनकी जान बचाई थी. तो चलिए जानते हैं कौन है ये विश्वसुंदरी?

कौन है ये विश्वसुंदरी?

हम बात कर रहे हैं, साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनीं की, जो 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन (Lara Dutta Birthday) मना रही हैं. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मी लारा ने  बेंगलुरु से अपनी पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई में अच्छी होने के साथ-साथ उनमें कुछ अलग करने की चाह भी थी, जिसने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मॉडलिंग में कदम रखते ही लारा दत्ता ने अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी. साल 1997 में उन्होंने ग्लैडरैग्स प्रतियोगिता जीती. साल 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. 

इस फिल्म से किया एक्टिंग डेब्यू

मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद लारा ने साल 2003 में अक्षय कुमार की फिल्म 'अंदाज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया.  पहली ही फिल्म से उन्हें काफी सराहना मिली और बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की जान पर बात बन आई थी. दरअसल,फिल्म के एक गाने की शूटिंग समुद्र के किनारे हो रही थी. लारा को पानी से डर लग रहा था, लेकिन शूटिंग के लिए वह लहरों के बीच गईं. अचानक एक ऊंची लहर आई और वो डूबने लगी थी.

ये भी पढ़ें- 'अगर धुरंधर नहीं होती...', 'Dhurandhar 2' की वजह से बिगड़ा 'डकैत' का खेल? टक्कर पर बोले अदिवि शेष

अक्षय कुमार ने बचाई लारा की जान

लारा जब समुंद्र में डूबने लगी थी तो वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए, लेकिन अक्षय कुमार ने बिना समय गंवाए समुद्र में छलांग लगा दी और अपनी जान की परवाह किए बिना लारा को बचाया था.  लारा के लिए पहली ही फिल्म के दौरान ऐसा एक्सपीरियंस बेहद डरावना रहा था. लेकिन इसके बाद उन्होंने 'मस्ती', 'नो एंट्री', 'भागम भाग', 'पार्टनर' और 'हाउसफुल' जैसी कई फिल्मों में काम किया. अब एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर नजर आती है. उन्हें  'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' और 'हिकप्स एंड हुकअप्स' जैसी सीरीज में देखा गया था. वहीं, अब वो  'वेलकम टू द जंगल'  में नजर आएंगी. 

लारा दत्ता की पर्सनल लाइफ 

निजी जीवन की बात करें तो लारा दत्ता ने साल 2011 में मशहूर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की. लेकिन भूपति की एक्स पत्नी और मॉडल श्वेता जयशंकर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब लारा महेश की जिंदगी में आईं, तब वह शादीशुदा थे. वहीं, अब लारा और महेश की एक बेटी है और वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं.

ये भी पढ़ें- रोंगटे भी खड़े होंगे और हंसी भी आएगी! फिल्म 'भूत बंगला' की टिकटों की बिक्री शुरू

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में RCB के साथ पहली बार हुआ ऐसा, 24 गेंदों में इन बल्लेबाजों ने करा दिया नुकसान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 की शुरुआत ही विस्फोटक अंदाज में की थी और उसके बाद से ही लगातार टीम ऐसी ही धुआंधार बल्लेबाजी कर रही थी. मगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसके पहिये उतर गए. Sat, 18 Apr 2026 18:18:44 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu: Rahul Gandhi के हेलिकॉप्टर की हुई जांच #rahulgandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:08:43+00:00

Heartwarming Moment of Success: बेटी के टॉपर बनते ही गले लग रो पड़ी माँ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:15:03+00:00

Delhi में BJP महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Women Reservation Bill की विफलता पर Congress को घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:06+00:00

Breaking News: हाईकोर्ट ने राहुल के खिलाफ FIR के आदेश को रोका | Rahul Gandhi dual citizenship case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers